केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन 28 दिसम्बर 2022 से लेकर 07 फरवरी 2023 तक किया जायेगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) द्वारा कराई जा रही है, एवं इस परीक्षा का आयोजन 28 एवं 29 दिसम्बर 2022 को कराया गया था। अब परीक्षा के अगले चरण में परीक्षाएं 9 जनवरी 2023 से 07 फरवरी 2023 तक आयोजित कराई जाएंगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन किया था वे अपना एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) परीक्षा से दो दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से विगत परीक्षाओं में पूछें गये सामाजिक अध्ययन के 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आयें हैं जिसकी मदद से उम्मीदवारों को सीटेट परीक्षा 2022-23 में अच्छे अंक प्राप्त करने और प्रश्नों के स्तर को समझने में मदद मिलेगी। अतः परीक्षार्थियों को इन प्रश्नों का अध्ययन एक बार अवश्य करना चाहिए।

CBSE CTET Exam 2023 Social Studies MCQ भाग – 01 : सामाजिक अध्ययन के 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न. भारतीय संविधान तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति की व्यवस्था करता है
- उच्च न्यायालय में
- जिला एवं सत्र न्यायालय में
- संसद में
- सर्वोच्च न्यायालय में
उत्तर: 4
प्रश्न. यह कौन निश्चित करता है कि कोई विधेयक धन विधेयक है अथवा नहीं?
- भारत का राष्ट्रपति
- भारत का वित्त मंत्री
- राज्य सभा का सभापति
- लोकसभा का स्पीकर
उत्तर: 4
प्रश्न. शिक्षा को ‘द्वि-ध्रुवीय’ किसने कहा है?
- एडम्स
- डी.वी.
- फ्रोबेल
- ओ.बी. स्मिथ
उत्तर: 1
प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई ?
- 25 अक्टूबर, 1945
- 24 अक्टूबर, 1945
- 26 अक्टूबर, 1945
- 25 अक्टूबर, 1948
उत्तर: 2
प्रश्न. भारत में उच्चतम न्यायालय ने संविधान के बुनियादी ढाँचे का सिद्धान्त दिया-
- केशवानंद भारती के मामले में
- शंकरी प्रसाद के मामले में
- सज्जन सिंह के मामले में
- गोलकनाथ के मामले में
उत्तर: 1
प्रश्न. उच्च प्राथमिक स्तर पर कौन सा विषय सामाजिक अध्ययन में सम्मिलित नहीं है?
- दर्शन-शास्त्र
- राजनीति-शास्त्र
- भूगोल
- इतिहास
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नांकित में कौन सा व्याख्यान विधि का गुण नहीं है?
- समय व शक्ति की बचत होती है।
- तर्क एवं चिन्तन शक्ति का विकास होता है।
- पाठ्य-पुस्तक को अधिक स्पष्ट किया जा सकता है।
- विद्यार्थियों में स्वाध्याय की आदत पड़ती है।
उत्तर: 4
प्रश्न. शिक्षक को श्यामपट्ट पर लिखते समय कितने अंश के कोण पर खड़ा होकर लिखना चाहिए?
- 55°
- 65°
- 45°
- 35°
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘मालतीमाधव’ नामक नाटक की रचना किसने की थी?
- भास
- कालिदास
- भवभूति
- बाणभट्ट
उत्तर: 3
प्रश्न. वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट कब पारित हुआ?
- 1880
- 1878
- 1885
- 1888
उत्तर: 2
प्रश्न. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के प्रथम अध्यक्ष थे
- ए.ओ. ह्यूम
- सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
- डब्ल्यू सी. बनर्जी
- महात्मा गाँधी
उत्तर: 3
प्रश्न. सामाजिक अध्ययन शिक्षण का उद्देश्य है
- सांस्कृतिक विरासत का विकास करना ।
- राष्ट्रीय एकता और अन्तर्राष्ट्रीय समझ विकसित करना ।
- अच्छे नागरिक होना।
- उपर्युक्त सभी
उत्तर: 4
प्रश्न. ओलरीकल्चर शब्द का सम्बन्ध है
- सब्जी विज्ञान से
- पुष्प विज्ञान से
- फसल विज्ञान से
- फल विज्ञान से
उत्तर: 1
प्रश्न. फलों को पकाने में उपयोग किया जाने वाला रसायन है
- मेथैन
- सल्फ्यूरिक अम्ल
- एथिलीन
- ग्लूकोज
उत्तर: 3
प्रश्न. पपैन का स्रोत है
- आम
- पपीता
- बेल
- केला
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा धर्म ‘त्रिरत्न’ में विश्वास करता है?
- बौद्ध धर्म
- वैष्णव धर्म
- शैव धर्म
- जैन धर्म
उत्तर: 4
प्रश्न. दिल्ली में जंतर-मंतर का निर्माण किसने करवाया था ?
- कीर्ति सिंह ने
- विजय सिंह ने
- अजीतमल ने
- जयसिंह II ने
उत्तर: 4
प्रश्न. भूदान आन्दोलन किसने प्रारंभ किया?
- जयप्रकाश नारायण
- जे. बी. कृपलानी
- नरसी मेहता
- विनोबा भावे
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्न में से कौन काकोरी कांड से सम्बन्धित नहीं है?
- भगत सिंह
- रामप्रसाद बिस्मिल
- अशफाकउल्ला खाँ
- राजेन्द्र लाहिड़ी
उत्तर: 1
प्रश्न. सुबन्धु, घटखर्पर, क्षपणाक, वीरसेन इन सभी में क्या समानता थी?
- यह सभी गुजरात के शासक थे।
- यह सभी बौद्ध धर्म के प्रचारक थे।
- यह सभी चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के दरबार में थे।
- यह सभी जैन-धर्म के प्रचारक थे।
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘मधुबनी’ लोककला शैली किस राज्य से सम्बन्धित है?
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- उत्तराखण्ड
- उत्तर प्रदेश
उत्तर: 1
प्रश्न. धान का खैरा रोग किस तत्त्व की कमी से होता है?
- नाइट्रोजन
- लोहा
- जिंक
- पोटाश
उत्तर: 3
प्रश्न. आलू है
- तना
- जड़
- पुष्प
- पत्ती
उत्तर: 1
प्रश्न. भारत के निम्न में से किस राज्य में ‘सुन्दरवन’ पाए जाते हैं?
- महाराष्ट्र
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- प. बंगाल
उत्तर: 4
प्रश्न.निम्न में से किस नदी पर हीराकुण्ड बहुउद्देशीय परियोजना का निर्माण हुआ है?
- महानदी
- सतलज
- चम्बल
- यमुना
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्न में से कौन सा विश्व का सबसे बड़ा उष्ण मरुस्थल है?
- कालाहारी मरुस्थल
- सहारा मरुस्थल
- अटाकामा मरुस्थल
- थार मरुस्थल
उत्तर: 2
प्रश्न. खरीफ की फसल है
- गेहूँ
- धान
- चना
- आलू
उत्तर: 2
प्रश्न. मक्का का जन्म स्थान है
- भारत
- चीन
- अमेरिका
- रूस
उत्तर: 3
प्रश्न. प्रमाणित बीज के थैले पर लगे टैग का रंग होता है
- नीला
- लाल
- सफेद
- पीला
उत्तर: 1
प्रश्न. ग्राम पंचायत का सदस्य बनने के लिये न्यूनतम आयु सीमा क्या है?
- 18 वर्ष
- 21 वर्ष
- 25 वर्ष
- 30 वर्ष
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
18
21 years
Gram panchayat ka sadasya bnne ki umr 18 year
18 year
21
18
Good
25years Option 3
Option 1. :——– 18
25
18
21