CBSE CTET Social Studies Practice set 02 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) हेतु शार्ट नोटिस जारी कर दी गयी है तथा इस परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31/10/2022 से शुरू की जायेगी। साथ ही बात करें इसकी परीक्षा की तो इसकी परीक्षा दिसम्बर 2022 में आयोजित की जायेगी।
ऐसे में बहुत से उम्मीदवारों को यह चिंता सता रही है कि How can I practice CTET mock test? उनके लिये आज हम इस लेख के माध्यम से Social Studies Practice Set For CTET Exam लेकर आये हैं जिनका अध्ययन करने से उम्मीदवार इस परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं तथा अपने तैयारी को और भी मजबूती प्रदान कर सकते हैं।

CBSE CTET Social Studies Practice set 02 (महत्वपूर्ण MCQ)
प्रश्न. संसार का सर्वाधिक समस्याकारी जलीय खरपतवार, जिसे ‘बंगाल का आतंक’ भी कहते हैं, वह है?
- ऐखोर्निया क्रॉसिपस (जलकुम्भी)
- पारथीनियम हिस्टेरोफोरस (काँग्रेस घास)
- लैण्टाना कैमारा
- सिनोडोन डेक्टाइलोन (दूब घास)
उत्तर: 1
प्रश्न. वायरस के अजैविक होने का लक्षण है?
- यह प्रजनन नहीं कर सकता
- इसमें प्रोटीन नहीं पाया जाता
- इसमें वंशानुगत सामग्री नहीं पाई जाती
- इसको क्रिस्टल के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है।
उत्तर: 4
प्रश्न. अनुच्छेद-356 का प्रथम प्रयोग कब और कहाँ हुआ ?
- जम्मू-कश्मीर 1956
- बिहार 1958
- केरल 1959
- मध्य प्रदेश 1957
उत्तर: 3
प्रश्न. नगर निगम द्वारा कौन-सा कर लगाया जा सकता है?
- चुंगी कर
- गृह कर
- ये सभी
- मनोरंजन कर
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस प्रदेश में रेण्डियर पाया जाता है?
- मानसून
- टुण्ड्रा प्रदेश
- गर्म मरुस्थल
- टैगा
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा एक शीतोष्ण घास प्रदेश नहीं है।
- डाउन्स
- कम्पास
- पम्पास
- प्रेयरीस
उत्तर: 2
प्रश्न. पादप हार्मोन जो फलों को पकाने में सहायता करता है।
- साइटोकाइनिन
- जिबरेलिन
- इथाइलीन
- ऑक्सिन
उत्तर: 3
प्रश्न. स्वतन्त्र रूप से भूमि में रहने वाला अवायवीय जीवाणु, जिसमें नाइट्रोजन (N2) स्थिरीकरण की क्षमता होती है, वह है?
- क्लॉस्ट्रिडियम
- एजोटोबैक्टर
- राइजोबियम
- विब्रियो
उत्तर: 1
प्रश्न. किस प्रकार का DNA कोशिका में सामान्य रूप से पाया जाता है ?
- B-DNA
- A-DNA
- C-DNA
- Z-DNA
उत्तर: 1
प्रश्न. वर्ष 1853 में भारत की पहली यात्री ट्रेन चली थी
- कलकत्ता से अलीपुर के बीच
- बम्बई से ठाणे के बीच
- बम्बई से पुणे के बीच
- कलकत्ता से दमदम के बीच
उत्तर: 2
प्रश्न. एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला आयोजित होता है?
- पुष्कर में
- सोनपुर में
- हरिद्वार में
- नासिक में
उत्तर: 2
प्रश्न. राष्ट्रीय एकता परिषद् की स्थापना हुई?
- 1971 में
- 1951 में
- 1961 में
- 1981 में
उत्तर: 3
प्रश्न. जनसंख्या के आकार के अनुसार वृहत्तम महाद्वीप है?
- एशिया
- यूरोप
- अफ्रीका
- उत्तरी अमेरिका
उत्तर: 1
प्रश्न. भारत में थारू जनजाति कहाँ निवास करती है ?
- उत्तराखण्ड में
- थार मरुस्थल में
- उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में
- झारखण्ड में
उत्तर: 3
प्रश्न. भिलाई इस्पात संयन्त्र स्थित है?
- छत्तीसगढ़ में
- मध्य प्रदेश में
- झारखण्ड में
- ओडिशा में
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्न में से कौन-सा अचल जीव का उदाहरण है ?
- काइटन
- यूप्लेक्टेला
- इकनस
- लीच
उत्तर: 2
प्रश्न. प्रोटीन अणुओं की इकाई है?
- अमीनो अम्ल
- वसा अम्ल
- ग्लूकोज
- विटामिन
उत्तर: 1
प्रश्न. ओजोन परत की मोटाई नापी जाती है।
- पी.पी.एम. में
- डेसीबल्स में
- पी.पी.बी. में
- डॉब्सन इकाई में
उत्तर: 4
प्रश्न. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम अधिनियमित किया गया था
- वर्ष 1986 में
- वर्ष 1984 में
- वर्ष 1992 में
- वर्ष 1974 में
उत्तर: 1
प्रश्न. समेकित बाल विकास सेवाओं (आई.सी.डी.एस.) का
मुख्य उद्देश्य है?
- प्रतिरक्षा
- स्वास्थ्य जाँच एवं सिफारिशी सेवाएँ
- पूर्वस्कूली एवं अनौपचारिक शिक्षा
- उपरोक्त सभी
उत्तर: 4
प्रश्न. आई.एस.ओ. 14000 मानक सम्बन्धित है?
- प्रदूषण प्रबन्धन
- पर्यावरण प्रबन्धन
- जोखिम प्रबन्धन
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 2
प्रश्न. सौर ऊर्जा संग्रहित होती है।
- कार्बन – कार्बन बन्ध में
- जीवाश्म ईंधन में
- हरी पत्तियों मे
- बायोमास रूप में
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्न में से कौन-सा अंग पादप कोशिका में अनुपस्थित होता है?
- रिक्तिकाएँ
- लवक
- सेल्यूलोस कोशिका भित्ति
- तारककाय
उत्तर: 4
प्रश्न. मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी ग्रन्थि है?
- अधिवृक्क ग्रन्थि
- अग्न्याशय
- यकृत
- पीयूष ग्रन्थि
उत्तर: 3
प्रश्न. उत्तर प्रदेश का राज्य पक्षी है।
- गौरैया
- मोर
- सारस क्रेन
- तोता
उत्तर: ?
नोट – इस प्रश्न का सही जवाब क्या होगा? हमें कमेन्ट करके जरूर बताये….
Last question’s answer kya hai?
Saras kren
Sareshkren
3 option
3