CBSE CTET General Hindi Practice Set 05 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Ctet Exam 2022-23) का आयोजन शुरू हो चुका है। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा (CTET 2022-23 Exam) का आयोजन 28 दिसम्बर 2022 से लेकर 07 फरवरी 2023 तक किया जायेगा। आपको बता दें कि CTET परीक्षा के लिये इस साल कुल 32.45 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन कराया है तथा इस संख्या को देखते हुये आयोग ने 74 शहरों में 243 केंद्रों के माध्यम से दो पालियों में परीक्षा पूर्ण कराने का निर्णय लिया है।
ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से CBSE CTET Exam 2021 के महत्वपूर्ण प्रश्नों का उत्तर सहित व्याख्या लेकर आये हैं तथा इस Ctet Previous Year Solved Questions कि मदद से परीक्षार्थी को सीटेट परीक्षा 2022-23 में अच्छे अंक प्राप्त करने और प्रश्नों के स्तर को समझने में मदद मिलेगी। अतः परीक्षार्थी इन प्रश्नों का एक बार अध्ययन अवश्य करें।

CBSE CTET General Hindi Practice Set 05 (30 MCQ)
प्रश्न. भाषा अर्जन के बारे में क्या सही है?
- सचेत और सुविचारित है।
- स्वाभाविक और सुविचारित है।
- स्वाभाविक और अवचेतन में है।
- भाषा प्रक्रिया है।
उत्तर: 3
प्रश्न. बहुभाषिकता हमारे मस्तिष्क को सकारात्मक रूप से प्रभावित करती है और हमारे संज्ञानात्मक कौशलों को समृद्ध करती है। द्विभाषावाद का यह परिप्रेक्य बीसवीं शताब्दी के अधिकांश समय के दौरान द्विभाषा के प्रति विकसित दृष्टिकोणों से सर्वथा मित्र है। शुरुआती दौर में दूसरी भाषा को किस रूप में जाना जाता था?
- एक प्रेरणात्मक घटक के रूप में
- हस्तक्षेप, बाधा के रूप मे
- एक खुशनुमा संयोग के रूप में
- जीवन में असफलता के एक कारक के रूप में
उत्तर: 2
प्रश्न. स्टीफन फ़ैशन के अनुसार यदि एक शिक्षार्थी $I$ की अवस्था में है तब ‘ $umathrm (i)+1$ स्तर के किस प्रकार के निवेश से अर्जन संभव है?
- पर्याप्त निवेश
- अबोधगाम्य निवेश
- बोधगाम्य निवेश
- निवेश पर्याप्त नहीं हैं
उत्तर: 2
प्रश्न. माध्यमिक स्तर पर भाषा अधिगम में ‘बोधगम्य निवेश’ क्या है?
- शिक्षार्थी के स्तर से थोड़ा सा ऊँचे स्तर की प्रामाणिक पाठ्य सामग्री
- विजय तेंदुलकर के किसी नाटक का सार संक्षेप
- शिक्षार्थी के स्तर से थोड़ा सा नीचे के स्तर की प्रामणिक पाठच सामग्री
- शिक्षार्थियों के व्याकरणिक ज्ञान की अपनी समझ के आधार पर अध्यापक द्वारा विकसित कहानी
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा लेखन कौशल का उच्चतम स्तर है?
- सही वर्तनी
- संयुक्ताक्षर लिखना
- लेख लिखना
- वाक्यों में कठिन शब्दों का प्रयोग करना
उत्तर: 3
प्रश्न. पियाजे के अनुसार भाषाअर्जन की प्रक्रिया है-
- साहचर्यजन्य
- सुमेलन
- युक्तिजन्य
- सामाजिक
उत्तर: 3
प्रश्न. एक विद्याथी जिसके घर की भाषा और विद्यालय की भाषा अलग-अलग है, आप एक संसाधन के रूप में उसकी कैसे मदद कर सकते हैं?
- उसे कक्षा में अधिक समय और ध्यान देकर।
- कक्षा में बहुभाषिकता को संसाधन के रूप में उपयोग करके।
- उसको गृहकार्य से संबंधित कार्यों में लचीलापन देकर
- कक्षा में उसकी मातृभाषा में शिक्षण करके।
उत्तर: 2
प्रश्न. ट्रांस- लंगुएजेंग (एक माया से दूसरी भाषा में जाना) के सम्बन्ध में इन कथनों (अ) और (ब) पर विचार करें।
(अ) ट्रांस लेंगुएजिंग बहुभाषावाद का एक लचीला स्वरूप है। (ब) ट्रांस-लेंगुएजिंग सम्प्रेषण क्षमता के संबर्द्धन के लिए जानी गई भाषाओं के बीच एक भाषा से दूसरी में व्यवहार करना है।
- (अ) सही है, (ब) गलत है।
- (अ) गलत है, (ब) सही है।
- (अ) और (ब) दोनों सही है।
- (अ) और (ब) दोनों गलत है।
उत्तर: 3
प्रश्न. समग्र भाषा उपागम में भाषा अधिगम के लिए एक उपकरण के रूप में क्या प्रयोग किया जाता है?
- क्रिया
- साहित्य
- बाल-कविताएँ
- खिलौने
उत्तर: 2
प्रश्न. कुल भौतिक प्रतिक्रिया (TRP ) में किसकी केन्द्रीय भूमिका होती है?
- शिक्षक की
- अभिभावक की
- परिवार की
- विद्यार्थी की
उत्तर: 1
प्रश्न. स्लोय के विषय में निम्नलिखित में से सही कथन चुनिए-
- स्लॉथ भालू जैसे दिखते है और दिन के लगभग 22 घंटे वृक्ष की शाखा पर उलटे सिर लटकाकर सोते हैं।
- स्लॉथ चिम्पैन्जी (वनमानुष) जैसे दिखते हैं और दिन के लगभग 17 घंटे वृक्ष की शाखा पर उलटे लटककर सोते हैं।
- स्लॉथ चिम्पैन्ज़ी (वनमानुष) जैसे दिखते हैं और दिन के लगभग 22 घंटे वृक्ष की शाखा पर उलटे सिर लटकाकर सोते हैं।
- स्लॉथ भालू जैसे दिखते है और दिन के लगभग 17 घंटे वृक्ष की शाखा पर उलटे सिर लटकाकर सोते हैं।
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘अति सूधो सनेह को मारग है’ किसकी पंक्ति है ?
- आलम
- ठाकुर
- बोधा
- घनानन्द
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘कालिन्दी’ का पर्यायवाची क्या है?
- सरस्वती
- गंगा
- लक्ष्मी
- यमुना
उत्तर: 4
प्रश्न. आधुनिक हिन्दी साहित्य की पहली आत्मकथा के लेखक कौन माने जाते हैं?
- बाबू श्यामसुन्दर दास
- देवेन्द्र सत्यार्थी
- हरिवंशराय बच्चन
- जयशंकर प्रसाद
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द शुद्ध है ?
- चांद
- अंगना
- अँक
- आंख
उत्तर: 2
यह भी पढ़ें
- CTET सामान्य हिन्दी प्रैक्टिस सेट – 04
- CTET सामान्य हिन्दी प्रैक्टिस सेट -02
- CTET सामान्य हिन्दी प्रैक्टिस सेट – 01
प्रश्न. ‘यावज्जीवन’ पद में समास है।
- अव्ययीभाव
- तत्पुरुष
- कर्मधारय
- बहुब्रीहि
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘कार्य के आरम्भ में ही विघ्न पड़ना’ किस मुहावरे का अर्थ है ?
- सिर मारना
- सिर पर सेहरा बँधा होना
- सिर मुड़ाते ही ओले पड़ना
- सिर पर शैतान सवार होना
उत्तर: 3
प्रश्न. प्रमुख भाषायी कौशल के अन्तर्गत इनमें से कौन एक नहीं आता है?
- सुनना
- हँसना
- बोलना
- लिखना
उत्तर: 2
प्रश्न. प्राथमिक स्तर पर पढ़ने की क्षमता का आकलन करने की दृष्टि से सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है
- विराम-चिह्नों का ज्ञान
- पढ़ने में प्रवाह
- अर्थ का निर्माण
- वर्णों की पहचान
उत्तर: 2
प्रश्न. भाषा की कक्षा में कहानी सुनाने का मूल उद्देश्य है?
- बच्चों की कल्पनाशक्ति का विकास
- बच्चों में ‘सुनकर दोहराने की आदत का विकास
- बच्चों की अनुशासन में रखना
- बच्चों का मनोरंजन करना
उत्तर: 1
प्रश्न. प्राथमिक कक्षाओं में बच्चे बहुत कुछ लेकर विद्यालय आते हैं, जैसे- अपनी ….. अपने अनुभव, दुनिया को देखने का अपना दृष्टिकोण आदि ।
- समस्याएँ
- पाठ्य-पुस्तकें
- भाषा
- कमियाँ
उत्तर: 3
प्रश्न. बच्चों की मौखिक अभिव्यक्ति के विकास का अर्थ यह नहीं
- वाद-विवाद में बेझिझक होकर बोलना
- कहानी सुनकर शब्दशः दोहराना
- अपनी कल्पनाओं की मौखिक अभिव्यक्ति
- बातचीत में सक्रिय भागीदारिता का निर्वाह करना
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्न में से किस शब्द की वर्तनी सही है ?
- सन्निधि
- सम्निधि
- संनिधि
- सन्निधी
उत्तर: 1
प्रश्न. उपचारात्मक शिक्षण की सफलता निर्भर करती है।
- समय व अवधि पर
- भाषिक नियमों के ज्ञान पर
- उपचारात्मक शिक्षण की सामग्री पर
- समस्याओं के कारणों की सही पहचान पर
उत्तर: 4
प्रश्न. घोंसले में चिड़िया है’ में कौन-सा कारक है ?
- अधिकरण
- सम्प्रदान
- सम्बन्ध
- अपादान
उत्तर: 1
प्रश्न. एककर्मक क्रिया वाला वाक्य है?
- महर्षि वेदव्यास ने जयसंहिता लिखी
- उसने हमें पुस्तकें दी
- बहन ने भाई को राखी बाँधी
- मैंने पिताजी को पत्र लिखा
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘गुण स्वर सन्धि’ का उदाहरण चुनिए
- यमुनोर्मि
- मनोदशा
- दध्योदन
- शिरोरेखा
उत्तर: 1
प्रश्न. किस कवि को ‘कवियों का कवि’ कहा जाता है?
- धर्मवीर भारती
- शमशेर बहादुर सिंह
- सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
- रघुवीर सहाय
उत्तर: 2
प्रश्न. इन्द्रियों को जीतने वाले के लिए एक शब्द है?
- दूरदर्शी
- कुशाग्रबुद्धि
- दत्तचित्त
- जितेन्द्रिय
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
4
4
D
Jitendra
4
4
4
जितेंद्र
4
4
जितेंद्रिय
Right👍