CBSE CTET Social Studies Practice Set: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कराई जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन 28 दिसम्बर 2022 से शुरू हो चुका है, जो कि 07 फरवरी 2023 तक सम्पन्न होगा। इसलिए जिन उम्मीदवारों को इस परीक्षा में शामिल होना है उन्हें अपनी तैयारी को और भी अच्छे तरीके से करना चाहिए। जिससे परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।
ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से विगत परीक्षाओं में पूछें गये सामाजिक अध्ययन के 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आयें हैं, जिसकी मदद से उम्मीदवारों को सीटेट परीक्षा 2022-23 में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी। अतः परीक्षार्थियों को इन प्रश्नों का अध्ययन एक बार अवश्य करना चाहिए।

CBSE CTET Exam 2023 Social Studies MCQ भाग – 04 : सामाजिक अध्ययन के 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न. राज्य विधान सभा की अधिकतम सदस्य संख्या है
- 450
- 550
- 400
- 500
उत्तर: 4
प्रश्न. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने निम्न में से कौन से अधिकारों को “संविधान का हृदय और आत्मा” कहा है?
- समानता का अधिकार
- स्वतंत्रता का अधिकार
- संवैधानिक उपचारों का अधिकार
- धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
उत्तर: 3
प्रश्न. सोनालिका किस फसल की प्रजाति है?
- मक्का
- जौ
- गेहूँ
- धान
उत्तर: 3
प्रश्न. राग़ पीलू किस वर्ग से आता है?
- शुद्ध
- संकीर्ण
- दोनों में (उपरोक्त 1 एवं 2 में)
- किसी में नहीं
उत्तर: 2
प्रश्न. कौन सा विषय राज्य सूची में उल्लिखित नहीं है?
- कृषि
- नागरिकता
- कानून व्यवस्था
- भूमि एवं राजस्व
उत्तर: 2
प्रश्न. किन आधारों पर राष्ट्रपति राज्यपाल को पदच्युत कर सकेगा?
- कदाचार
- असमर्थता
- संविधान का उल्लंघन
- राज्यपाल की पदच्युति के आधार का संविधान में कोई उल्लेख नहीं किया गया है।
उत्तर: 4
प्रश्न. बाज़रा के लिए बीज दर है।
- 8 किग्रा./हे.
- 4 किग्रा./हे.
- 16 किग्रा./हे.
- 12 किग्रा./हे.
उत्तर; 2
प्रश्न. सिंचाई की किस विधि में सर्वाधिक पानी की बचत होती है?
- टपक सिंचाई विधि
- कूंड़ विधि
- छल्ला विधि
- प्रवाह विधि
उत्तर: 1
यह भी पढ़ें
- सामाजिक अध्ययन के 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न भाग – 03
- सामाजिक अध्ययन के 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न भाग – 02
- सामाजिक अध्ययन के 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न भाग – 01
प्रश्न. फर्टीगेशन का सम्बन्ध है
- परागण से
- संकरण से
- निषेचन से
- जल एवं उर्वरक देने से
उत्तर: 4
प्रश्न. मुरब्बा बनाने के लिए अनुपयुक्त फल है।
- बेल
- आँवला
- सेब
- सन्तरा
उत्तर: 4
प्रश्न. जेली में कितना प्रतिशत कुल घुलनशील ठोस पाया जाता है?
- 65
- 45
- 75
- 55
उत्तर: 1
प्रश्न. भारत में ‘परमाणु शक्ति का केन्द्र कौन-सा है?
- डिगबोई
- चन्द्रपुर
- रानीगंज
- कलपक्कम
उत्तर: 4
प्रश्न. पृथ्वी एवं सूर्य के मध्य अधिकतम दूरी की स्थिति को किस नाम से जानते है?
- उपसौर
- अपसौर
- विषुव
- संचालन
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित तिथियों में से किस पर ग्रीष्म अयनान्त होता है?
- 22 दिसम्बर
- 21 मार्च
- 23 सितम्बर
- 21 जून
उत्तर: 4
प्रश्न. गेहूँ की प्रथम क्रान्तिक अवस्था है
- बालियाँ निकलना
- कलने निकलना
- दुग्धावस्था
- इनमें से कोई नहीं
प्रश्न: 4
प्रश्न. मृदा विज्ञान की वह शाखा जिसमें मृदा का अध्ययन पादप वृद्धि के दृष्टिकोण से किया जाता है, उसे कहते हैं
- पारिस्थितिकी
- पेडॉलोजी
- भूगर्भ विज्ञान
- इडेफोलोजी
उत्तर: 4
प्रश्न. वाक् और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता असीमित नहीं है। इस पर कब प्रतिबन्ध लगाया जा सकता है?
- राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता के पक्ष में।
- संसद और न्यायालय की अवमानना या मानहानि।
- लोक व्यवस्था, शिष्टाचार एवं सदाचार
- उपरोक्त सभी आधारों पर।
उत्तर: 4
प्रश्न. चित्रकला के तत्त्व होते हैं
- वर्ण एवं तान
- पोत एवं अन्तराल
- रेखा एवं रूप
- उपर्युक्त सभी
उत्तर: 4
प्रश्न. आधुनिक भारतीय कला का पितामह कौन था?
- एम.एफ. हुसैन
- अमृता शेरगिल
- अवनीन्द्र नाथ
- नन्दलाल बोस
उत्तर: 3
प्रश्न. बन्चीटॉप एक बीमारी है
- आम की
- लीची की
- केला की
- सेब की
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘दीन-ए-इलाही’ की स्थापना किसने की?
- मोहम्मद गजनवी
- अकबर
- हुमायूँ
- शेरशाह सूरी
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसे ‘भारतीय नेपोलियन’ कहा जाता है?
- चन्द्रगुप्त मौर्य
- हर्षवर्द्धन
- चन्द्रगुप्त विकमादित्य
- समुद्रगुप्त
उत्तर: 4
प्रश्न. कालानुक्रम के अनुसार सही क्रम में चुनें-
- पहाड़ी शैली, मुगल शैली, बंगाल शैली, कम्पनी शैली
- कम्पनी शैली, मुगल शैली, पहाड़ी शैली, बंगाल शैली
- बंगाल शैली, मुगल शैली, कम्पनी शैली, पहाड़ी शैली
- मुगल शैली, पहाड़ी शैली, कम्पनी शैली, बंगाल शैली
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा ग्रन्थ शांरगदेव द्वारा रचित है?
- संगीत रत्नाकर
- राग मंजरी
- गीत गोविन्द
- संगीत मकरन्द
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘आमद’ शब्द संबंधित है
- तबला से
- सितार से
- गायन से
- नृत्य से
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘त्रिपिटक’ ग्रंथ किस धर्म से सम्बन्धित है?
- वैदिक धर्म
- बौद्ध धर्म
- जैन धर्म
- शैव धर्म
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘महाराजाधिराज’ की उपाधि धारण करने वाला प्रथम गुप्त शासक था-
- श्रीगुप्त
- चन्द्रगुप्त प्रथम
- घटोत्कच
- चन्द्रगुप्त द्वितीय
उत्तर: 2
प्रश्न. हुमायूँनामा किसने लिखा ?
- अबुल फजल
- गुलबदन बेगम
- बदायूँनी
- हुमायूँ
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित पर्वत प्रकारों में से कौन भ्रंशन द्वारा उत्पन्न होता है?
- वलित पर्वत
- गुम्बदाकार पर्वत
- ज्वालामुखी पर्वत
- अवरोधी पर्वत
उत्तर: 4
प्रश्न. विरोधी रंग कौन से हैं?
- लाल-हरा
- पीला-लाल
- हरा-नीला
- नीला-बैंगनी
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
1
1
Neela baigni
1
Hara lal
लाल,,,, हरा
Hara lal
लाल हरा
Lal ,Hara