CBSE CTET Social Studies Practice Set 09 : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन 28 दिसम्बर 2022 से शुरू हो चुका है जो कि 07 फरवरी 2023 तक चलेगा। CTET Exam 2022 परीक्षा का आयोजन दो पालियों में कराया जा रहा है। एवं इस परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा मे हिस्सा लेने के लिए आवेदन किया था, उन्हें अपनी तैयारी को और तेज कर देना चाहिए।
इस लेख के माध्यम से आज हम CTET Social Studies previous year question paper को लेकर आये हैं जो की परीक्षा दृष्टि से बेहद उपयोगी है साथ ही हमारे द्वारा प्रस्तुत यह CTET Social Studies mock test in hindi प्रैक्टिस सेट सभी उम्मीदवारों को उनकी तैयारी में नयी मजबूती देगा तथा अच्छे अंक प्राप्त करने में भी मदद करेगा।

CBSE CTET Social Studies Practice Set 09
प्रश्न. “19वीं शताब्दी के दौरान अधिकतर शिक्षित महिलाओं को स्कूल भेजने के बजाय उनके उदारवादी पिताओं तथा पतियों ने उन्हें स्कूल भेजने की बजाय घर पर पढ़ाया।”
- लड़कियों को घर पर पढ़ाने में पुरुषों को बहुत खुशी होती थी
- लड़कियों को स्कूल पहुँचने के लिए सार्वजनिक स्थानों से गुजरते हुए यात्रा करनी पड़ती थी और उनकी सुरक्षा एक चिन्ता थी
- उस समय इस बात का डर था कि स्कूल लड़कियों को घरेलू कार्य करने से रोकेगा
- लोगों को भय था कि स्कूल लड़कियों को घर से दूर ले जाएँगे
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा खनिज नहीं है?
- भोजन पकाने में इस्तेमाल होने वाला नमक
- गहनों में प्रयुक्त सोना और चाँदी
- शोधन के लिए प्रयुक्त अभ्रक
- पेन्सिल में विद्यमान प्रेफाइट
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा सामाजिक विज्ञान अनुदेशात्मक प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होना चाहिए?
- तथ्यों का श्रुतलेख
- क्रियान्वयन
- प्रतिपुष्टि तन्त्र
- योजना
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न विद्यार्थियों के आलोचनात्मक (तर्किक) चिन्तन कौशल को विकसित करने में मदद करेगा?
- ‘महिलाओं के कार्य पर दोगुना बोझ’ पर टिप्पणी कीजिए
- प्रदूषण को नियन्त्रित करने के लिए सरकार द्वारा किए जाने वाले दो उपायों को लिखिए
- भारतीय स्वास्थ्य और भारतीय शिक्षा में सरकार की क्या भूमिका है?
- ‘सभी संक्रामक रोग जल जनित होते हैं। सत्य अथवा असत्य बताइए
उत्तर: 1
प्रश्न. सामाजिक विज्ञान में निदानात्मक परीक्षण शिक्षक को क्या समझने में सहायता करेगा?
- सामाजिक विज्ञान में विद्यार्थी सीखने सम्बन्धी किन कठिनाईयों का सामना कर रहा है
- पुनरावृत्ति किस प्रकार विद्यार्थी की सहायता करती है
- उसके विद्यार्थी कितने बुद्धिमान हैं
- प्रकरण का वह हिस्सा जिसे विद्यार्थी ने कंठस्थ नहीं किया है
उत्तर: 1
प्रश्न. खनन को प्राथमिक क्रियाकलाप क्यों कहा जाता है?
- यह मानवीय क्रियाकलापों के सबसे आरम्भिक रूपों में से एक है
- इससे सरकार को बहुत अधिक धन मिलता है.
- यह कर्मचारियों की सबसे अधिक नियुक्ति करने वाला है
- इसमें भूमि के प्राकृतिक संसाधनों से उत्पादन शामिल है
उत्तर: 4
प्रश्न. सामाजिक विज्ञान के बारे में निम्नलिखित में से कौन- सा कथन गलत है ?
- सामाजिक विज्ञान स्वतन्त्रता, विविधता के प्रति सम्मान, आदि जैसे मानवीय मूल्यों का निर्माण एवं विस्तार करता है।
- चूँकि सामाजिक विज्ञान मनुष्यों से सम्बद्ध है, इसलिए उनकी खोज की प्रकृति वैज्ञानिक नहीं है।
- सामाजिक विज्ञान विश्लेषणात्मक और सृजनात्मक सोच के लिए नींव रखता है
- सामाजिक विज्ञान में ऐतिहासिक, भौगोलिक, आर्थिक और राजनीतिक आयामों से लेकर समाज के विविध सरोकर शामिल होते हैं
उत्तर: 2
प्रश्न. सामाजिक विज्ञान के शिक्षण-अधिगम में भाषा की सार्थकता पर अधिक बल देने की आवश्यकता ज्ञात है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपरोक्त विचार को सम्प्रेषित नहीं करता?
- सामाजिक विज्ञान जैसे तथ्य – उन्मुखी विषय में भाषा की सार्थकता सबसे कम होती है।
- समाजिक विज्ञान की शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के प्रति केवल भाषा-शिक्षक ही न्याय कर सकते हैं
- चूँकि भाषा महत्वपूर्ण है अतः सामाजिक विज्ञान शिक्षक को सामाजिक विज्ञान की परीक्षाओं के अवबोधन और व्याकरण के प्रश्न शामिल करने चाहिए
- भाषा प्रयोग और अर्थ की प्रभावी समझ सामाजिक विज्ञान अधिगम के संवर्धित करता है।
उत्तर: 1
यह भी पढ़ें
- CBSE CTET सामाजिक अध्ययन प्रैक्टिस सेट 08
- CBSE CTET सामाजिक अध्ययन प्रैक्टिस सेट 07
- CBSE CTET सामाजिक अध्ययन प्रैक्टिस सेट 06
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन ‘मिश्रित अर्थव्यवस्था’ के सार को स्पष्ट करता है?
- उत्पादन बढ़ाने और रोजगार पैदा करने में सार्वजनिक और निजी सेक्टर, दोनों महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं
- अर्थव्यवस्था से प्राप्त लाभ को सार्वजनिक और निजी सेक्टर, दोनों द्वारा समान रूप में बाँटना
- देश की अर्थव्यवस्था को नियन्त्रित करने वाले कानून बनाने में केन्द्र और राज्य दोनों सरकारों की सुनवाई होना
- आर्थिक विकास के लिए राज्य और केन्द्र, दोनों के द्वारा उत्तरदायित्वों को बँटवारा
उत्तर: 1
प्रश्न. अपने ग्रह ‘पृथ्वी’ के बारे में निम्नलिखित में से क्या नहीं कहा जा सकता?
- यह ध्रुवों के पास थोड़ी चपटी है
- इसके बीच में उभार होता है।
- इसे ‘नीला ग्रह’ कहा जाता है।
- यह पूर्णतः गोल है
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी ‘स्थलमण्डल की विशेषता नहीं है?
- स्थल-आकृतियाँ महासागर की सतह पर भी पाई जाती है।
- इस मण्डल में खनिज सम्पदा भी पाई जाती है।
- पहाड़ पठार और घाटियाँ मिलकर स्थलमण्डल का निर्माण करती हैं।
- पृथ्वी का 97% जल स्थलमण्डल में पाया जाता है।
उत्तर: 4
प्रश्न. हालाँकि भारत ने स्वतन्त्र होने के बाद सार्वभौम वयस्क मताधिकार की प्रक्रिया का चयन किया, कुछ मानदण्डों के आधार पर कुछ सम्प्रभु राष्ट्रों में इसे रोक लिया गया। निम्नलिखित में से कौन-सा उन मानदण्डों में से एक नहीं है?
- धर्म
- लिंग
- सम्पत्ति
- शिक्षा
उत्तर: 3
प्रश्न. कल्पना कीजिए कि आप खानाबदोश समुदाय के सदस्य हैं जो हर तीन महीने के उपरान्त अपना रहने का स्थान बदलती है। यह आपके जीवन को किस प्रकार परिवर्तित करेगा?
- यह प्रश्न विद्यार्थियों को कम अहमवादी बनाएगा तथा सार्वभौमिक भाईचारे का बढ़ावा देगा
- यह प्रश्न विद्यार्थियों पर बल देगा कि सामाजिक विज्ञान में मनन से ज्यादा तथ्य महत्वपूर्ण होते हैं
- यह प्रश्न विद्यार्थियों को इसमें शामिल अवधारणाओं को बेहतर रूप से समझने के लिए नई परिस्थितियों में स्वयं को रखने में सहायता करेगा
- यह प्रश्न यह सिद्ध करेगा कि विद्यार्थी का जीवन उस तरह की स्थितियों में जीने वाले व्यक्तियों की अपेक्षा अधिक सुरक्षित और आनन्दमय है
उत्तर: 3
प्रश्न. कक्षा में लैगिक भूमिका के बारे में चर्चा करते हुए आप किस बात पर बल देंगे?
- चूँकि लड़के आगे जाकर अपने परिवार के लिए धन- अर्जन करेंगे अतः उन्हें विद्यालय जाना चाहिए
- समाज में व्याप्त लैंगिक रूढ़िबद्धता को सार्थक रूप में सम्बोधित करने की आवश्यकता है
- घरेलू कामों को उत्पादक कार्य के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए
- स्त्री और पुरुषों के लिए भिन्न व्यवसाय हैं।
उत्तर: 2
प्रश्न. इनमें से कौन-से प्रश्न विद्यार्थियों के आलोचनात्मक – तार्किक) चिन्तन को विकसित नहीं करेंगे?
- मुक्त-उत्तर वाले प्रश्न
- अन्वेषणात्मक (प्रोबिंग) प्रश्न
- अभिसारी प्रश्न
- बन्द – उत्तर वाले प्रश्न
उत्तर: 4
प्रश्न. मौखिक इतिहास को लिखने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी खोत सामग्री नहीं है?
- सैन्य विद्रोह के बारे में एक ब्रिटिश सैनिक का मौखिक वर्णन
- उस व्यक्ति की स्मृतियाँ जो विभाजन के समय भारत से पाकिस्तान गया था
- एक विद्वान जो वर्तमान शिक्षा-व्यवस्था पर बात करता है
- उन व्यक्तियों के घटना-वृतान्त जिन्होंने भारत छोड़ो ‘आन्दोलन’ में हिस्सा लिया था
उत्तर: 3
प्रश्न. बच्चों के साथ गतिविधियाँ केवल तभी प्रभावी होती हैं जब-
- शिक्षिका उन्हें अपनी ‘पाठ-योजना’ को पूरा करने के लिए करवाती है।
- शिक्षिका गतिविधि आधारित अधिगम के लिए अपने प्रधानाचार्य के आदेश के पूरा करने हेतु दिखावे के लिए करती है
- उसका विश्वास है कि गतिविधि आधारित शिक्षा बच्चों को अवधारणा समझने में मदद करती है
- शिक्षिका यह नहीं जानती कि वह यह क्यों कर रही है।
उत्तर: 3
प्रश्न. किसके वायसरॉय काल में भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानान्तरित हुई ?
- लॉर्ड रीडिंग
- लॉर्ड कर्जन
- लॉर्ड हार्डिंग II
- लॉर्ड चेम्सफोर्ड
उत्तर: 3
प्रश्न. इनमें से किस मुगल सम्राट ने राजा राममोहन राय को अपने दूत के रूप में लंदन भेजा था?
- शाहआलम I
- बहादुरशाह I
- शाहआलम II
- अकबर II
उत्तर: 4
प्रश्न. हिन्दू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम निम्न में से किस वर्ष पारित हुआ?
- 1816
- 1856
- 1846
- 1826
उत्तर: 2
प्रश्न. लेखकों द्वारा अभिव्यक्त एन.सी.ई.आर.टी. की इतिहास की पाठ्य-पुस्तक के शीर्षक ‘हमारे अतीत’ के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
- यह केवल राजाओं और रानियों के समय के बारे में बात नहीं करता
- यह किसान और शिल्पकारों जैसे कई समूहों और समुदायों के योगदान को बताने की कोशिश है।
- यह इस विचार पर बल देता है कि भारत का केवल ‘एक अतीत’ नहीं बल्कि ‘अनेक अतीत’ हैं
- यह पड़ोसी देशों के अतीत के में है
उत्तर: 4
प्रश्न. 19वीं शताब्दी के दौरान ज्यादातर लोगों को लगता था कि शिक्षा से स्त्रियाँ ‘बिगड़’ जाएँगी। उपरोक्त वाक्य में ‘बिगड़’ जाना शब्द का सन्दर्भगत अर्थ बताने वाला निम्नलिखित में से कौन-सा कथन है ?
- यह उन्हें और अधिक धन देगा
- शिक्षा के कारण उन्हें जो शक्ति मिलती उसके कारण वे अपनी पारम्परिक भूमिकाओं से दूर हो जाती
- वे अपवित्र हो जाएँगी
- स्त्रियाँ पुरुषों की तुलना में ज्यादा बिगड़ी हुई थीं
उत्तर: 2
प्रश्न. भारतीय कला में बुद्ध के जीवन की किस घटना का चित्रण चक्र द्वारा हुआ है?
- संबोधि
- महाभिनिष्क्रमण
- प्रथम उपदेश
- निर्वाण
उत्तर: 3
प्रश्न. माध्यमिक विद्यालयों में सामाजिक विज्ञान पढ़ाने के सन्दर्भ में कौन-सा कथन सर्वाधिक अनुचित है?
- सामाजिक विज्ञान पढ़ाना चाहिए क्योंकि यह सामाजिक यथार्थ के बारे में बच्चों को संवेदनशील बनाने में मदद करता है
- सामाजिक विज्ञान पढ़ाया जाना चाहिए क्योंकि यह सामाजिक मुद्दों पर वाद-विवाद करने और अपने विचार अभिव्यक्त करने में विद्यार्थियों की मदद करता है
- सामाजिक विज्ञान पाठ्यचर्चा का हिस्सा होना चाहिए ताकि शिक्षार्थी राजाओं के जीवन और उनके बीच हुए युद्धों के बारे में जान सकें
- सामाजिक विज्ञान पढ़ाना चाहिए क्योंकि यह मानवीय सम्बन्धों की समझ अर्जित करने में मदद करता है।
उत्तर: 3
प्रश्न. स्वतन्त्रता के तुरन्त बाद भारत द्वारा निम्नलिखित में से किस समस्या का सामना नहीं किया गया ?
- राजाओं द्वारा शासित राज्यों को भारतीय संघ सम्मिलित करने का प्रयास
- आर्थिक विकास
- पाकिस्तान में आने वाले शरणार्थी
- भारत, पाकिस्तान और ग्रेट ब्रिटेन में समान रूप से सम्पदा और कर्ज का बँटवारा
उत्तर: 4
प्रश्न. नीचे दिया गया प्रश्न पाठ के अन्त में ‘आओं चर्चा करें, शीर्षक के अन्तर्गत दिया गया है। ‘आपके विचार में साधारण पुरुष तथा स्त्री अपने कार्यो का विवरण सामान्यतया क्यों नहीं रखते थे?” इस प्रश्न को पूछने की सार्थकता क्या है?
- साधारण स्त्री-पुरुष साधारण जीवन जीते थे। उनके पास ऐसा कुछ महान या महत्वपूर्ण सार्थक नहीं था जिसके बारे में वे लिखते
- यह अच्छा है कि चर्चा प्रारम्भ की जाए और विद्यार्थी अपने तर्क प्रस्तुत करें
- वे प्रश्न जिनके तयशुदा उत्तर नहीं हैं उन्हें नहीं दिया जाना चाहिए क्योंकि ये प्रश्न विद्यार्थियों को भ्रमित करेंगे
- इस प्रकार के प्रश्न अनुमान लगाने को प्रोत्साहित करते हैं इसलिए इन्हें नहीं देना चाहिए
उत्तर: 2
प्रश्न. गौतम बुद्ध का जन्म लुम्बिनी में हुआ था, इसकी पुष्टि किसके अभिलेख से होती है?
- अशोक
- समुद्रगुप्त
- हर्ष
- पुल्केशिन II
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थल प्रागैतिहासिक चित्रकला के लिए प्रसिद्ध है?
- अमरावती
- साँची
- भीमबेटका
- बाघ
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘आत्मीय सभा’ की स्थापना इनमें से किसने की थी ?
- देवेन्द्रनाथ टैगोर
- एम. जी. रानाडे
- राजा राममोहन राय
- आत्माराम पांडुरंग
उत्तर: 3
प्रश्न. महासागर का जल तालाब और झील के शान्त जल के विपरीत लगातार गतिमान रहता है। निम्नलिखित में से कौन-सा जल का प्रवाह या गति नहीं है?
- जल चक्र
- ज्वार-भाटा
- धाराएँ
- तरंगें
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
2
2