छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB), रायपुर (पूर्व में व्यापम) ने लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए LSAT-26 (Assistant Teacher Recruitment Examination 2026) की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य के सरकारी विद्यालयों में ई-कैडर (E-Cadre) एवं टी-कैडर (T-Cadre) के अंतर्गत योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।
CG Assistant Teacher भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं और अभ्यर्थी 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की सुविधा 22 से 24 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी। लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को राज्य के 16 जिला मुख्यालयों में आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है तथा प्रवेश पत्र 05 अक्टूबर 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर होगी, जिसके बाद नियमानुसार दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा योजना तथा अन्य आवश्यक निर्देशों का विस्तृत अध्ययन हेतु आधिकारिक अधिसूचना पढ़े.
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन की शुरुआत : 24/07/2026
- आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ : 21/08/2026
- परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि : 21/08/2026
- फॉर्म संशोधन करने की अंतिम तिथि: 22/08/2026 से 24/08/2026 शाम 5 बजे तक
- परीक्षा तिथि : 11/10/2026 (संभावित)
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 05/10/2026
- आंसर की जारी होने की तिथि : अघोषित
- रिजल्ट जारी होने की तिथि : अघोषित
CG Assistant Teacher Recruitment APPLICATION FEES
- जनरल : 350/- रुपये
- ओबीसी : 250/- रुपये
- एससी/एसटी/PH : 200/- रुपये
- डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान से परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं.
आयु लिमिट – 01 जनवरी 2026 के अनुसार
- न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
- अधिकतम आयु : 35 वर्ष
- एससी एवं एसटी व ओबीसी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
CG Assistant Teacher Recruitment 2026- वैकेंसी डिटेल्स – कुल पोस्ट : 2,292
| पोस्ट का नाम | कुल पद | योग्यता |
| Assistant Teacher | 2,292 | अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं परीक्षा न्यूनतम 45%/50% अंकों (नियमानुसार) के साथ उत्तीर्ण की हो। इसके साथ D.El.Ed./D.Ed./B.Ed. या अधिसूचना में निर्धारित समकक्ष शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता तथा CG TET/CTET (प्राथमिक स्तर) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। पदवार विस्तृत पात्रता के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें। |
CG Assistant Teacher Recruitment 2026 : ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- CG Assistant Teacher Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- नया पंजीकरण (Registration) करें।
- आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- फोटो, हस्ताक्षर एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें।
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
CG Assistant Teacher Recruitment 2026 : चयन प्रक्रिया
| चयन चरण | विवरण |
|---|---|
| लिखित परीक्षा | अभ्यर्थियों का चयन सबसे पहले LSAT-26 लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। |
| मेरिट सूची | लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर पदवार एवं श्रेणीवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी। |
| दस्तावेज़ सत्यापन | मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, जाति, निवास एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। |
| अंतिम चयन | दस्तावेज़ सत्यापन सफल होने के बाद विभागीय नियमों के अनुसार अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। |
महत्वपूर्ण लिंक्स
| ऑनलाइन आवेदन करें | क्लिक करें |
| पासवर्ड जानें या नया बनाए | पासवर्ड प्राप्त करें |
| अधिसूचना डाउनलोड करें | क्लिक करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
| टेलीग्राम से जुड़ें | क्लिक करें |
CG Assistant Teacher Online Form 2026 – FAQ
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन 22 से 24 अगस्त 2026 तक किया जा सकेगा।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा Assistant Teacher के कुल 2,292 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
अभ्यर्थी का 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ D.El.Ed./B.Ed. एवं अधिसूचना में निर्धारित अन्य पात्रता तथा आवश्यक शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET/CTET) की योग्यता होना अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।
CG Assistant Teacher (LSAT-26) भर्ती परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा छत्तीसगढ़ के 16 जिला मुख्यालयों में होगी।