CBSE Ctet General Hindi Practice Set 07 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Ctet Exam 2022-23) का आयोजन शुरू हो चुका है। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा (CTET 2022-23 Exam) का आयोजन 28 दिसम्बर 2022 से लेकर 07 फरवरी 2023 तक किया जायेगा। आपको बता दें कि CTET परीक्षा के लिये इस साल कुल 32.45 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन कराया है तथा इस संख्या को देखते हुये आयोग ने 74 शहरों में 243 केंद्रों के माध्यम से दो पालियों में परीक्षा पूर्ण कराने का निर्णय लिया है।
ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से CBSE CTET Exam 2021 के महत्वपूर्ण प्रश्नों का उत्तर सहित व्याख्या लेकर आये हैं तथा इस Ctet Previous Year Solved Questions कि मदद से परीक्षार्थी को सीटेट परीक्षा 2022-23 में अच्छे अंक प्राप्त करने और प्रश्नों के स्तर को समझने में मदद मिलेगी। अतः परीक्षार्थी इन प्रश्नों का एक बार अध्ययन अवश्य करें।

CBSE Ctet General Hindi Practice Set 07 (30 MCQ)
प्रश्न. “यह समस्या अत्यंत कठिन है।” में अत्यंत क्या है ?
- संज्ञा
- क्रिया
- प्रविशेषण
- विशेषण
उत्तर: 3
प्रश्न. वेदों की रचना किस भाषा में हुई ?
- लौकिक संस्कृत
- वैदिक संस्कृत
- पालि
- प्राकृत
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘ज्ञ’ में मिलन है :
- ग + य
- ग् + य्
- ज + य
- ज् + ञ
उत्तर: 4
प्रश्न. भक्ति काल का प्रारम्भ माना गया है।
- 1650 ई. से
- 1375 ई. से
- 1700 ई. से
- 1400 ई. से।
उत्तर: 2
प्रश्न. भक्ति काल के प्रतिनिधि जनकवि हैं
- मीराबाई
- सन्त रैदास
- सन्त कबीर
- तुलसीदास।
उत्तर: 3
प्रश्न. भक्तिकाल को हिन्दी साहित्य का स्वर्णकाल’ कहते हैं क्योंकि-
- युग धन धान्य से सम्पन्न था
- मुगल साम्राज्य का चरम विकास हुआ था।
- साहित्य, संगीत और कलाओं का पूर्ण उत्कर्ष हुआ था।
- हिन्दी साहित्य की सर्वांगीण उन्नति हुई थी।
उत्तर: 4
प्रश्न. सूफी प्रेमाख्यान काव्यों की प्रमुखतम विशेषता है
- लौकिक प्रेमकथाओं की व्यंजना
- सूफी मान्यताओं का प्रचार-प्रसार
- प्रेम की महत्ता की प्रस्थापना
- लौकिक प्रेम के माध्यम से अलौकिक प्रेम का चित्रण
उत्तर: 4
प्रश्न. `प्रेमाश्रयी’ काव्यधारा के प्रमुख कवि हैं।
- कबीर
- जायसी
- कुतबन
- मंझन
उत्तर: 2
प्रश्न. रामभक्ति काव्यधारा की सर्वप्रमुख विशेषता है
- रामभक्ति का प्रचार
- सामाजिक मर्यादाओं को महत्त्व
- समन्वय की विराट चेष्टा
- निर्गुण उपासना पर सगुण उपासना की श्रेष्ठता स्थापित करना।
उत्तर: 3
प्रश्न. रामभक्ति शाखा के प्रमुख कवि हैं
- परमानन्द दास
- सूरदास
- तुलसीदास
- केशवदास।
उत्तर: 3
यह भी पढ़ें
- CTET सामान्य हिन्दी प्रैक्टिस सेट – 06
- CTET सामान्य हिन्दी प्रैक्टिस सेट – 05
- CTET सामान्य हिन्दी प्रैक्टिस सेट – 04
प्रश्न. कृष्णभक्ति धारा का प्रमुख ग्रन्थ है?
- कृष्ण गीतावली
- कृष्णायन
- सूरसागर
- गीत गोविन्द
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘अजातशत्रु’ में कौन-सा समास है ?
- तत्पुरुष
- द्वन्द्व
- कर्मधारय
- बहुब्रीहि
उत्तर: 4
प्रश्न. अष्टछाप की स्थापना करने वाले थे-
- वल्लभाचार्य
- सूरदास
- विट्ठलनाथ
- श्रीनाथ।
उत्तर: 3
प्रश्न. कृष्णभक्ति काव्य के दो प्रमुख रस हैं
- श्रृंगार और करुण
- वात्सल्य और हास्य
- श्रृंगार और वात्सल्य
- शान्त और वीर
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘विश्व हिन्दी दिवस’ कब मनाया जाता है?
- 10 फरवरी
- 10 मार्च
- 10 जून
- 10 जनवरी
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘देव + आलय’ में कौन-सी सन्धि है ?
- दीर्घ सन्धि
- गुण सन्धि
- वृद्धि सन्धि
- यण सन्धि
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘आधा तीतर आधा बटेर होना’ का अर्थ होगा :
- उचित सामंजस्य का अभाव होना
- छोटा-बड़ा होना
- बेमेल तथा बेढंगा
- बिरंगा होना
उत्तर: 3
प्रश्न. शुद्ध वाक्य है :
- यह असली गाय का दूध है।
- ये असली गाय का दूध है।
- यह गाय का ‘असली’ दूध है।
- यह गाय के असली दूध है।
उत्तर: 3
प्रश्न. कलानिधि का पर्यायवाची है :
- सूरज
- राकेश
- निकेत
- गजानन
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘समुद्र की आग’ के लिए उपयुक्त शब्द
- दावानल
- जलागम
- बड़वानल
- भीषणाग्नि
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘ऋज’ का विलोमार्थी शब्द है :
- हार
- पतन
- वक्र
- पूर्ण
उत्तर: 3
प्रश्न. प्रवीण बड़ी चतुर है – में बड़ी है :
- प्रविशेषण
- क्रिया
- निपात
- सर्वनाम
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘जंगम’ का विलोम है :
- संगम
- अचलता
- स्थावरं
- साधुत्व
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘अपनाना’ क्रिया किससे बनी है ?
- संज्ञा से
- कवशेषण से
- सर्वनाम से
- क्रिया से
उत्तर: 3
प्रश्न. “पेड़ से कई आम गिरे।” में कौन-से कारक का प्रयोग है ?
- करण कारक
- कर्मकारक
- अपादान कारक
- संबंध कारक
उत्तर: 3
प्रश्न. “गीता मंद-मंद मुस्कुरा रही है।” में मंद-मंद क्या है ?
- क्रियाविशेषण
- विशेषण
- क्रिया
- कारक
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘तत्सम’ शब्द कौन-सा है ?
- उज्ज्वल
- उजाला
- उज्जवल
- उद्खल
उत्तर: 1
प्रश्न. “मंगल भवन अमंगल हारी। हरहु नाथ मम संकट भारी।।” में छन्द है :
- चौपाई
- सोरठा
- रोला
- दोहा
उत्तर: 1
प्रश्न. महर्षि का सन्धि विच्छेद है :
- मह + ऋषि
- महान + ऋषि
- महा + ऋषि
- महि + ऋषि
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
महा+ऋषि
3
महा+ऋषि
3