केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन शुरू हो चुका है। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 2022-23 का आयोजन 28 दिसम्बर 2022 से लेकर 07 फरवरी 2023 तक किया जायेगा। आपको बता दें कि सीटेट परीक्षा के लिये इस वर्ष कुल 32.45 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है।
सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों के लिये आज हम इस लेख के माध्यम से विगत परीक्षाओं में पूछें गये सामान्य गणित के महत्वपूर्ण प्रश्नों को उत्तर सहित लेकर आये हैं तथा इन प्रश्नों का अध्ययन करके उम्मीदवार सीटेट परीक्षा 2023 में उच्चतम अंक प्राप्त करने और प्रश्नों के प्रकार समझने में आसानी प्राप्त होगी।

CBSE CTET Exam 2023 Math भाग – 02 : गणित के वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न. किसी कमरे की चारों दीवारों का कुल क्षेत्रफल 660 मी ² है तथा लम्बाई उसकी चौड़ाई की दोगुनी है। यदि कमरे की ऊंचाई 11 मी है, तो उसकी छत का क्षेत्रफल है-
- 200 मी²
- 150 मी²
- 100 मी²
- 75 मी²
उत्तर: 1
प्रश्न. यदि संख्या 604–6, 11 से विभाज्य हो, तो रिक्त स्थान का पूर्णांक है?
- 3
- 7
- 5
- 1
उत्तर: 3
प्रश्न. 20वीं सदी के स्वशिक्षित भारतीय गणितीय प्रतिभावना व्यक्ति कौन थे?
- आर्यभट्ट
- श्रीधराचार्य
- श्रीनिवास रामानुजन
- हरीश चन्द्र
उत्तर: 3
प्रश्न. यदि दो संख्याओं का अन्तर तथा गुणनफल क्रमशः 5 तथा 36 हो, तो उनके व्युत्क्रमों का अन्तर है?
- 5/9
- 31/36
- 5/36
- 9/5
उत्तर: 3
यह भी पढ़ें
प्रश्न. एक आयत की लम्बाई में 60% की वृद्धि करने पर उसकी चौड़ाई में कितने प्रतिशत की कमी करनी होगी, जिससे आयत का क्षेत्रफल न बदले?
- 125%
- 75.5%
- 50%
- 37.5%
उत्तर: 4
प्रश्न. एक घन का आयतन संख्यात्मक रूप में उसकी भुजाओं की लम्बाई के योग के बराबर है। घन का सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल वर्ग इकाई में है?
- 72.0
- 64.5
- 12.4
- 44.2
उत्तर: 1
प्रश्न. 2018 में अमित का वेतन ₹ 126500 है। वर्ष 2016 से उसका वेतन प्रतिवर्ष क्रमशः 10% व 15% बढ़कर 2018 के वेतन तक पहुँच गया। वर्ष 2016 में उसका वेतन कितना था?
- 125000
- 115000
- 95000
- 100000
उत्तर: 4
प्रश्न. दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक 6 तथा लघुत्तम समापवर्तक 432 है। यदि एक संख्या 48 है, तो दूसरी संख्या है?
- 42
- 27
- 52
- 54
उत्तर: 4
प्रश्न. किसी महीने का तीसरा शुक्रवार 16वीं तारीख को पड़ता है, तो उसी महीने का चौथा मंगलवार किस तारीख को पड़ेगा?
- 27
- 22
- 20
- 29
उत्तर: 1
प्रश्न. एक पाइथागोरस त्रिक ज्ञात कीजिए, जिसकी सबसे छोटी संख्या 8 है।
- 8, 9, 10
- 8, 15, 17
- 6, 8, 10
- 8, 64, 512
उत्तर: 2
प्रश्न. Z का मान ज्ञात कीजिए, यदि संख्या 417Z8, 9 से विभाज्य हो ।
- 7
- 6
- 3
- 9
उत्तर: 1
प्रश्न. दो संख्याओं में से बड़ी संख्या का दोगुना छोटी संख्या के पाँच गुने से तीन ज्यादा है तथा बड़ी संख्या के चार गुने और छोटे संख्या के तीन गुने का योग 71 है। वे संख्याएँ क्या है?
- 43, 8
- 11,9
- 14,5
- 17,1
उत्तर: 3
प्रश्न. 5 सेमी 1 भुजा वाले एक घन के सभी फलकों पर रंग लगाया जाता है। यदि इसे 1 सेमी वाले घनों में काटा जाता है, तो 1 सेमी वाले कितने घनों में केवल एक ही फलक पर रंग होगा?
- 142
- 27
- 42
- 54
उत्तर: 4
प्रश्न. यदि अवरोही क्रम में रखे गए आँकड़ों के दोनों छोरों से चरम प्रेक्षण हटाए जाते हैं, तो केन्द्रीय प्रवृत्ति के कौन-से मापक प्रभावित होते हैं?
- माध्य और माध्यक
- माध्य, माध्यक और बहुलक
- माध्य और बहुलक
- बहुलक और माध्यक
उत्तर: 2
प्रश्न. किसी प्राकृतिक संख्या का प्रत्येक अंक या तो 3 या 4 है। यह संख्या 3 और 4 दोनों से विभाजित होती है। ऐसी सबसे छोटी संख्या क्या है?
- 333
- 44
- 444
- 4444
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
Target
Ajay gupta
3
answer one
3
444
Ans (3) 444