CBSE CTET Social Studies Practice Set 11 : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। अब इस परीक्षा का आयोजन दिसंबर या जनवरी 2023 के बीच किसी भी समय से अयोजित की जा सकती है। ऐसे में जो उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन आवेदन कर चुके हैं, उन्हें अपनी तैयारी को और भी तेज कर देना चाहिए।
ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से CTET Social Studies Practice Set लेकर आये हैं जो की परीक्षा दृष्टि से बेहद उपयोगी है साथ ही हमारे द्वारा प्रस्तुत यह प्रैक्टिस सेट सभी उम्मीदवारों को उनकी तैयारी में नयी मजबूती देगा तथा अच्छे अंक प्राप्त करने में भी मदद करेगा।

CBSE CTET Social Studies Practice Set 11
प्रश्न. भारत में अपील प्रणाली या पौनर्वादिक प्रणाली किसे कहते हैं?
- न्यायालय के आदेश के खिलाफ संसद में अपील का प्रावधान
- राज्य कार्यपालिका प्रमुख का सर्वोच्च अपील प्राधिकारी के रूप में कार्यरत होने का प्रावधान।
- निचली न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील का प्रावधान
- न्यायिक सेवा में आवेदन का प्रावधान
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा प्रायद्वीपीय पठार का लक्षण नहीं है?
- इसके उत्तर-पश्चिम में अरावली श्रृंखला स्थित है
- यहाँ कोयला एवं लौह अयस्क जैसे खनिजों की प्रचुरता है।
- इस पठार पर पश्चिम की ओर बहने वाली महानदी और कृष्णा नदियाँ मौजूद हैं।
- यह उत्तरी मैदानों के दक्षिण में स्थित है।
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा कथन अफ्रीका के बारे में सही है?
- यही एक ऐसा महाद्वीप है जिससे होकर कर्क, विषुवत् तथा मकर रेखाएँ गुजरती हैं।
- गोबी मरुस्थल इस महाद्वीप में स्थित है।
- इसके पश्चिम में यूराल पर्वत है जो इसे एशिया से अलग करता है।
- अफ्रीका का बहुत बड़ा भाग दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है।
उत्तर: 1
प्रश्न. 1857 के विद्रोह के बाद अंग्रेजों ने किस प्रकार भारत पर अपने नियंत्रण को समेकित किया?
- अवध, बिहार, मध्य भारत और दक्षिण भारत से ज्यादा सिपाहियों की भर्ती कर।
- भूमिहीनों तथा किसानों की रक्षा के लिए नीतियाँ बनाकर
- तुष्टिकरण तथा संपत्ति अधिकारों की सुरक्षा करके
- इंडिया कंपनी के सारे अधिकार ब्रिटिश साम्राज्य के हाथ में सौंप कर ताकि भारतीय मामलों को ज्यादा बेहतर ढंग से सँभाला जा सके।
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से क्या प्रतिनिधि लोकतंत्र की विशेषता नहीं है?
- प्रतिनिधियों के हाथ में निर्णय-निर्माण की प्रक्रिया
- जनता का निर्णय निर्माण की प्रक्रिया में प्रत्यक्ष सहभागिता
- जनता को मतदान का अधिकार
- मतदान द्वारा प्रतिनिधि का चुनाव
उत्तर: 2
प्रश्न. भारत के दक्षिणी भागों विशेषकर तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में शरद् ऋतु में वर्षा होती है, क्योंकि
- पवन अरब सागर से बंगाल की खाड़ी की ओर बहती है।पवन बंगाल की खाड़ी से अरब सागर की तरफ बहती है।
- पवन स्थल भागों से लौटकर अरब सागर की ओर बहती है।
- पवन स्थल भागों से लौटकर बंगाल की खाड़ी की ओर बहती है।
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन भ्रंशोत्थ पर्वत है ?
- अप्लेशियन पर्वत
- यूराल पर्वत
- वॉसजेस पर्वत
- हिमालय पर्वत
उत्तर: 3
यह भी पढ़ें
- CBSE CTET सामाजिक अध्ययन प्रैक्टिस सेट 10
- CBSE CTET सामाजिक अध्ययन प्रैक्टिस सेट 09
- CBSE CTET सामाजिक अध्ययन प्रैक्टिस सेट 08
प्रश्न. अंतरिक्ष से प्रवेश करने वाले उल्कापिंड वायुमंडल के किस परत में आने पर जल जाते हैं?
- बाह्य वायुमंडल
- बर्हिमंडल
- समतापमंडल
- मध्यमंडल
उत्तर: 4
प्रश्न. सामाजिक विज्ञान में आकलन का मुख्य उद्देश्य है-
- शिक्षार्थियों को वर्गीकृत करने एवं चिह्नित करने के लिए
- शिक्षार्थियों के बीच सामाजिक विभेदों को दर्शाने के लिए।
- शिक्षार्थियों को प्रतिपुष्टि देना तथा मानक स्थापित करना जिनको पाने के लिए वे प्रयासरत रहें ।
- पाठ्यपुस्तकीय ज्ञान को याद करने की क्षमताओं का परीक्षण तथा सभी शिक्षार्थियों के लिए परीक्षा के तनाव को कम करना।
उत्तर: 3
प्रश्न. विद्यार्थियों को विवेचनात्मक होना क्यों सीखना चाहिए?
- समाज में यथा-स्थिति बनाए रखने के लिए।
- यह समझने के लिए कि मुद्दे उनकी खुद की जिंदगी से कैसे जुड़े हुए हैं।
- एकरूप, समशील दृष्टिकोण की कद्र करने के लिए।
- कमियों को इंगित करने के लिए एवं लगभग सभी चीजों पर दोषदर्शी होने के लिए।
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित उदाहरणों में से विविधता को दर्शाने वाले उदाहरण का चयन करें :
- एलेन एक गरीब परिवार से वास्ता रखता है, जबकि साईमन का परिवार बहुत अमीर है।
- रघु सुरेश को फुटबॉल की टीम में शामिल नहीं करना चाहता है। क्योंकि वह समाज के एक खास समुदाय से आता है।
- परितोष को बांग्ला अच्छी आती है, वहीं सुचिता हिंदी बोलती है।
- सरोज को स्कूल जाने का मौका मिला जबकि निर्मला को स्कूल जाने का मौका नहीं मिला।
उत्तर: 3
प्रश्न. ऋतु प्रवास जुड़ा हुआ है-
- घरों की पास-पास बसावट से
- एक छोटे; घर के पौधे रखने का कृत्रिम अहाता से
- ऐसे स्थान जहाँ बस्तियाँ विकसित होती हैं।
- लोगों के आवागमन से
उत्तर: 4
प्रश्न. ब्राजील के कंपोस और वेनेजुएला के लानोस उदाहरण हैं-
- टुंड्रा प्रकार की वनस्पति के
- उष्ण कटिबंधीय घास स्थल के
- भूमध्य सागरीय वनस्पति के
- शीतोष्ण कटिबंधीय घास स्थल के
उत्तर: 2
प्रश्न. भारत का शोध संस्थान ‘मैत्री’ कहाँ अवस्थित है?
- अंटार्कटिका
- यूरोप
- एशिया
- ऑस्ट्रेलिया
उत्तर: 1
प्रश्न. एक स्कूल के सामाजिक विज्ञान के शैक्षणिक भ्रमण में जीरो, बोमडिला, नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान, तवांग तथा लिसांग गाँव को शामिल किया गया। किस माध्यम से विद्यार्थियों को आप भ्रमण किए गए दो राज्यों को इंगित करने को कहेंगे?
- मणिपुर एवं सिक्किम एक समय रेखा पर
- अरुणाचल प्रदेश एवं मणिपुर एक मानचित्र पर
- नागालैंड एवं त्रिपुरा एक समय रेखा पर
- मिजोरम एवं मेघालय एक मानचित्र पर
उत्तर: 2
प्रश्न. वन अधिकार कानून-2006 अपने शीर्षक में कौन सी श्रेणी के अधिकारों को स्वीकारता है?
- अनुसूचित जातियाँ
- आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग
- अति पिछड़ी जातियाँ
- अनुसूचित जनजातियाँ
उत्तर: 4
प्रश्न. द्वितीयक स्त्रोत का एक उदाहरण है-
- जनगणना रिपोर्ट, 2011
- जन्म एवं मृत्यु के पंजीकरण रिकार्ड
- हमारे अतीत – (1) कक्षा 6 के लिए एन.सी.ई.आर.टी. की इतिहास की पाठ्यपुस्तक
- भारत का संविधान
उत्तर: 3
प्रश्न. सामाजिक विज्ञान के अध्यापक/अध्यापिका का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए :
- सभी तत्त्व जो समाज का निर्माण करते हैं, उनके बीच के संबंधों का बोध कराना ।
- शिक्षार्थियों को सामाजिक-ऐतिहासिक तथ्य याद करवाना।
- समाज में यथास्थिति बनाए रखने तथा सरकार के सभी निर्णयों को स्वीकार करने के लिए शिक्षार्थियों को तैयार कराना ।
- शिक्षार्थियों में प्रतिस्पर्धा जागृत करना ।
उत्तर: 1
प्रश्न. सामाजिक विज्ञान की समसामयिक समझ अध्यापकों को निम्नलिखित सभी को करने को प्रोत्साहित करती है, केवल इसको छोड़कर
- प्रश्नों के समान उत्तर देने के लिए शिक्षार्थियों को प्रोत्साहन देना जिससे कि सभी बेहतर बन सकें।
- शिक्षार्थियों को दिए गए विषयवस्तु पर प्रश्न बनाने की क्षमता के लिए प्रशंसा करना तथा उसे अधिगम की जाँच के लिए वैध स्वीकारना।
- शिक्षार्थियों को कक्षा में विकसित ज्ञान को मूर्त परिस्थितियों में उपयोग करने के लिए अवसर देना।
- शिक्षार्थियों को दूसरों के स्थानीय अनुभवों को पढ़ने तथा स्वयं के अनुभवों को खोजने के लिए।
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से जेडर रूढ़िवादिता का उदाहरण नहीं है :
- सिर्फ लड़कियों को कक्षा का बोर्ड सजाने के लिए कहा जाता है।
- हालांकि लड़के कक्षागत चर्चा में दबदबा बनाने का प्रयास करते हैं लेकिन लड़कियों एवं लड़कों, दोनों की सहभागिता को प्रोत्साहित किया जाता है।
- कक्षा में अनुशासन बनाये रखने के लड़कों एवं लड़कियों को अलग-अलग पंक्तियों में बिठाना ।
- सिर्फ लड़कों को फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
उत्तर: 2
प्रश्न. 2006 में नेपाल में सरकार का रूप राजतंत्र से बदल कर ….……. हो गया।
- तानाशाही
- अल्पतंत्र
- लोकतंत्र
- एकतंत्र
उत्तर: 3
प्रश्न. जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोस्टा रीका उपागम किसे कहा गया है?
- सुरक्षा बजट पर स्वास्थ्य बजट में ज्यादा खर्च करना
- सैन्य बल ना रखना ताकि जन स्वास्थ्य पर ज्यादा खर्च किया जा सके।
- सेना के जवानों के स्वास्थ्य पर खर्च करना।
- स्वास्थ्य और सुरक्षा पर एक समान खर्च करना।
उत्तर: 2
प्रश्न. 1997 में भारतीय उच्चतम न्यायालय ने विशाखा निर्देश की रचना महिलाओं को ……… यौन उत्पीड़न से बचाने के लिए की।
- कार्यस्थलों पर
- वैवाहिक संबंधों में
- सड़कों पर
- गाड़ियों में
उत्तर: 1
प्रश्न. प्रदूषण रहित हवा का अधिकार, भारत में किस मौलिक अधिकार के भाग के रूप में स्वीकारा गया है?
- जीवन
- आजादी
- न्याय
- समानता
उत्तर: 1
प्रश्न. भारत का वर्णन करने के लिए ‘विविधता में एकता’ मुहावरे का निर्माण किसने किया था?
- बी. आर. अम्बेडकर
- एम.के. गांधी
- राजेन्द्र प्रसाद
- जवाहरलाल नेहरू
उत्तर: 4
प्रश्न. लोकसभा में कितने सदस्य मनोनीत होते हैं न कि मतदान द्वारा चुन कर आते हैं?
- 1
- 2
- 3
- 4
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन, भारत में एक राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति करते हैं?
- संसद के सदस्य
- केन्द्र सरकार
- अटार्नी जनरल
- विधानसभा के सदस्य
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन ग्रामीण प्रशासनिक अधिकारी नहीं है?
- नगर निगम वार्ड काउंसिलर
- भूमि रिकार्ड अधिकारी
- लेखपाल
- पटवारी
उत्तर: 1
प्रश्न. भारतीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गये डी.के. बासु निर्देश क्या हैं?
- बच्चों के हानिकारक रोजगारों से बचाव के लिए निर्देश।
- घरेलू हिंसा से महिलाओं के बचाव के लिए निर्देश ।
- गिरफ्तारी, नजरबंदी और पूछ-ताछ के दौरान पुलिस द्वारा पालन की जाने वाली प्रक्रियाओं से जुड़े निर्देश ।
- कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए निर्देश
उत्तर: 3
प्रश्न. भारत के किस क्षेत्र को ‘छोटा तिब्बत’ कहा गया है?
- अरुणांचल प्रदेश
- सिक्किम
- हिमाचल प्रदेश
- लद्दाख
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
4