केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कराई जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन 28 दिसंबर 2022 से शुरू हो चुका है, जो कि 07 फरवरी 2023 तक चलेगा। इस परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में कराया जा रहा है। प्राइमरी लेवल क्लास 01 से 05 की परीक्षा सुबह की शिफ्ट में आयोजित कराई जा रही है, एवं जूनियर लेवल क्लास 06 से 08 तक की परीक्षा शाम की शिफ्ट में कराया जा रहा है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को अभी परीक्षा में शामिल होना है वे जल्द से जल्द अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें तथा अपनी परीक्षा की तैयारी को और तेज कर दें।
ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से विगत परीक्षाओं में पूछें गये सामाजिक अध्ययन के 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आयें हैं, जिसकी मदद से उम्मीदवारों को सीटेट परीक्षा 2022-23 में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी। अतः परीक्षार्थियों को इन प्रश्नों का अध्ययन एक बार अवश्य करना चाहिए।

CBSE CTET Exam 2023 Social Studies MCQ भाग – 11 : सामाजिक अध्ययन के 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न. जब दिन और रात की अवधि बराबर होती है, तो सूर्य की किरणें सीधी पड़ती है-
- उत्तरी ध्रुव पर
- भूमध्य रेखा पर
- दक्षिणी ध्रुव पर
- कर्क रेखा पर
उत्तर: 2
प्रश्न.सामाजिक विज्ञान के अध्यापक का उद्देश्य होना चाहिए-
- सामाजिक समरसता का विकास करना
- सामाजिक व्यवस्था का नवनिर्माण करना
- सामाजिक समस्याओं का समाधान ढूँढना
- उपरोक्त सभी
उत्तर: 4
प्रश्न. कक्षा में सामाजिक रुप से अपेक्षित बच्चों के प्रोत्साहन के लिए आप क्या करेंगे?
- सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष करेंगे
- अन्धविश्वासों की उपेक्षा करेंगे
- समाज के रीति-रिवाजों का विश्लेषण करेंगे
- समाज की बुराइयों को कम करने एवं अच्छाइयों को प्रोत्साहित करने को कहेंगे
उत्तर: 4
प्रश्न. भारत में जल संग्रहण से सम्बन्धित ‘नीरू – मीरू’ कार्यक्रम किस प्रदेश में चलाया जाता है?
- राजस्थान
- आन्ध्र प्रदेश
- उत्तराखण्ड
- मणिपुर
उत्तर: 2
प्रश्न.वह देश जहाँ पर शत-प्रतिशत जनसंख्या नगरों में वास करती है-
- जापान
- न्यूजीलैण्ड
- संयुक्त राज्य अमेरिका
- सिंगापुर
उत्तर: 4
प्रश्न. भारत में ग्रीष्मकालीन मानसूनी हवाएँ किस दिशा की ओर चलती है ?
- दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व
- उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम
- दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पश्चिम
- उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पश्चिम
उत्तर: 1
प्रश्न. सामाजिक विज्ञान के अध्यापकों को छात्रों को देना चाहिए-
- सामाजिक समस्याओं का ज्ञान
- सामाजिक कुरीतियो के निदान का ज्ञान
- नये सामाजिक संरचनात्मक परिवर्तनों का ज्ञान
- संस्कारी व्यवस्था/समाज के निर्माण हेतु उपरोक्त सभी प्रकार का ज्ञान
उत्तर: 4
प्रश्न. तीन ओर से समुद्र से घिरा हुआ स्थलीय भाग कहलाता है-
- तट
- प्रायद्वीप
- द्वीप
- डेल्टा
उत्तर: 2
प्रश्न. अस्पृश्यता का अन्त भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है?
- अनुच्छेद 16
- अनुच्छेद 17
- अनुच्छेद 18
- अनुच्छेद 14
उत्तर: 2
यह भी पढ़ें
- सामाजिक अध्ययन के 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न भाग – 10
- सामाजिक अध्ययन के 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न भाग – 09
- सामाजिक अध्ययन के 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न भाग – 08
प्रश्न. नैनीताल झील को स्कन्द पुराण में निम्न में से किस नाम से जाना गया है?
- सप्तऋषि सरोवर
- त्रृशी सरोवर
- अगस्त्य सरोवर
- पंचऋषि सरोवर
उत्तर: 2
प्रश्न. उत्तराखण्ड का वह लोक गीत जो विरह, वियोग, व्याकुलता में गाया जाता है, वह है-
- चांचरी
- न्यौली
- झुमेलों
- चौंफला
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्न देशों में से कौन आसियान (ASEAN) का सदस्य नहीं है?
- इण्डोनेशिया
- दक्षिण कोरिया
- सिंगापुर
- फिलीपीन्स
उत्तर: 2
प्रश्न. संसद में ‘प्रश्नकाल के समय किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं?
- अतारांकित प्रश्न
- तारांकित प्रश्न
- (1) एवं (2) दोनों
- ये सभी
उत्तर: 3
प्रश्न. लॉर्ड कार्नवालिस ने राजस्व बन्दोबस्त की निम्न में से किस व्यवस्था को लागू कराया?
- रैयतवाड़ी
- काश्तकारी
- महालवाड़ी
- इस्तमरारी
उत्तर: 4
प्रश्न. जब भारत में सायं के 8:30 बज रहे हों, तो इंग्लैण्ड में मानक समय होगा-
- 3:00 सायं
- 3:00 प्रातः
- 3:30 सायं
- 7:30 प्रातः
उत्तर: 1
प्रश्न. वर्तमान विश्व अर्थव्यवस्था में उभरता हुआ उद्योग कौन-सा है ?
- सूती वस्त्र उद्योग
- लोहा-इस्पात उद्योग
- सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग
- सीमेण्ट उद्योग
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘स्वर्णिम चतुर्भुज’ परियोजना है-
- जल-विद्युत शक्ति परियोजना
- राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना
- वन्य जन्तु संरक्षण परियोजना
- नदी संयोजन परियोजना
उत्तर: 2
प्रश्न. छात्रों में सृजनात्मकता का निर्माण करने के लिए आप
क्या करेंगे?
- छात्रों को कक्षा में पढ़ाएँगे
- छात्रों को गृहकार्य देंगे
- छात्रों को प्रोजेक्ट कार्य देंगे
- नवाचार सम्बन्धी कार्य देंगे
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘सत्यमेव जयते’ लिया गया है-
- हितोपदेश से
- ऋग्वेद से
- मुण्डक उपनिषद् से
- महाभारत से
उत्तर: 3
प्रश्न. समताप मण्डल में ओजोन परत का कार्य है-
- वायुमण्डलीय दाब को स्थिर रखना
- भूकम्पों की आवृत्ति को घटाना
- मानसूनों की विफलता को बचाना
- भू-तल पर आने वाली पराबैंगनी विकिरण को थामना
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘लोथल’ ………. था।
- हड़प्पा सभ्यता का बन्दरगाह एवं व्यापारिक केन्द्र
- हड़प्पा की कृषि तकनीक का केन्द्र
- हड़प्पा सभ्यता की मूर्तिकला का केन्द्र
- सिन्धु सभ्यता का शिक्षा केन्द्र
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘पंचसिद्धान्तिका’ के रचयिता कौन थे?
- आर्यभट्ट
- अश्वघोष
- वराहमिहिर
- ब्रह्मगुप्त
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘सत्यशोधक समाज’ के संस्थापक थे-
- डॉ. बी आर अम्बेडकर
- नारायण गुरु
- ज्योतिबा फुले
- दयानन्द सरस्वती
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्न में से कौन-सी भारतीय कम्पनी बहुराष्ट्रीय कम्पनी नहीं है?
- टाटा मोटर्स
- रेनबेक्सी
- एशियन पेन्ट्स
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘गन्धार कला’ पर किस विदेशी कला का प्रभाव है?
- मिस्र
- चीनी
- रोमन
- यूनानी
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘खुजराहों मन्दिर’ किस राजवंश के राजाओं द्वारा निर्मित किए गए?
- राजपूत वंश के
- चन्देल वंश के
- चोल वंश के
- पल्लव वंश के
उत्तर: 2
प्रश्न.’इल्तुतमिश’ किस वंश का शासक था ?
- सैय्यद वंश
- खिलजी वंश
- गुलाम वंश
- लोदी वंश
उत्तर: 3
प्रश्न. आई एस आई चिह्न सम्बन्धित है-
- वस्तुओं की गुणत्ता से
- खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता से
- आभूषणों की गुणवत्ता से
- जीवन मूल्यों की गुणवत्ता से
उत्तर: 1
प्रश्न. वर्ष 1893 में अमेरिका के किस शहर में स्वामी विवेकानन्द ने भारत के प्रतिनिधि के रुप में विश्व धर्म संसद में प्रेरणादायक भाषण दिया?
- न्यूयॉर्क
- वाशिंगटन
- शिकागों
- कैलिफोर्निया
उत्तर: 3
प्रश्न. विश्व में गन्ने का उत्पादन सर्वाधिक किस देश में होता है?
- ब्राजील
- भारत
- क्यूबा
- संयुक्त राज्य अमेरिका
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
brajil
brajeel
Bharat me
bharat
Brajeel
बाजिल
ब्राजील
Barajil me
brajil mein
brajeel
1 ब्राजील