Central Silk Board Recruitment 2023 Online Form : भारत में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण और स्नातक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय रेशम बोर्ड ने अपर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर, जेई, प्रोग्रामर, कुक तथा ए, बी और सी के पदों पर भर्ती के लिए Central Silk Board Recruitment 2023 PDF जारी किया है, ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक हैं, वे नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Central Silk Board Recruitment 2022 Apply Online करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए तालिका के माध्यम से शैक्षिक योग्यता, उम्र सीमा, और इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त आप अधिसूचना नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
भर्ती का विवरण
पद का नाम
पदों की संख्या
असिस्टेंट डायरेक्टर (ग्रुप ए)
04
कम्प्यूटर प्रोग्रामर (ग्रुप बी)
01
सहायक अधीक्षक (प्रशासन)
25
सहायक अधीक्षक (तकनीकी)
05
स्टेनोग्राफर (ग्रेड – I)
04
पुस्तकालय और सूचना सहायक
02
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
05
जूनियर, अनुवादक (हिन्दी)
04
अपर डिवीजन क्लर्क (ग्रुप सी)
85
स्टेनोग्राफर (ग्रेड – ll)
04
क्षेत्र सहायक
01
कुक
02
कुल पद
142
Central Silk Board Recruitment 2023 – योग्यता
पदों के अनुसार योग्यता का विवरण निम्नलिखित है-
अपर डिवीजन क्लर्क (ग्रुप सी) : भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी वर्ग में स्नातक की डिग्री तथा अंग्रेजी टाइपिंग 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी 30 शब्द प्रति मिनट और आयु सीमा : 18-25 वर्ष।
सहायक अधीक्षक (प्रशासन) : उम्मीदवार के पास 05 साल के अनुभव के साथ स्नातक की डिग्री और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) : उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।आयु सीमा : 30 वर्ष से अधिक नहीं।
असिस्टेंट डायरेक्टर (ग्रुप ए) : उम्मीदवार के पास CA / CS / MBA / M.Com की डिग्री होनी चाहिए।
इसके अलावा अन्य पदों और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
आवेदन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
1. Central Silk Board Recruitment 2023 Online Form के लिए उम्मीदवार 24/12/2022 से 16/01/2023 के बीच आवेदन कर सकते हैं।
2. उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले इस भर्ती की अधिसूचना जरूर पढ़ें।
3. आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज जैसे – मार्कशीट, पहचान पत्र, पता विवरण, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अपने पास जरूर रखें।
4. आवेदन करने से पहले पूर्वावलोकन करें और सभी कॉलम को सावधानीपूर्वक देखें।
5. फाइनल सबमिट किए गए ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट आउट जरूर लें।