केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा हेड कांस्टेबल पद के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म साल 2019 में जारी किया गया था। उसके पश्चात लिखित परीक्षा का आयोजन कराया गया एवं उसका रिजल्ट भी अक्टूबर 2023 में जारी कर दिया गया था। अब आयोग द्वारा मेडिकल टेस्ट हेतु एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिसे उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के जरिये डाउनलोड कर सकतें हैं।
सीआईएसएफ़ हेडकांस्टेबल मिनिस्टीरियल भर्ती हेतु मेडिकल टेस्ट का आयोजन दिसंबर 2023के आयोजित कराया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हैं वे इस परीक्षा में हिस्सा ले सकेंगे। इस लेख के जरिए आप इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक जानेंगे।
सीआईएसएफ़ हेडकांस्टेबल मिनिस्टीरियल भर्ती के बारे में संक्षिप्त विवरण
| भर्ती का नाम | सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2019 |
| भर्ती बोर्ड का नाम | केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) |
| पद का नाम | हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्टीरियल |
| आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| पदों की संख्या | 429 पद |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.cisfrectt.in/ |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
| आवेेेदन की शुरुआत | 21/01/2019 |
| आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 25/02/2019 |
| परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 25/02/2019 |
| PET PST परीक्षा तिथि | 13/07/2022 से 05/08/2022 |
| लिखित परीक्षा तिथि | 23/07/2023, 30/07/2023 एवं 06/08/2023 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 12/07/2023 |
| उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि | 10/08/2023 |
| सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल रिजल्ट जारी होने की तिथि | 20/10/2023 |
| मेडिकल टेस्ट एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 03/12/2023 |
भर्ती का विवरण
| पद का नाम | पदों की संख्या | योग्यता |
| हेड कॉन्स्टेबल | 429 | भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण |
सीआईएसएफ़ हेडकांस्टेबल मिनिस्टीरियल भर्ती एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें
इसके लिए नीचे दिए स्टेप को फॉलो करें, जो निम्लिखित हैं:-
- सीआईएसएफ परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://cisfrectt.in/ पर जाएं।
- होम पेज खुलने के बाद “एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।

- मांगी गयी जानकारी को दर्ज करें जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि, उसके बाद नीचे दिए “लॉगिन” बटन पर क्लिक करें।
- ऐसा करने पर सीआईएसएफ़ हेडकांस्टेबल मिनिस्टीरियल एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसका भविष्य में उपयोग के लिए एडमिट कार्ड प्रिंटआउट करा सकते हैं।
नोट: उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र पर उल्लिखित सभी विवरणों की जांच सावधानीपूर्वक कर ले, जैसे कुछ महत्वपूर्ण चीजें – अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा की तिथि इत्यादि।