CBSE CTET General Hindi Practice Set 09 : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को अब अपनी तैयारी को और तेज कर देना चाहिए क्योंकि ऑनलाइन आवेदन की तिथि अब समाप्त हो चुकी तथा बोर्ड CTET Exam 2022 को लेकर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी कर चुका है। ऐसा माना जा रहा कि दिसम्बर और जनवरी 2023 के माह के बीच कभी भी परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। इसीलिए आज हम सीटीईटी परीक्षा में पूछे जाने वालेसामान्य हिन्दी के सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर आपके लिए लाएं हैं।
ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से Ctet General Hindi question paper pdf को लेकर आये हैं जो की परीक्षा दृष्टि से बेहद उपयोगी है साथ ही हमारे द्वारा प्रस्तुत यह प्रैक्टिस सेट सभी उम्मीदवारों को उनकी तैयारी को एक नया आयाम देगा तथा अच्छे अंक प्राप्त करने में भी मदद करेंगा।

CBSE CTET General Hindi Practice Set 09 (30 MCQ)
प्रश्न. भाषा के सम्बन्ध में उपचारात्मक शिक्षण का उद्देश्य है?
- भाषा प्रयोग सम्बन्धी कठिनाइयों की पहचान तथा उनका निदान
- बच्चों को व्यस्त रखना
- बच्चों को श्रेणीवार विभक्त करना
- बच्चों की त्रुटियों की केवल सूची बनाना
उत्तर: 1
प्रश्न. प्रमुख भाषायी कौशल के अन्तर्गत इनमें से कौन एक नहीं आता है?
- सुनना
- हँसना
- बोलना
- लिखना
उत्तर: 2
प्रश्न. प्राथमिक स्तर पर पढ़ने की क्षमता का आकलन करने की दृष्टि से सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है
- विराम-चिह्नों का ज्ञान
- पढ़ने में प्रवाह
- अर्थ का निर्माण
- वर्णों की पहचान
उत्तर: 2
प्रश्न. भाषा की कक्षा में कहानी सुनाने का मूल उद्देश्य है?
- बच्चों की कल्पनाशक्ति का विकास
- बच्चों में ‘सुनकर दोहराने की आदत का विकास
- बच्चों की अनुशासन में रखना
- बच्चों का मनोरंजन करना
उत्तर: 1
प्रश्न. प्राथमिक कक्षाओं में बच्चे बहुत कुछ लेकर विद्यालय आते हैं, जैसे- अपनी ….. अपने अनुभव, दुनिया को देखने का अपना दृष्टिकोण आदि ।
- समस्याएँ
- पाठ्य-पुस्तकें
- भाषा
- कमियाँ
उत्तर: 3
प्रश्न. बच्चों की मौखिक अभिव्यक्ति के विकास का अर्थ यह नहीं
- वाद-विवाद में बेझिझक होकर बोलना
- कहानी सुनकर शब्दशः दोहराना
- अपनी कल्पनाओं की मौखिक अभिव्यक्ति
- बातचीत में सक्रिय भागीदारिता का निर्वाह करना
उत्तर: 2
प्रश्न. भाषा की कक्षा में यह जरूरी है कि-
- भाषा शिक्षक भाषा का पूर्ण ज्ञाता हो
- भाषा-शिक्षक बच्चों की उच्चारणगत शुद्धता पर विशेष ध्यान दे
- भाषा शिक्षक बच्चों की वर्तनी को बहुत कठोरता से ले
- स्वयं भाषा शिक्षक की भाषा प्रभावी हो
उत्तर: 4
प्रश्न. प्राथमिक स्तर पर बच्चों की भाषायी क्षमताओं का विकास करने का अर्थ है?
- भाषिक संरचनाओं पर अधिकार
- भाषा प्रयोग की कुशलता पर अधिकार
- भाषा-अनुकरण की कुशलता पर अधिकार
- भाषिक नियमों पर अधिकार
उत्तर: 2
प्रश्न. व्याकरण-शिक्षण की आगमन विधि की विशेषता है।
- पहले नियम बताना
- पहले नियम का विश्लेषण करना
- पहले मनोरंजक गतिविधियाँ कराना
- पहले उदाहरण प्रस्तुत करना
उत्तर: 4
प्रश्न. काव्य शिक्षण का उद्देश्य है?
- भाषा में प्रयुक्त होने वाले विराम चिह्नों से परिचित करान
- व्याकरणिक नियमों की जानकारी देना
- संगीत कला में निपुण बनाना
- रसानुभूति एवं आनन्दानुभूति कराना
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्न में से किस वाक्य में विशेषण का प्रयोग हुआ है?
- राम जाता है
- सीता फल खाती है
- मेरी गाय काली है
- जल्दी उठना स्वास्थ्यवर्द्धक होता है।
उत्तर: 3
प्रश्न. नाटक शिक्षण में ‘कक्षाभिनय प्रणाली’ के प्रयोग से
- शिक्षक एवं बच्चों का समय व्यर्थ होता है
- पात्रानुसार बच्चों द्वारा अभिनय से सीखने की प्रक्रिया में तेजी आती है
- बच्चों पर विपरीत प्रभाव पड़ता
- उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर: 2
प्रश्न. संकर शब्द किसे कहते हैं?
- ग्रामीण भाषा का शब्द
- संस्कृत भाषा का शब्द
- ग्रामीण व संस्कृत भाषा के कुछ विशेष शब्द
- दो भाषा के शब्दों से मिलकर बना शब्द
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘सुत्’ शब्द को स्त्रीवाचक बनाने के लिए किस प्रत्यय का प्रयोग होगा?
- ईय
- ई
- इक
- आ
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘नाक का बाल होना’ मुहावरे का अर्थ है
- अधिक समीप होना
- कष्ट देना
- अधिक प्रिय होना
- पालतू होना
उत्तर: 3
यह भी पढ़ें
- Ctet Geberal Hindi Practice Set 08
- Ctet General Hindi Practice Set 07
- Ctet General Hindi Practice Set 06
प्रश्न. ‘वीरों का कैसा हो वसन्त’ कविता किसने लिखी है?
- सुमित्रा कुमारी चौहान
- सुभद्रा कुमारी चौहान
- माखनलाल चतुर्वेदी
- रामधारी सिंह ‘दिनकर’
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी व्याकरण और वर्तनी से शुद्ध भाषा कहलाती है?
- साहित्यिक भाषा
- प्रांजल भाषा
- व्याकरणिक भाषा
- मानक भाषा
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा रासो ‘आल्हाखण्ड’ के नाम प्रसिद्ध है?
- पृथ्वीराज रासो
- खुमान रासो
- परमाल रासो
- बीसलदेव रासो
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘अश्व’ का पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित में से कौन-सा नहीं है?
- घोड़ा
- कटक
- घोटक
- हय
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘जो एक स्थान पर टिककर नहीं रहता’ वाक्य के लिए एक शब्द कौन-सा है?
- अस्थिर
- अडिग
- यायावर
- गतिशील
उत्तर: 3
प्रश्न. समावेशी कक्षा में बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में भाषा-शिक्षक के रूप में आपकी मुख्य जिम्मेदारी नहीं है?
- बच्चों की भाषा सम्बन्धी क्षमताओं का पहचान करना
- बच्चों को विभिन्न प्रकार की दृश्य-श्रव्य सामग्री उपलब्ध कराना
- बच्चों का आकलन करते समय अति उदार बनना
- विभिन्न आवश्यकताओं वाले बच्चों के लिए उपलब्ध संसाधनों की खोज करना-
उत्तर: 3
प्रश्न. पढ़ने की संस्कृति के विकास के क्रम में प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है।
- वैयक्तिक
- मौन
- सस्वर
- सामूहिक
उत्तर: 1
प्रश्न. भाषा की पाठ्य-पुस्तक में सबसे महत्त्वपूर्ण पक्ष है?
- आकर्षक चित्र
- पाठों का उद्देश्यपूर्ण चयन
- अभ्यासों की बहुलता
- कागज की गुणवत्ता
उत्तर: 2
प्रश्न. समग्र भाषा पद्धति पर आधारित कक्षा-
- गतिविधियों के आयोजन पर बल देती है
- बच्चों के भाषायी विकास की स्पष्ट समझ पर बल देती है। बाल साहित्य को पढ़कर सुनाने पर बल देती है
- सभी भाषाओं को सीखने पर बल देती है
उत्तर: 2
प्रश्न. विद्यालय के बाहर का जीवन और वहाँ प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव भाषा सीखने के लिए आवश्यक प्रेरणा देते हैं, क्योंकि
- मानक वर्तनी का सम्यक् ज्ञान मिलता है
- लेखन की विभिन्न शैलियों का परिचय मिलता है।
- समृद्ध भाषिक परिवेश मिलता है।
- इससे व्याकरणिक नियमों की जानकारी प्राप्त होती हैं
उत्तर: 3
प्रश्न. पहली कक्षा में प्रवेश लेने से पहले आमतौर पर बच्चे
- पठन-लेखन में दक्ष होते हैं
- स्व-अभिव्यक्ति जानते हैं।
- भाषा के व्याकरणिक नियम जानते हैं
- तुतलाकर बोलते हैं
उत्तर: 2
प्रश्न. सुरभि अकसर ‘ड’ वाले शब्दों को गलत तरीके से उच्चारित करती है। आप क्या करेंगे?
- उसे ‘ड्र’ वाले शब्दों की सूची पढ़ने एवं लिखकर अभ्यास करने के लिए देंगे
- उसे ‘ड्र’ वाले शब्दों को अपने पीछे-पीछे दोहराने के लिए कहेगे
- उसे सहजता के साथ अपनी बात कहने के लिए प्रोत्साहित करेंगे
- उसे ‘इ’ वाले शब्दों की सूची पढ़ने एवं बोलकर अभ्यास करने के लिए देंगे
उत्तर: 3
प्रश्न. “बुन्देले हरबोलो के मुँह हमने सुनी कहानी थी खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।” प्रस्तुत पंक्तियों के रचयिता कौन हैं?
- माखनलाल चतुर्वेदी
- सुभद्राकुमारी चौहान
- सोहनलाल द्विवेदी
- रामनरेश त्रिपाठी
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘समास’ का अर्थ है?
- संक्षेप
- विच्छेद
- नवीन अर्थ
- विस्तार
उत्तर: 1
प्रश्न. हिन्दी दिवस मनाया जाता है?
- 14 सितम्बर को
- 05 सितम्बर को
- 02 अक्टूबर को
- 26 जनवरी को
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
1
14september
14september
14 September
14 September
Ans 1
14 September
14
14 september
14 सितंबर
14 September
14sep
14september
1
14सितंबर
14 September
सही जवाब 👌
1setemder
14सितंबर
14 September
सही जवाब 👍
14sep
14september
14 September
14sep
14 sep
14 sep
14september
14sep.