CBSE CTET General Hindi Practice Set 11 : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को अब अपनी तैयारी को और तेज कर देना चाहिए क्योंकि ऑनलाइन आवेदन की तिथि अब समाप्त हो चुकी तथा बोर्ड CTET Exam 2022 को लेकर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी कर चुका है। ऐसा माना जा रहा कि दिसम्बर और जनवरी 2023 के माह के बीच कभी भी परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। इसीलिए आज हम सीटीईटी परीक्षा में पूछे जाने वाले हिंदी विषय के सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर आपके लिए लाएं हैं।
ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से Ctet General Hindi question paper pdf को लेकर आये हैं जो की परीक्षा दृष्टि से बेहद उपयोगी है साथ ही हमारे द्वारा प्रस्तुत यह प्रैक्टिस सेट सभी उम्मीदवारों को उनकी तैयारी को एक नया आयाम देगा तथा अच्छे अंक प्राप्त करने में भी मदद करेंगा।

CBSE CTET General Hindi Practice Set 11 (30 प्रश्नोत्तर)
प्रश्न. महावीर प्रसाद द्विवेदी ने आदिकाल को क्या संज्ञा दी है?
- चारणकाल
- आदिकाल
- बीजवपन काल
- वीरकाल
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘अति सूधो सनेह को मारग है’ किसकी पंक्ति है ?
- आलम
- ठाकुर
- बोधा
- घनानन्द
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘कालिन्दी’ का पर्यायवाची क्या है?
- सरस्वती
- गंगा
- लक्ष्मी
- यमुना
उत्तर: 4
प्रश्न. आधुनिक हिन्दी साहित्य की पहली आत्मकथा के लेखक कौन माने जाते हैं?
- बाबू श्यामसुन्दर दास
- देवेन्द्र सत्यार्थी
- हरिवंशराय बच्चन
- जयशंकर प्रसाद
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘कार्य के आरम्भ में ही विघ्न पड़ना’ किस मुहावरे का अर्थ है ?
- सिर मारना
- सिर पर सेहरा बँधा होना
- सिर मुड़ाते ही ओले पड़ना
- सिर पर शैतान सवार होना
उत्तर: 3
प्रश्न. किस कवि को ‘कवियों का कवि’ कहा जाता है?
- धर्मवीर भारती
- शमशेर बहादुर सिंह
- सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
- रघुवीर सहाय
उत्तर: 2
प्रश्न. इन्द्रियों को जीतने वाले के लिए एक शब्द है?
- दूरदर्शी
- कुशाग्रबुद्धि
- दत्तचित्त
- जितेन्द्रिय
उत्तर: 4
प्रश्न. पवन का सन्धि-विच्छेद है?
- प + अवन
- प + वन
- पौ + अन
- पो + अन
उत्तर: 4
प्रश्न. पुनर्जन्म का सन्धि-विच्छेद है?
- पुनर + जन्म
- पुः + नरजन्म
- पुनर् + आजन्म
- पुन: + जन्म
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘ इत्यादि’ शब्द में कौन-सी सन्धि है?
- यण् सन्धि
- वृद्धि सन्धि
- गुण सन्धि
- दीर्घ सन्धि
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘नाक रगड़ना’ का क्या अर्थ है?
- नाक में चोट लगना
- इज्जत देना
- दीनतापूर्वक प्रार्थना करना
- चापलूसी करना
उत्तर: 3
प्रश्न. उन्मूलन का विलोम क्या है?
- उत्थान
- उत्कर्ष
- रोपण
- अवनति
उत्तर: 3
प्रश्न. भाषा में आकलन की प्रक्रिया-
- पाठ के अन्त में दिए अभ्यासों के माध्यम से होती है
- सीखने-सिखाने के दौरान भी चलती है
- केवल बच्चों का निष्पादन जानने के लिए होती है
- केवल शिक्षक का निष्पादन जानने के लिए होती है
उत्तर: 2
प्रश्न. भाषा अर्जित करने की प्रक्रिया में किसका महत्त्व सर्वाधिक है?
- भाषा-कक्षा का
- भाषा प्रयोगशाला का
- पाठ्य पुस्तक का
- समाज का
उत्तर: 4
प्रश्न. पढ़ना सीखने की प्रक्रिया में किसकी भूमिका सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है?
- भाषा प्रयोगशाला की
- बाल साहित्य के सार्थक प्रयोग की
- पाठ्य पुस्तक की
- भाषा परीक्षाओं की
उत्तर: 2
प्रश्न. एक समावेशी कक्षा में भाषा शिक्षक को किस बिन्दु का सबसे अधिक ध्यान रखना चाहिए?
- सभी बच्चों को समान रूप से गृहकार्य देना
- सभी बच्चों को समान गतिविधि में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना
- सभी बच्चों से समान अपेक्षाएँ रखना
- विविध प्रकार की दृश्य-श्रव्य सामग्री का उपयोग करना
उत्तर: 4
प्रश्न. भाषा अर्जित करने में वाइगोत्स्की ने किस पर सबसे अधिक बल दिया है?
- भाषा की पाठ्य पुस्तक पर
- समाज में होने वाले भाषा प्रयोगों पर
- परिवार में बोली जाने वाली भाषा पर
- कक्षा में बोली जाने वाली भाषा पर
उत्तर: 2
प्रश्न. प्राथमिक स्तर पर भाषा शिक्षण का उद्देश्य यह है कि
- बच्चे मानक भाषा का प्रयोग करना जल्दी सीख जाएँ
- बच्चे भाषा परीक्षा में सदैव अच्छे अंक लाएँ
- बच्चे विभिन्न स्थितियों में भाषा का प्रभावी प्रयोग कर सकें
- बच्चे भाषा के व्याकरण को जान सकें
उत्तर: 3
प्रश्न. बच्चों की भाषा का आकलन करने के लिए सबसे उचित तरीका क्या है?
- बच्चों की लिखित परीक्षा लेना
- बच्चों के भाषा प्रयोग का अवलोकन करना
- बच्चें से किताब पढ़वाना
- बच्चों से परियोजना के कार्य करवाना
उत्तर: 2
प्रश्न. पढ़ने का प्रारम्भ-
- वर्णमाला से होना चाहिए
- कहानियों से होना चाहिए
- कविताओं से होना चाहिए
- अर्थपूर्ण सामग्री से होना
उत्तर: 4
यह भी पढ़ें
- CTET सामान्य हिन्दी प्रैक्टिस सेट 10
- CTET सामान्य हिन्दी प्रैक्टिस सेट 09
- CTET सामान्य हिन्दी प्रैक्टिस सेट 08
प्रश्न. भाषा के बारे में कौन-सा कथन उचित है?
- भाषा अनिवार्यतः लिखित होती है।
- भाषा एक नियमबद्ध व्यवस्था है।
- भाषा व्याकरण का अनुसरण करती है।
- भाषा और बोली में कभी भी कोई भी सम्बन्ध नहीं होता है
उत्तर: 2
प्रश्न. प्राथमिक कक्षाओं में ‘रोल प्ले’ (भूमिका निर्वाह) का उद्देश्य होना चाहिए
- बच्चों को अभिनय सिखाना
- एक पद्धति के रूप में इसका उपयोग करना
- विभिन्न सन्दर्भों में भाषा प्रयोग के अवसर प्रदान करना
- बच्चों को अनुशासित रखना
उत्तर: 3
प्रश्न. भाषा हमारे परिवेश में बिखरी मिलती है। यह कथन किस पर लागू नहीं होता?
- भाषा प्रयोगशाला
- अख़बार
- विज्ञान
- साइनबोर्ड
उत्तर: 1
प्रश्न. कक्षा में कुछ बच्चे लिखते समय वर्तनी सम्बन्धी त्रुटियाँ कर हैं। एक भाषा शिक्षक के रूप में आप क्या करेंगे?
- शब्दों का सही रूप लिखते हुए बच्चों को दोनों तरह के शब्दों का अवलोकन करके अन्तर पहचानने का अवसर देंगे
- उन्हें सख्त निर्देश देंगे कि वे आगे से गलती न करें
- उनकी त्रुटियों पर बिल्कुल ध्यान नहीं देंगे
- उनसे शब्दों को बीस बार लिखने के लिए कहेंगे
उत्तर: 1
प्रश्न. प्राथमिक स्तर पर ‘भाषा सिखाने’ से तात्पर्य है?
- भाषा वैज्ञानिक तथ्य स्पष्ट करना
- भाषा का व्याकरण सिखाना
- उच्चस्तरीय साहित्य पढ़ाना
- भाषा का प्रयोग सिखाना
उत्तर: 4
प्रश्न. घर की भाषा और विद्यालय में पढ़ाई जाने वाली भाषा
- सदैव टकराहट से गुजरती हैं
- सदैव समान होती हैं
- समान हो सकती हैं।
- सदैव अलग होती हैं
उत्तर: 3
प्रश्न. प्राथमिक स्तर पर हिन्दी ‘भाषा-शिक्षण’ के लिए सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है?
- भाषा प्रयोग के अवसर
- पाठ्य-पुस्तक
- उच्चस्तरीय तकनीकी यन्त्र
- व्याकरणिक नियमों का स्मरण
उत्तर: 1
प्रश्न. हिन्दी प्रयोग के विविध रूपों को जानने के लिए सर्वाधिक उपयोगी साधन हो सकता है।
- बाल साहित्य का विविध उपयोग
- शिक्षण की विधियों का सम्पूर्ण
- सुन्दर ढंग से छपी पुस्तकें
- उच्चस्तरीय लेखन सामग्री ज्ञान
उत्तर: 1
प्रश्न. कक्षा ‘एक और दो’ के बच्चों के लिए आप किस तरह की कहानी का चयन करेंगे?
- जो बहुत छोटी हो
- जिसमें बहुत सारे पात्र हों
- जिसमें दो ही पात्र हों
- जिसके शब्दों, वाक्यों और घटनाओं के वर्णन की शैली चित्रात्मक हो
उत्तर: 4
प्रश्न. कपटी मित्र के लिए सही मुहावरा है?
- दाँत काटी रोटी
- अक्ल की दुम
- आस्तीन का साँप
- आबनूस का कुन्दा
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
+3
3
3
3 , आस्तीन और साप
Right👌
3
3
3