UPTET 2021 बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र प्रैक्टिस सेट 6 : TET परीक्षा से पहले देखें 30 महत्वपूर्ण प्रश्न

Child Development And Pedagogy Questions : उत्तर प्रदेश प्रशिक्षण परीक्षा नियामक 28 नवंबर को UPTET की परीक्षा आयोजित करने वाला है, ऐसे में इसके लिए आयोग ने 19 नवंबर 2021 को एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। इस परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवार तैयारियों में जुटे हैं।

इस लेख जरिए हम आपको बाल विकास (Child Development And Pedagogy) विषय से जुड़े 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों से अवगत कराएंगे, जो इस साल यूपीटीईटी की परीक्षा के लिहाज से आपके लिए बेहद ही जरूरी हैं।

Child Development And Pedagogy Questions
Child Development And Pedagogy Questions

UPTET 2021 बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र प्रैक्टिस सेट 6

प्रश्न. परिपक्व विद्यार्थी

  • इस बात में विश्वास करते हैं कि उनके अध्ययन में भावनाओं का कोई स्थान नहीं है
  • अपनी बौद्धिकता के साथ अपने सभी प्रकार के द्वन्द्वों का शीघ्र समाधान कर लेते हैं।
  • अपने अध्ययन में कभी-कभी भावनाओं की सहायता चाहते हैं
  • कठिन परिस्थितियों में भी अध्ययन से विचलित नहीं होते

उत्तर : 3

प्रश्न. शिक्षण का विकासात्मक परिप्रेक्ष्य शिक्षकों से यह माँग करता है कि वे

  • कठोर अनुशासन बनाए रखने वाले क्योंकि बच्चे अकसर प्रयोग (जाँच) करते हैं
  • विकासात्मक कारकों के ज्ञान के अनुसार अनुदेशन युक्तियों का अनुकूलन करें
  • विभिन्न विकासात्मक अवस्था वाले बच्चों के साथ समान रूप से व्यवहार करें
  • इस प्रकार का अधिगम उप्लब्ध कराएं जिसका परिणाम केवल संज्ञानात्मक क्षेत्र के विकास में हो

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्नलिखित में से किसको मुख्य (अधिकारी) ग्रन्थि कहते हैं?

  • थाइरॉयड ग्रन्थि
  • एड्रीनल ग्रन्थि
  • अन्तःस्त्रावी ग्रन्थि
  • पीयूष ग्रन्थि

उत्तर : 4

प्रश्न. विकास के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा एक उचित है?

  • विकास जन्म के साथ प्रारम्भ होता है और समाप्त होता है
  • सामाजिक-सांस्कृतिक सन्दर्भ विकास में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निर्वाह करता है
  • विकास एकल आयामी है
  • विकास पृथक होता है

उत्तर : 2

प्रश्न. बाल्यकाल होता है

  • जन्म से लेकर 3 वर्ष की आयु तक
  • तीसरे वर्ष से लेकर 6 वर्ष की आयु तक
  • छठे वर्ष से लेकर 12 वर्ष के आयु तक
  • दूसरे वर्ष से लेकर 10 या 12 वर्ष की आयु तक

उत्तर : 3

प्रश्न. बच्चे के उचित विकास को सुनिश्चित करने के लिए उसका स्वस्थ शारीरिक विकास एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। यह कथन

  • सही है, क्योंकि विकास क्रम में शारीरिक विकास सबसे पहले स्थान पर आता है
  • सही है, क्योंकि शारीरिक विकास, विकास के अन्य पक्षों के साथ अन्तः सम्बन्धित है
  • गलत है, क्योंकि शारीरिक विकास, विकास के अन्य पक्षों को किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं करता
  • गलत हो सकता है, क्योंकि विकास नितान्त व्यक्तिगत मामला है

उत्तर: 2

प्रश्न. निम्न में से कौन-सा कथन बच्चे के विकास में परिवेश की भूमिका का समर्थन करता है?

  • पिछली कुछ दशाब्दियों में बुद्धि लभांकपरीक्षा में शिक्षार्थियों के औसत प्रदर्शन मेंलगातार वृद्धि हुई है।
  • एक समान जुड़वाँ बच्चे जिनका लालन-पालन भिन्न घरों में हुआ है, उनकी बुद्धिलब्धि 0.75 के समान उच्च है।
  • शारीरिक रूप से स्वस्थ बच्चे अक्सर नैतिक रूप से अच्छे पाए जाते हैं।
  • कुछ शिक्षार्थी सूचनाओं का जल्दी प्रक्रमण करते हैं जबकि उसी कक्षा के अन्य विद्यार्थी ऐसा नहीं कर पाते।

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा आयु समूह परवर्ती बाल्यावस्था श्रेणी के अन्तर्गत आता है?

  • 11 से 18 वर्ष
  • 18 से 24 वर्ष
  • जन्म से 6 वर्ष
  • 9 से 12 वर्ष

उत्तर : 4

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा बच्चों के संवेगात्मक विकास के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?

  • कक्षा-कक्ष का प्रजातन्त्रिक परिवेश
  • अध्यापकों की कोई भी सहभागिता नहीं क्योंकि यह माता-पिता का कार्य है
  • कक्षा-कक्ष का नियन्त्रित परिवेश
  • कक्षा-कक्ष का अधिकारवादी परिवेश

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन विकास और अधिगम के बीच सम्बन्ध को सर्वश्रेष्ठ रूप में जोड़ता है?

  • विकास अधिगम से स्वतन्त्र है।
  • अधिगम विकास के पीछे रहता है
  • अधिगम और विकास समानार्थक पारिभाषित शब्द है।
  • अधिगम और विकास एक जटिल तरीके से अन्तः सम्बन्धित है

उत्तर : 4

प्रश्न. चरित्र का विकास होता है।

  • इच्छाशक्ति द्वारा
  • बर्ताव एवं व्यवहार द्वारा
  • नैतिकता द्वारा
  • उपरोक्त सभी के द्वारा

उत्तर : 4

प्रश्न. एक प्रसामान्य 12 वर्ष की आयु के बच्चे में सबसे अधिक होना सम्भव है

  • कुल प्ररेक समन्वय में कठिनाई
  • वयस्कों को खुश करने के बारे में दुश्चिन्ता की अनुभूति
  • अब और यहाँ में उसकी रुचियों को सीमित करना
  • समकक्षी के अनुमोदन के लिए बेचैनी

उत्तर : 4

प्रश्न. अल्प वयस्क बच्चों के अधिगम में अभिभावकों की भूमिका होनी चाहिए

  • निषेधात्मक
  • संवेदनात्मक
  • अग्र सक्रिय
  • उदासीन

उत्तर : 3

प्रश्न. बचपन का साम्प्रतिक दृष्टिकोण की मान्यता है

  • बहुत तरीके से बच्चे प्राप्तवयस्कों के बराबर हो जाते है
  • बच्चों को युवा प्राप्तवयस्कों के रूप में सबसे अच्छा माना जाता है
  • बचपन आधारिक रूप से प्रतीक्षा अवधि है
  • बचपन वृद्धि एवं परिवर्तन का एक अनूठी अवधि है

उत्तर : 4

प्रश्न. विकास के किस काल को अत्यधिक दबाव और तनाव का काल कहा गया है?

  • मध्यावस्था
  • किशोरावस्था
  • प्रौढ़ावस्था
  • वृद्धावस्था

उत्तर : 2

प्रश्न. विकास का वही सम्बन्ध परिपक्वता से है जो उद्दीपन का ……..से

  • परिवर्तन
  • प्रतिक्रिया
  • परिणाम
  • प्रयास

उत्तर: 2

प्रश्न. शैशवावस्था में बच्चों के क्रियाकलाप _______ होते हैं।

  • मूलप्रवृत्यात्मक
  • संरक्षित
  • संज्ञानात्मक
  • संवेगात्मक

उत्तर : 1

प्रश्न. स्व-केन्द्रित अवस्था होती है बालक के

  • जन्म से 2 वर्ष तक
  • 3 से 6 वर्ष तक
  • 7 वर्ष से किशोरावस्था तक
  • किशोरावस्था में

उत्तर: 2

प्रश्न. पूर्वाग्रही किशोर / किशोरी अपनी ………. के प्रति कठोर होंगे.

  • समस्या
  • सम्प्रत्यय
  • जीवनशैली
  • वास्तविकता

उत्तर: 1

प्रश्न. बाल्यावस्था की प्रमुख मनोवैज्ञानिक विशेषता क्या है?

  • पर-निर्भरता
  • सामूहिकता की भावना
  • धार्मिकता
  • अनुकरणात्मक प्रवृत्ति का अभाव

उत्तर : 2

प्रश्न. किशोरावस्था में संवेगों की तीव्रता किस प्रकार प्रकट होती है?

  • प्रतिकूल पारिवारिक सम्बन्ध
  • व्यवसीय की समस्या
  • नई परिस्थिति के साथ समायोजन
  • उपरोक्त सभी

उत्तर : 4

प्रश्न. ‘सामाजिक प्रत्याशालाओं के अनुरूप व्यवहार की योग्यता का अधिगम सामाजिक विकास कहा जाता है।’ उक्त कथन है

  • हरलॉक का
  • टी पी नन का
  • रॉस का
  • मैक्डूगल का

उत्तर : 1

प्रश्न. माँ-बाप के साये से बाहर निकल अपने साथी बालकों की संगत को पसन्द करना सम्बन्धित है

  • किशोरावस्था से
  • पूर्व किशोरावस्था से
  • उत्तर बाल्यावस्था
  • शैशवावस्था से

उत्तर : 2

प्रश्न. मानसिक परिपक्वता की ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रयत्नरत रहना सम्बन्धित है?

  • किशोरावस्था से
  • प्रौढ़ावस्था से
  • पूर्व बाल्यावस्था से
  • उत्तर बाल्यावस्था से

उत्तर: 1

प्रश्न. ‘सर्वाधिक उपयुक्त जीवित (Survival of the fittest) रहता है’ का सिद्धान्त है

  • लेमार्क का
  • डार्विन का
  • हैरिसन का
  • मैक्डूगल का

उत्तर : 2

प्रश्न. शारीरिक वृद्धि और विकास को कहते हैं.

  • तत्परता
  • अभिवृद्धि
  • गतिशीलता
  • अनुवांशिक

उत्तर: 2

प्रश्न. विकास की किस अवस्था में बुद्धि का अधिकतम विकास होता है?

  • शैशवावस्था
  • प्रौढ़ावस्था
  • बाल्यावस्था
  • किशोरावस्था

उत्तर : 4

प्रश्न. व्यवहारवादी ______ ने कहा है, ‘मुझे नवजात शिशु दे दो। मैं उसे डॉक्टर, वकील, चोर या जो चाहूँ बना सकता हूँ।’

  • फ्रीमैन
  • न्यूमैन
  • वाटसन
  • होलजिंगर

उत्तर : 3

प्रश्न. बाल विकास में

  • प्रक्रिया पर बल है
  • वातावरण और अनुभव की भूमिका पर बल है
  • गर्भावस्था से किशोरावस्था तक का अध्ययन होता है
  • उपरोक्त सभी पर

उत्तर : 3

प्रश्न. बाल विकास का अध्ययन क्षेत्र है

  • बाल विकास की विभिन्न अवस्थाओं का
  • अध्ययन
  • वातावरण का बाल विकास पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन वैयक्तिक विभिन्नताओं का अध्ययन
  • उपरोक्त सभी

उत्तर : 4

आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, यूपीटीईटी 2021 परीक्षा से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट पर रोजाना विजिट करें।

कमेन्ट करें