केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन शुरू हो चुका है। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 2022-23 का आयोजन 28 दिसम्बर 2022 से लेकर 07 फरवरी 2023 तक किया जायेगा। आपको बता दें कि सीटेट परीक्षा के लिये इस वर्ष कुल 32.45 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है।
सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों के लिये आज हम इस लेख के माध्यम से विगत परीक्षाओं में पूछें गये सामान्य विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नों का उत्तर लेकर आये हैं तथा परीक्षार्थी इन प्रश्नों को पढ़कर अपनी तैयारी में एक नया आयाम दें सकते हैं।

CBSE CTET Exam 2023 Science MCQ भाग – 01 : सामान्य विज्ञान के 20 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न. जिन सेलों का उपयोग हम आजकल टॉर्च, ट्रांजिस्टर आदि में करते हैं. वह है –
- शुष्क सेल
- डेनियल सेल
- संचायक सेल
- वोल्टीय सेल
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से तीन धातुओं के ऐसे समूह को चुनिए जो मुक्त अवस्था में पाई जाती हैं
- एल्युमीनियम, कॉपर, सिल्वर
- कॉपर, गोल्ड, आयरन
- गोल्ड, आयरन, सिल्वर
- सिल्वर, गोल्ड प्लेटिनम
उत्तर: 4
प्रश्न. भोजन से हमें ऊर्जा प्राप्त होती है। इस ऊर्जा के लिए मुख्य रूप से भोजन का कौन-सा अवयव उत्तरदायी होता है?
- वसा
- विटामिन
- कार्बोहाइड्रेट
- प्रोटीन
उत्तर: 1
प्रश्न. पादपों में खाद्य पदार्थों का संश्लेषण किस भाग के द्वारा किया जाता है?
- जड़
- तना
- पत्तियाँ
- पुष्प
उत्तर: 3
प्रश्न. संक्षारण किसी धातु का ऑक्सीकरणीय क्षय है जैसे कि चाँदी का बदरंग होना, लोहे में जंग लगना, कॉपर और पीतल पर हरे रंग का लेप होना। संक्षारण किसका उदाहरण है?
- तीव्र अभिक्रिया
- मन्द अभिक्रिया
- विषमांगी अभिक्रिया
- समांगी अभिक्रिया
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा एक रासायनिक परिवर्तन नहीं है?
- दूध का जमना
- फल का पकना
- कोयले का जलना
- जल का वाष्पन
उत्तर: 4
प्रश्न. जठर रस के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
I. जठर रस में केस्टल आन्तर जठर लाइपेज होता है। II. यह लाइपेज विटामिन C के अवशोषण में मदद करता III. इसका स्राव पैराइटल कोशिकाओं द्वारा होता है।
- केवल I
- केवल III
- I तथा II
- I तथा III
उत्तर: 4
प्रश्न. अनेक अम्ल हमारे खाने के पदार्थों में विद्यमान रहते हैं। इन पदार्थों के रूप में हम बहुत से अम्लों को खाने के काम में लाते हैं निम्न में से कौन-सा अम्ल व खाद्य पदार्थ का मेल सही है?
- खट्टा दूध-टार्टरिक अम्ल
- अंगूर सिट्रिक अम्ल
- सिरका- ऐसीटिक अम्ल
- नींबू- टार्टरिक अम्ल
उत्तर: 3
प्रश्न. साबुन है-
- उच्च वसा अम्लों के पोटेशियम लवण
- उच्च वसा अम्लों के कैल्शियम लवण
- उच्च वसा अम्लों के सोडियम लवण
- उच्च वसा अम्लों के मैग्नीशियम लवण
उत्तर: 3
प्रश्न. सन्तुलित भोजन में कई प्रकार के पोषक तत्वों के साथ तथा जल की आवश्यकता क्यों होती है?
- आहारी रेशे हमें पोषक तत्व प्रदान करते हैं।
- यह भोजन की मात्रा को बढ़ा देते हैं।
- बिना पचे भोजन को बाहर निकालने में हमारे शरीर की सहायता करता है।
- भोजन पचाने में मदद करता है।
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्न में से त्वचीय ऊतक का कार्य नहीं है?
- पौधे के विभिन्न अंगों की बाहरी परत बनकर रक्षी ऊतक का कार्य करता है।
- बाह्य वातावरण के साथ गैसों (O2 एवं CO2) तथा जलवाष्प के आदान-प्रदान में मदद करता है
- वाष्पीकरण में सहायक है
- विभिन्न प्रकार की गतियों में सहायक है।
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसे कोशिका का “ऊर्जा केन्द्र” कहा जाता है?
- न्यूक्लिअस
- क्रोमोसोम
- लाइसोसोम
- माइट्रोकॉन्ड्रियन
उत्तर: 4
इसे भी पढ़ें
- सामान्य विज्ञान 100 महत्वपूर्ण वन लाइनर MCQ
- GK के 120 महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्न
- सीबीएसई Ctet बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र प्रैक्टिस सेट
प्रश्न. एड्रीनल कॉर्टेक्स की क्षति निम्नलिखित में से किसके स्त्रावण को प्रभावित नहीं करेगी?
- एल्डोस्टीरॉन के
- एण्डोस्टीनिडियॉन तथा डीहाइड्रोएपीएण्डोस्टीरॉन के
- एड्रीनेलिन के
- कॉर्टिसॉस के
उत्तर: 3
प्रश्न. पारा एक काँच या लकड़ी की छड़ी को भिगोता नहीं है। यह दर्शाता है कि पारे के लिए ससंजक बल-
- आसंजक बल से अधिक है
- आसंजक बल से कम है।
- आसंजक बल के बराबर है
- शून्य है
उत्तर: 1
प्रश्न. मानव शरीर में डिहाइड्रेशन निम्नलिखित पदार्थों में से किसकी कमी कारण होता है?
- लवण
- विटामिन
- हॉर्मोन
- जल
उत्तर: 4
प्रश्न. सर्दियों में हम ऊनी वस्त्र पहनते हैं, क्योंकि –
- ऊन ऊष्मारोधी है
- ऊन ऊष्माक्षेपी है
- ऊन ऊष्माशोषी है
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 1
प्रश्न. विद्युत घण्टी में आर्मेचर बना रहता है।
- इस्पात का
- नर्म लोहे का
- ताँबे का
- एल्युमीनियम का
उत्तर: 2
प्रश्न. किसी चुम्बक को लौह रेतन तथा सल्फर पाउडर के मिश्रण में फिराया गया। प्रेक्षण करने पर यह पाया गया कि –
- केवल लौह रेतन ही समान रूप से चुम्बक के दोनों ध्रुवों की ओर आकर्षित होती है।
- लौह रेतन चुम्बक के उत्तरी ध्रुव तथा सल्फर दक्षिणी ध्रुव की ओर आकर्षित होती है।
- लौह रेतन चुम्बक के दक्षिणी ध्रुव तथा सल्फर उत्तरी ध्रुव की ओर आकर्षित होती है।
- लौह रेतन दोनों ध्रुवों से आकर्षित होती है तथा सल्फर चुम्बक बीच में चिपक जाती है।
उत्तर: 1
प्रश्न. एम्फीबिया वर्ग का निर्माण होता है।
- बहुत तेजी से चलने वाली नावों से
- केवल जल में रह सकने वाले पशुओं से
- केवल स्थल में ही रह सकने वाले पशुओं से
- जल एवं स्थल दोनों पर रह सकने वाले पशुओं से
उत्तर: 4
प्रश्न. पृथ्वी द्वारा सूर्य के चारों ओर घूमने को कहा जाता है ?
- परिक्रमण
- कक्षीय समतल
- प्रदीप्ति वृत्त
- घूर्णन
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
परिकमण
2
Parikraman
सही जवाब 👍
4