CBSE CTET Social Studies Practice Set 06 : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर 2022 से शुरू होगा एवं इस परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था उन्हें अपनी तैयारी को और भी तेज कर देना चाहिए, जिससे कि वो परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।
इस लेख के माध्यम से आज हम CTET Social Studies previous year question paper को लेकर आये हैं जो की परीक्षा दृष्टि से बेहद उपयोगी है साथ ही हमारे द्वारा प्रस्तुत यह CTET Social Studies mock test in hindi प्रैक्टिस सेट सभी उम्मीदवारों को उनकी तैयारी में नयी मजबूती देगा तथा अच्छे अंक प्राप्त करने में भी मदद करेगा।

CBSE CTET Social Studies Practice Set 06
प्रश्न. सन् 2012 निम्नलिखित में से किस प्रकार से भी लिखा जा सकता है?
- ए डी 2012
- बी सी 2012
- ए पी 2012
- ई सी 2012
उत्तर: 1
प्रश्न. सामाजिक विज्ञानों में सर्पिल पाठ्यचर्या का निम्नलिखित में से कौन-सा लाभ है?
- अन्तर्वस्तु (theme) आधारित सीखने को विकसित करने वाले अवसरों को बढ़ाना
- संकल्पनाओं को अधिक उद्देश्यपूर्ण और प्रासंगिक बनाना
- गहन समझ के साथ और एक लम्बी समयावधि के लिए संकल्पनाओं का संधारण
- सभी विषयों में संकल्पनाओं का अनुप्रयोग करना
उत्तर: 3
प्रश्न. सामाजिक विज्ञानों में योगात्मक आकलन में 51 विद्यार्थियों की कक्षा का मध्यांक 36 है। यह सुझाव देता है कि-
- अधिकांश विद्यार्थियों ने 36-46 के बीच अंक प्राप्त किए हैं
- उनके द्वारा 36 प्रतिशत विषय-वस्तु सीखी गई
- अधिकांश विद्यार्थियों के अंक 36 से नीचे हैं
- 25 विद्यार्थियों के अंक 36 के बराबर या ऊपर है
उत्तर: 4
प्रश्न. भूमि की एक संकरी पट्टी जो दो बड़े भूखण्डों को जोड़ती है, उसे जाना जाता है-
- द्वीप
- जल-सन्धि
- भू-सन्धि
- खाड़ी
उत्तर: 3
प्रश्न. जैवमण्डल के विषय में सबसे उपयुक्त कथन हैं-
- भूमि, जल, वायु, पौधे और पशु
- पर्यावरण के विभिन्न परिमण्डल
- मनुष्य का तात्कालिक परिवेश
- पौधे और पशु जगत
उत्तर: 1
प्रश्न. अहमदाबाद सूती वस्त्र उद्योग का गढ़ (केन्द्र) है। । निम्नलिखित में से कौन-सा कारक अहमदाबाद वस्त्र उद्योगों के फलने-फूलने के लिए उत्तरदायी है?
- भारत सरकार की औद्योगिक नीति
- सस्ते दामों पर श्रम-शक्ति की उपलब्धता
- यह कपास की खेती वाले क्षेत्र के पास है
- तूतीकोरिन पत्तन तक पहुँचना आसान है।
उत्तर: 3
प्रश्न. बागान, जो वाणिज्यिक कृषि का एक प्रकार है, को भारी मात्रा में किसकी आवश्यकता होती है ?
- भूमि और पूँजी
- केवल पूँजी
- भूमि और श्रम
- श्रम और पूँजी
उत्तर: 3
यह भी पढ़ें
- CBSE CTET सामाजिक अध्ययन प्रैक्टिस सेट 05
- CBSE CTET सामाजिक अध्ययन प्रैक्टिस सेट 04
- CBSE CTET सामाजिक अध्ययन प्रैक्टिस सेट 03
प्रश्न. ‘ब्लैकफुट इण्डियन’ है-
- क्यूबा में बागान में काम करने वाला
- कनाडा में प्रवासी भारतीय
- निकोबार द्वीपसमूह में प्रचलित बीमारी
- उत्तरी अमेरिका में एक देशी जनजाति
उत्तर: 4
प्रश्न. 1720 में ब्रिटिश सरकार ने…..के लिए ‘कैलिकों अधिनियम’ पारित किया।
- इंग्लैण्ड मे कैलिको (सूती कपड़ा) उद्योग को बढ़ावा देने
- इग्लैण्ड में कैलिको (सूती) कपड़ों का उत्पादन करने
- इंग्लैण्ड में छापेदार सूती कपड़ों-छींट के उपयोग पर पाबन्दी लगाने
- कालीकट के विद्रोहियों को दण्ड देने
उत्तर: 3
प्रश्न. परमाणु ऊर्जा संयन्त्रों में बिजली की प्रक्रिया द्वारा उत्पादित की जाती है।
- नाभिकीय संघट्टन
- परमाण्वीय कम्पन
- नाभिकीय संलयन
- नाभिकीय विखण्डन
उत्तर: 4
प्रश्न. तंती, मोमिन और देवंग समुदाय …… में लगे हुए थे।
- लकड़ी के काम
- बर्तन बनाने के काम
- चमड़े के काम
- बुनने के काम
उत्तर: 4
प्रश्न.’भारतीय उपमहाद्वीप में उन मृत जीव-जन्तुओं को खाने के बाद गिद्ध किडनी (गुर्दे) के काम न करने के कारण परने लगे, जिनका उपचार……. के साथ किया गया था।
- आइबूप्रोफेन
- डिक्लोफेनैक
- ऐल्ड्रिन
- ऐस्प्रिन
उत्तर: 2
प्रश्न. पवन क्रियाएँ ‘छत्रक शैल’ बनाती है, जो प्रायः……में पाए जाते हैं।
- रेगिस्तानों
- पहाड़ो
- उष्णकटिबन्धीय तटीय क्षेत्रों
- पठारों
उत्तर: 1
प्रश्न. 1857 के विद्रोह के परिणाम के रूप में निम्नलिखित में से कौन-सा परिवर्तन ब्रिटिश संसद द्वारा लाया गया?
- ब्रिटिश कैबिनेट के एक सदस्य को भारत के लिए राज्य सचिव नियुक्त किया गया
- उन प्रभुत्वशाली हिन्दू और मुस्लिम नागरिकों की जमीन और सम्पत्ति जब्त कर ली जिन्होंने विद्रोह का समर्थन किया था
- पठान और सिक्ख सैनिकों के ब्रिटिश भारतीय आर्मी में शामिल होने पर प्रतिबन्ध लगाया गया
- देश के सभी शासन अध्यक्षों को यह चेतावनी दी गई कि यदि वे किसी भी विद्रोह का समर्थन करते हैं, तो उनके विरुद्ध सैनिक कार्यवाही की जाएगी
उत्तर: 1
प्रश्न. मोहम्मद बिन तुगलक ने अपनी राजधानी को दिल्ली से दौलताबाद स्थानान्तरित क्यों किया ?
- अपने साम्राज्य को प्रभावी तरीके से नियन्त्रित करने के लिए क्योंकि दौलताबाद केन्द्र में स्थित था
- उत्तरी भारत से उसे पर्याप्त राजस्व प्राप्त नहीं हो रहा था
- मंगोलों से बचने के लिए
- दक्षिणी शासकों को दण्डित करने के लिए
उत्तर: 1
प्रश्न. भारतीय इतिहास को ‘प्राचीन’, ‘मध्य’, और ‘आधुनिक’ कालों में विभाजित करने में समस्याएँ भी है। निम्नलिखित में से वह समस्या कौन-सी है?
- त्रिविभाजन भारतीय राज्यों की क्रमिक प्रगति को दर्शाता है।
- तीन काल भारतीय इतिहास को वर्णित करने के लिए अपर्याप्त हैं
- यह संकल्पना पश्चिम से ली गई है जहाँ आधुनिक काल विज्ञान, तर्कणा, लोकतन्त्र, स्वतन्त्रता और समानता से सम्बन्धित है
- भारतीय इतिहास में ‘प्राचीन काल’, ‘मध्यकाल’ और ‘आधुनिक काल’ में अन्तर की स्पष्ट रेखाएँ प्रतीत होती हैं
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्यों का संयोजन त्रिविभाजन संघर्ष में शामिल था ?
- राष्ट्रकूट, पाल, गुर्जर-प्रतिहार
- पाल, चोल, गुर्जर-प्रतिहार
- चोल, राष्ट्रकूट, पाल
- पाल, पल्लव, राष्ट्रकूट
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस पर ब्रिटिश संसद द्वारा महाभियोग चलाया गया था?
- टी.बी. मैकॉले
- चार्ल्स क्लाइव
- वॉरेन हेस्टिंग्स
- कॉर्नवॉलिस
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से ग्रहों का कौन-सा संयोजन ‘गैसीय ग्रह’ कहलाता है?
- बृहस्पति, शनि, यूरेनस, नेप्च्यून
- बृहस्पति, मंगल, पृथ्वी, नेप्च्यून
- शुक्र, बृहस्पति, मंगल, शनि
- मंगल, शुक्र, शनि, यूरेनस
उत्तर: 1
प्रश्न. ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने 1651 में बंगाल में हुगली नदी के किनारे फैक्टरी स्थापित की-
- स्थानीय किसानों से नील खरीदकर उसे इंग्लैण्ड भेजने के लिए
- एक आधार (बेस) स्थापित करने के लिए जहाँ से फैक्ट्री अपना काम चला सकें
- इंग्लैण्ड को निर्यात करने हेतु सूती कपड़ो के उत्पादन के लिए
- मसालों को खदीरकर उन्हें इंग्लैण्ड भेजने के लिए
उत्तर: 3
प्रश्न. बिदरी क्या था?
- बीदर में उत्पादित सूती कपड़े का एक प्रकार
- बीदर में उत्पादित ताँबे के बरतनों का एक प्रकार
- बीदर के दस्तकारों द्वारा ताँबे और चाँदी में किया गया जड़ाऊ काम
- बीदर में उत्पादित रेशमी कपड़े का एक प्रकार
उत्तर: 3
प्रश्न. आदिवासी (जनजातीय) लोग अपना पिछला लिखित रिकॉर्ड नहीं रखते हैं। वर्तमान के इतिहासकार आदिवासी इतिहास कैसे लिखते है?
- प्राकृतिक परम्पराओं का प्रयोग करके
- आदिवासी पौराणिक कथाओं का प्रयोग करके
- पुरातत्वीय स्त्रोतों का प्रयोग करके
- वाचिक परम्पराओं का प्रयोग करकें
उत्तर: 4
प्रश्न. पिइतरा ड्यूरा था / थी
- यूनानी देवता
- भवनों को सजाने की शैली
- उत्तराधिकार की भूमिका
- धात्विकी तकनीक
उत्तर: 2
प्रश्न. ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने मुख्य रुप से ……के लिए बंगाल से दीवानी राजस्व का उपयोग किया।
- पुल और सड़कें बनाने
- स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बनाने
- भारत में सूती और रेशमी कपड़ो को खरीदने
- ब्रिटेन में क्षीयमान भण्डारों की भरपाई करने के लिए सोने और चाँदी के भण्डारों को संचित करने
उत्तर: 3
प्रश्न. यदि अहमदाबाद 72°30′ E देशान्तर पर स्थित है, तो अहमदाबाद का स्थानीय समय क्या होगा यदि भारतीय मानक समय 8:00 प्रातः
- 7:20 प्रातः
- 7:00 प्रातः
- 8:00 प्रातः
- 8:40 प्रातः
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस सुल्तान ने अनाज को शहर के बाजारों में भेजने के लिए बंजारों का प्रयोग किया?
- मोहम्मद-बिन-तुगलक
- अलाउद्दीन खिलजी
- बलबल
- फिरोज शाह तुगलक
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा नौवीं शताब्दी के मन्दिर स्थापत्य कला का हिस्सा था?
- सजावटी द्वार (द्वार)
- रंगशाला (नृत्य प्रस्तुत करने की जगह )
- यज्ञ वेदी (पवित्र मन्त्रों का उच्चारण करने की जगह)
- हवन कुण्ड (वर्ग पिरामिडाकार कुण्ड जिसमें अग्नि प्रज्वलित की जाती थी)
उत्तर: 1
प्रश्न. ब्रिटिश सरकार द्वारा सन् 1857 में निम्नलिखित में से कौन-से तीन विश्वविद्यालय स्थापित किए गए ?
- कलकत्ता, बम्बई तथा पंजाब
- कलकत्ता, बम्बई तथा दिल्ली
- कलकत्ता, मद्रास तथा बम्बई
- कलकत्ता, मद्रास तथा बनारस
उत्तर: 3
प्रश्न. बारहवीं शताब्दी में कीरा मुखियाओं ने जिस क्षेत्र पर शासन किया वह वर्तमान में.. …में स्थित है।
- उत्तराखण्ड / उत्तर प्रदेश
- पंजाब/ हरियाणा
- छत्तीसगढ़/मध्य प्रदेश
- झारखण्ड/बिहार
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्न में से कौन-सा विविधता को बढ़ावा देता है?
- अपने गाँव जाना
- रेलगाड़ी में यात्रा करना
- अपनी मातृ-भाषा में बोलना
- अपने त्योहारों को मनाना
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
3
c
4