केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन शुरू हो चुका है। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 2022-23 का आयोजन 28 दिसम्बर 2022 से लेकर 07 फरवरी 2023 तक किया जायेगा। आपको बता दें कि CTET परीक्षा के लिये इस वर्ष कुल 32.45 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है तथा इस संख्या को देखते हुये आयोग ने 74 शहरों में 243 केंद्रों के माध्यम से दो पालियों में परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है तथा अब बोर्ड के द्वारा 28 दिसम्बर 2022 से परीक्षा का आयोजन शुरू भी चुका है।
ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से परीक्षा में पूछें गये सामान्य हिन्दी के महत्वपूर्ण प्रश्नों का उत्तर लेकर आये हैं तथा इसकी मदद से परीक्षार्थी को सीटेट परीक्षा 2022-23 में अच्छे अंक प्राप्त करने और प्रश्नों के स्तर को समझने में मदद मिलेगी। अतः परीक्षार्थी इन प्रश्नों का एक बार अध्ययन अवश्य करें।

CBSE CTET Exam 2023 Hindi MCQ भाग – 01 : सामान्य हिन्दी के 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न. द्विवेदी युगीन कविता के संदर्भ में इनमें से कौनसा कथन गलत है?
- द्विवेदी युगीन कविता में राष्ट्रीयता का अभाव है।
- द्विवेदी युगीन काव्य में नीति और आदर्श की प्रधानता है।
- द्विवेदी युगीन काव्य में वण्र्य-विषयों का विस्तार हुआ।
- द्विवेदी युगीन काव्य में सभी काव्य रूपों का प्रयोग हुआ है।
उत्तर: 1
प्रश्न. किस विकल्प में रचना और उसका प्रकाशन वर्ष सही नहीं है?
- जूही की कली (निराला) – 1916
- युगान्त (पन्त) – 1936
- कामायनी (प्रसाद) – 1938
- यामा (महादेवी) – 1940
उत्तर: 3
प्रश्न. छायावाद के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
- छायावादी कवियों ने प्रधान रूप से प्रणय की अनुभूतियों को व्यक्त किया है।
- छायावादी भावबोध स्वानुभूति और सौंदर्य प्रधान कल्पना द्वारा निर्मित हुआ है।
- छायावादी कवि ’निराला’ की अनुभूति शैव दर्शन में परिणत होती चली जाती है।
- छायावादी कविता द्विवेदी युगीन नीरस, उपदेशात्मक और स्थूल आदर्शवादी काव्यधारा के विरुद्ध विद्रोह के रूप में प्रवाहित हुई।
उत्तर: 3
प्रश्न. छायावाद के संदर्भ में इनमें से कौन सा कथन गलत है?
- छायावाद को अपना समर्थ आलोचक नन्द दुलारे वाजपेयी के रूप में मिला।
- छायावाद के समानान्तर चलने वाली ’प्रेम और मस्ती’ की काव्य धारा के एक प्रमुख कवि हरिवंशराय बच्चन है।
- छायावाद की राष्ट्रीय सांस्कृतिक काव्यधारा के एक प्रमुख कवि राधाकृष्ण दास हैं।
- महादेवी वर्मा ने अज्ञात प्रियतम के प्रति प्रणय निवेदन किया है।
स्थापना (A): प्रगतिवाद की मूल स्थापना सैद्धांतिक रूप से प्रगतिशील थी। तर्क (R): क्योंकि उसका लक्ष्य भौतिक यथार्थवाद के आधार पर निर्मित मूल्यों को प्रतिष्ठित करना था।
- A और R दोनों सही
- A और R दोनों गलत
- A सही R गलत
- A गलत R सही
उत्तर: 1
प्रश्न. इनमें से किस कवि का संबंध ’तीसरा सप्तक’ से है?
- शमशेर बहादुर सिंह
- केदारनाथ सिंह
- रघुवीर सहाय
- राजेंद्र किशोर
उत्तर: 2
प्रश्न. प्रयोगवादी काव्य के संदर्भ में इनमें से कौनसा कथन असत्य है?
- प्रयोगवाद ने बङी-बङी घटनाओं, बङे-बङे व्यक्तियों और बङे-बङे जीवन प्रसंगों के विशाल फलक पर इतिवृत्तात्मक काव्य का निर्माण किया।
- प्रयोगवादी कवि भावुकता के स्थान पर ठोस बौद्धिकता को स्वीकार करते हैं।
- प्रयोगवादी कविता में मध्यम वर्गीय व्यक्ति जीवन की समस्त जङता, कुंठा, अनास्था, पराजय और मानसिक संघर्ष के सत्य की अभिव्यक्ति है।
- ’प्रयोगवाद’ नाम उन कविताओं के लिए रूढ़ हो गया जो ’तार सप्तक’ के माध्यम से सन् 1943 में प्रकाशन जगत में आयीं।
उत्तर: 1
प्रश्न. संविधान के किस अनुच्छेद में देवनागरी लिपि में लिखित हिन्दी को संघ की राजभाषा घोषित किया है?
- 343
- 345
- 347
- 348
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से रचना और रचनाकार की दृष्टि से कौन-सा विकल्प गलत है?
- बंगाल का अकाल – प्रकाशचन्द्र गुप्त
- चेतन के विषय – नगेन्द्र
- दशद्वार से सोपान तक – हरिवंशराय बच्चन
- यौवन के द्वार पर – रामदरश सिंह
उत्तर: 4
प्रश्न. इनमें से कौन सा गद्यकार भारतेंदु युग का नहीं है?
- श्रीनिवास दास
- जगदीश चंद्र माथुर
- प्रताप नारायण मिश्र
- बालकृष्ण भट्ट
उत्तर: 2
प्रश्न. ’नागरी प्रचारिणी सभा, काशी’ के संबंध में कौनसा कथन सही नहीं है?
- इसकी स्थापना 1893 ई. में हुई।
- आचार्य रामचंद्र शुक्ल इसके संस्थापक हैं।
- हस्तलिखित ग्रंथों की खोज करना भी इसका एक उद्देश्य है।
- ’हिंदी शब्द सागर’ ’हिंदी साहित्य का बृहत् इतिहास’ और ’हिंदी विश्वकोश’ इसके प्रमुख प्रकाशन हैं।
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित शब्दों में से शुद्ध रूप है–
- प्रज्वलित
- प्रज्ज्वलित
- प्रजलित
- प्रजवलित
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘निर्गलन’ का तद्भव शब्द है–
- गलना
- निगलना
- निर्वसन
- निकसन
उत्तर: 2
यह भी पढ़ें
प्रश्न. ‘गाय’ का पर्याय इनमें नहीं है–
- धेनु
- गौ
- सुरभि
- मंदार
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘व्यक्ति जिसे भूमि के आन्तरिक तत्वों की जानकारी हो’-के लिए समुचित शब्द क्या होगा?
- वैज्ञानिक
- ज्योतिषी
- अनुसंधाता
- भूगर्भवेत्ता
उत्तर: 4
प्रश्न. कौन-सा शब्द क्रिया-विशेषण है?
- सूर्योदय
- विगत
- धीरे-धीरे
- नीला
उत्तर: 3
प्रश्न. कौन-सा शब्द प्रत्यय से नहीं बना है?
- नवल
- मृदुल
- बहुत
- निगल
उत्तर: 4
प्रश्न. जो परिश्रम करेगा वह सफल होगा वाक्य है–
- संकेतवाचक
- संदेहवाचक
- विधिवाचक
- विस्मयवाचक
उत्तर: 1
प्रश्न. आप पधारिए और ………. ग्रहण कीजिए।
- आसन्न
- व्यसन
- असन
- आसन
उत्तर: 4
प्रश्न. दो विपरीतार्थक शब्दों के बीच किस चिन्ह का प्रयोग होता है?
- योजक
- विस्मयादि
- अल्पविराम
- अर्धविराम
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘नाक पर सुपारी तोड़ना’ का अर्थ है–
- इज्जत उतार देना
- असम्भव कार्य करना
- बहुत परेशान करना
- घृणा प्रकट करना
उत्तर: 3
प्रश्न. दोह के विषम चरण में कितनी मात्राएँ होती हैं?
- सात
- नौ
- ग्यारह
- तेरह
उत्तर: 4
प्रश्न. कोई एक भाषा लिपि/लिपियों में लिखी जा सकती है, हाँ, उसमें थोड़ा फेरबदल हो सकता है।
- एक
- तीन
- सीमित
- सभी
उत्तर: 4
प्रश्न. वाणी और लेखन में मूल अन्तर यह है कि लिखित भाषा स्तर पर देखी जाती है और होती है।
- चेतन स्वाभाविक
- अचेतन, कालबद्ध
- अचेतन, स्वाभाविक
- सचेतन, कालबद्ध
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में कौन कार्यालयीय प्रारूप नहीं है?
- सरकारी पत्र
- कार्यालय आदेश
- अनुस्मारक पत्र
- आवेदन पत्र
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘अपरिहार्य’ का अंग्रेजी पर्याय है–
- Necessity
- Justified
- Urgent
- Unavoidable
उत्तर: 4
प्रश्न. याचक को भी अपना ………. भोजन नहीं देना चाहिए।
- अवशिष्ट
- उच्छिष्ट
- गरिष्ठ
- उद्दिष्ट
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस शब्द का अर्थ कमल होता है?
- उत्पल
- उपल
- जलद
- नीरद
उत्तर: 1
प्रश्न. अर्धशासकीय पत्र में प्रेषिती का नाम, पद और पता लिखा जाता है–
- सम्बोधन से पहले
- पत्रांक, दिनांक से पहले
- स्वनिर्देश से पहले
- पत्र के नीचे बायी ओर
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘कबीर वाणी के डिक्टेटर थे’ यह अभिमत किस आलोचक का है?
- डॉ. रामकुमार वर्मा
- डॉ. परशुराम चतुर्वेदी
- डॉ. हजारी प्रसाद द्विवेदी
- आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
उत्तर: 3
प्रश्न. आपेक्ष का विलोम है–
- असापेक्ष
- निष्पक्ष
- निरपेक्ष
- आपेक्ष
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
C
C
Nirpeksh
3 nirpeksh