CBSE CTET Mathematic Practice Set 02 : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को अब अपनी तैयारी को और तेज कर देना चाहिए क्योंकि ऑनलाइन आवेदन की तिथि अब समाप्त हो चुकी तथा बोर्ड CTET Exam 2022 को लेकर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी कर चुका है। ऐसा माना जा रहा कि दिसम्बर और जनवरी 2023 के माह के बीच कभी भी परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। इसीलिए आज हम सीटीईटी परीक्षा में पूछे जाने वाले सामान्य गणित के सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर आपके लिए लाएं हैं।
ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से Ctet General Mathematic question paper pdf को लेकर आये हैं जो की परीक्षा दृष्टि से बेहद उपयोगी है साथ ही हमारे द्वारा प्रस्तुत यह प्रैक्टिस सेट सभी उम्मीदवारों को उनकी तैयारी में नयी मजबूती देगा तथा अच्छे अंक प्राप्त करने में भी मदद करेंगा।

CBSE CTET Mathematic Practice Set 02 (महत्वपूर्ण MCQ)
प्रश्न. अशिक्षित दुकानदार द्वारा उपयोग किए जाने वाले गणित –
- की सम्बन्धित समस्याओं को हल करने में वैकल्पिक रणनीति के रूप कक्षाओं में शिक्षकों द्वारा चर्चा की जानी चाहिए।
- गणित कक्षा में उपयोगी नहीं है।
- सभी गणितीय समस्याओं को हल करने में बहुत उपयोगी हैं।
- में अस्पष्टता और बहुत कम स्तर की शुद्धता है।
उत्तर: 1
प्रश्न. एक शिक्षक को गणित कक्षा में बच्चों के एक विषय समूह को कैसे सँभालना चाहिए?
- कम क्षमता वाले बच्चों के अनुसार कक्षा प्रश्न हल करके और उच्च क्षमता वाले बच्चों को जटिल प्रश्न गृहकार्य के रूप में देकर
- एक ही क्षमता वाले बच्चों को एक सा समूहित रखकर और उनकी क्षमता के अनुसार प्रश्न देकर
- एक ही कक्षा में सभी बच्चों को एक सा समूहित रखकर
- अलग-अलग क्षमताओं वाले बच्चों को एक साथ समूहित रखकर ताकि वे एक-दूसरे से सीख सकें
उत्तर: 4
प्रश्न. 20 वस्तुओं का क्रय मूल्य वस्तुओं के विक्रय मूल्य के बराबर है। यदि लाभ 25% हो, तो x का मान होगा?
- 25
- 18
- 16
- 15
उत्तर: 3
प्रश्न. यदि बिन्दु से B तक जाने में आपकी कार की चाल 60 किमी/घण्टा हो तथा B से A तक वापस आते समय 40 किमी/घण्टा हो, तो आपकी कार की औसत चाल किमी/ घण्टा में होगी
- 60
- 50
- 40
- 48
उत्तर: 4
प्रश्न. एक व्यक्ति नदी के बहाव की दिशा में नाव को 8 किमी/घण्टा की चाल से तथा बहाव के विपरीत 6 किमी/ घण्टा की चाल से खेता है। नदी के बहाव की गति किमी/ घण्टा में होगी
- 1
- 4
- 2
- 5
उत्तर: 1
प्रश्न. 45 लीटर के मिश्रण में दूध तथा पानी का अनुपात 3 : 2 है। कितना पानी और मिलाया जाए कि अनुपात 9 : 10 हो जाए?
- 10 लीटर
- 17 लीटर
- 15 लीटर
- 12 लीटर
उत्तर: 4
प्रश्न. पिता की उम्र, पुत्र से दोगुनी है। 20 वर्ष पूर्व पिता अपने पुत्र से 12 गुना उम्रदराज था। दोनों की वर्तमान उम्र होगी।
- 24, 12
- 48, 24
- 44, 22
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 3
प्रश्न. 8% वार्षिक की दर से ₹ 10000 का 9 माह का व्याज होगा-
- ₹450
- ₹475
- ₹600
- ₹500
उत्तर: 3
प्रश्न. यदि 3x² – 6x + a व्यंजक (x – 2 )से विभाजित हो जाता है, तो ‘a’ का मान होगा-
- 6
- 8
- 0
- -2
उत्तर: 3
यह भी पढ़ें
- CBSE CTET Mathematic Practice Set 01
- CBSE CTET Math Pedagogy Related Important Questions
- CBSE CTET Exam 2022 Intelligence And Its Measurement Related Questions
प्रश्न. तीन अंकों की कुल कितनी संख्याएँ हैं, जो 6 से पूर्णतः विभाजित हो जाती हैं?
- 196
- 149
- 150
- 151
उत्तर: 3
प्रश्न. एक कक्षा में 20 छात्र भौतिक विज्ञान, 17 गणित, 12 भौतिक विज्ञान तथा गणित दोनों पढ़ते हैं। 10 छात्र अन्य विषय पढ़ते हैं। कक्षा में कुल कितने छात्र हैं?
- 52
- 50
- 35
- 42
उत्तर: 3
प्रश्न. यदि 1! + 2! + 3!+……..+ 100! को 6 से भाग दिया जाए, तो शेषफल क्या आएगा ?
- 3
- 4
- 2
- 1
उत्तर: 1
प्रश्न. गणित में सीखने के प्रतिफल इसलिए विकसित किए गए हैं।
- वर्ष की अन्त परीक्षाओं के लिए बच्चों को तैयार किया जाए
- गणना के लिए बच्चों को लघु विधियाँ बताई जाएँ
- विभिन्न शैक्षणिक सर्वेक्षणों में बच्चों की उपलब्धि बढ़ाई जाए
- बच्चों द्वारा हासिल की जाने वाली कक्षावार दक्षता और कौशल को परिभाषित किया जाए
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से कक्षा में हो रहा कौन-सा कार्य एक गतिविधि है?
- बच्चों का अन्वेषण में लगना
- शिक्षक समझाते हैं कि प्रश्न कैसे हल करें
- बच्चों द्वारा कविता के रूप में गिनती का वाचन
- बच्चों द्वारा श्यामपट्ट से नकल करना
उत्तर: 3
प्रश्न. बच्चों के बीच गिनती के कौशल को विकसित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा, पूर्व-संख्या अवधारणा के रूप में सीखने के लिए आवश्यक नहीं है?
- समूह बनाना
- एक-एक संगतता
- क्रमबद्धता
- संख्या नाम यादृच्छिक रूप से पढ़ना
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
3
4