CBSE CTET Mathematics Practice Set 03 : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को अब अपनी तैयारी को और तेज कर देना चाहिए क्योंकि ऑनलाइन आवेदन की तिथि अब समाप्त हो चुकी तथा बोर्ड CTET Exam 2022 को लेकर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी कर चुका है। ऐसा माना जा रहा कि दिसम्बर और जनवरी 2023 के माह के बीच कभी भी परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। इसीलिए आज हम सीटीईटी परीक्षा में पूछे जाने वाले सामान्य गणित के सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर आपके लिए लाएं हैं।
ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से Ctet General Mathematic question paper pdf को लेकर आये हैं जो की परीक्षा दृष्टि से बेहद उपयोगी है साथ ही हमारे द्वारा प्रस्तुत यह प्रैक्टिस सेट सभी उम्मीदवारों को उनकी तैयारी में नयी मजबूती देगा तथा अच्छे अंक प्राप्त करने में भी मदद करेंगा।

CBSE CTET Mathematics Practice Set 03 (महत्वपूर्ण MCQ)
प्रश्न. 5, 10 और 35 के सबसे छोटे सार्वगुणज और सबसे बड़े सार्वगुणनखण्ड का अन्तर है?
- 75
- 30
- 35
- 65
उत्तर: 4
प्रश्न. संख्या 105 के गुणनखण्डों की संख्या है?
- 8
- 3
- 4
- 6
उत्तर: 1
प्रश्न. यदि समय अब 2:17 pm है, तो अब से ठीक 11 घण्टे और 59 मिनट के पश्चात् क्या समय होगा?
- 2:17 am
- 9:59 pm
- 11:57 pm
- 2:16 am
उत्तर: 4
प्रश्न. साढ़े तीन समकोणों में डिग्रियों की संख्या है?
- 315
- 295
- 285
- 305
उत्तर: 1
प्रश्न. 70560 में 5 और 6 के स्थानीय मानों का गुणनफल है?
- 300
- 3000
- 30000
- 30
उत्तर: 4
प्रश्न. 3010301 को 43 से भाग करने पर भागफल है?
- 70707
- 70007
- 7077
- 7007
उत्तर: 2
प्रश्न. गुणनफल 3001 ×101 में से क्या घटाया जाए जिससे कि 300311 प्राप्त हो?
- 2790
- 2090
- 2970
- 270
उत्तर: 1
प्रश्न. (36 और 60 का सबसे छोटा सार्वगुणज) + (18 और 45 का सबसे बड़ा सार्वगुणनखण्ड) बराबर है
- 20
- 30
- 40
- 10
उत्तर: 3
प्रश्न. (10 दहाई +11 सैकड़ा +12 इकाई) बराबर है?
- 1213
- 101112
- 111012
- 1212
उत्तर: 4
यह भी पढ़ें
प्रश्न. 42 के गुणनखण्डों की संख्या है?
- 7
- 8
- 9
- 6
उत्तर: 2
प्रश्न. 3488 को 12 से भाग करने पर प्राप्त शेषफल और 2478 को 11 से भाग करने पर प्राप्त शेषफल में अन्तर है
- 5
- 6
- 7
- 3
उत्तर: 1
प्रश्न. 11 इकाइयाँ + 11 दहाइयाँ + 11 सैकड़े बराबर हैं।
- 1221
- 144
- 12321
- 111111
उत्तर: 1
प्रश्न. 509 और 3028 का योग है?
- 387
- 3537
- 3087
- 837
उत्तर: 2
प्रश्न. किसी वर्ग का परिमाप 24 सेमी और किसी आयत की लम्बाई 8 सेमी है। यदि वर्ग और आयत के परिमाप बराबर हों, तो आयत का क्षेत्रफल (वर्ग सेमी में ) है?
- 64
- 16
- 24
- 32
उत्तर: 4
प्रश्न. संख्या 12345 में 3 के स्थानीय मान तथा अंकित मान में अन्तर है?
- 0
- 305
- 297
- 295
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
3
297
सही जवाब 👌
3
297
297
297
297