केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2022-23) का आयोजन 28 दिसम्बर 2022 से शुरू हो चुका है जो कि 7 फरवरी 2023 तक चलेगा। इस परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में कराया जा रहा है। प्राइमरी लेवल क्लास 01 से 05 की परीक्षा सुबह की शिफ्ट में आयोजित कराई जा रही है, एवं जूनियर लेवल क्लास 06 से 08 तक की परीक्षा शाम की शिफ्ट में कराया जा रहा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को अभी परीक्षा में शामिल होना है वे जल्द से जल्द अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें तथा अपनी परीक्षा की तैयारी को और तेज कर दें।
ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से विगत परीक्षाओं में पूछें गये पर्यावरण अध्ययन (EVS) के 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आयें हैं जिसकी मदद से उम्मीदवारों को सीटेट परीक्षा 2022-23 में अच्छे अंक प्राप्त करने और प्रश्नों के स्तर को समझने में मदद मिलेगी। अतः परीक्षार्थियों को इन प्रश्नों का अध्ययन एक बार अवश्य करना चाहिए।

CBSE CTET Exam 2023 Environmental Studies (EVS) MCQ भाग – 10 : पर्यावरण अध्ययन के 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
- सभी धातुएँ तन्य होती है
- सभी अधातुएँ तन्य होती है
- सामान्यतः धातुएँ तन्य होती है
- कुछ अधातुएँ तन्य होती है
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा रामसर घोषणा की सूची में नम क्षेत्र नहीं है?
- वुलर झील
- केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
- राजमन्द झील
- रुद्रसागर झील
उत्तर: 3
प्रश्न. अवतल दर्पण के अत्यन्त निकट, जब बिम्ब को रखते है, तो प्रतिबिम्ब होता है
- वास्तविक, सीधा एवं छोटा
- आभासी, सीधा एवं आकर्षित
- आभासी, उल्टा एवं छोटा
- वास्तविक, उल्टा एवं छोटा
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नांकित में से कौन-सा भारत के तीन जैव विविधता हॉट स्पॉट में से एक है?
- अरावली हिल्स
- खासी हिल्स (पहाड़ियाँ)
- हिमालय
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 3
प्रश्न. राजस्थान का राज्य पशु कौन-सा है?
- बाघ
- गाय
- ऊँट
- भेड़
उत्तर: 3
प्रश्न. राजस्थान में कौन-सा नवीकरणीय संसाधन नहीं है?
- जल विद्युत
- पवन ऊर्जा
- प्राकृतिक गैस
- सौर ऊर्जा
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘विज्ञान प्राकृतिक विषय का व्यवस्थित ज्ञान एवं धारणाओं के मध्य सम्बन्धों का तार्किक अध्ययन जिनमें ये विषय व्यक्त होते है।’
उपरोक्त विज्ञान की परिभाषा किसने दी?
- डब्ल्यू. सी. डेम्पीयर
- कार्ल पॉपर
- बी एस ब्लूम
- जे डब्ल्यू एन सुल्लिवन
उत्तर: 1
यह भी पढ़ें
- पर्यावरण अध्ययन के 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न भाग – 09
- पर्यावरण अध्ययन के 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न भाग – 08
- पर्यावरण अध्ययन के 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न भाग – 07
प्रश्न. निम्न में से किसमें उद्यान कृषि का अध्ययन किया जाता है?
- बॉटनी
- जियोलॉजी
- हॉर्टीकल्चर
- एनाटॉमी
उत्तर: 3
प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन के अधिगम का सिद्धांत कौन-सा है?
- आवश्यकता का सिद्धांत
- उपयोगिता का सिद्धांत
- जीवन से सम्बन्धित होने का सिद्धांत
- उपरोक्त सभी
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से कक्षा I और II के लिए पर्यावरण अध्ययन विषय के सन्दर्भ में सत्य है
- कक्षा I और II में एक विषय के रूप में पर्यावरण अध्ययन समझने के लिए आसान नहीं है
- पर्यावरण अध्ययन से सम्बन्धित मुद्दों और सम्बन्धों का सम्पादन भाषा के द्वारा होता है
- पर्यावरण अध्ययन से सम्बन्धित मुद्दों और सम्बन्धों का सम्पादन भाषा और गणित के माध्यम से होता है
- कक्षा I और II में पर्यावरण अध्ययन को एक नए विषय के रूप में प्रस्तुत किया गया है
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक स्तर पर विज्ञान शिक्षण का वांछित उद्देश्य है?
- विज्ञान के तथ्यों और सिद्धान्तों एवं इसके अनुप्रयोगों को जानना
- प्राकृतिक जिज्ञासा, सौन्दर्यपरकता की अनुभूति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में सृजनात्मकता का पोषण
- ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और सहयोग के मूल्यों को आत्मसात करना
- उपरोक्त सभी
उत्तर: 4
प्रश्न. छोटी कक्षाओं में पर्यावरण अध्ययन विषय में रुचि उत्पन्न करने के लिए पढ़ाने का तरीका होना चाहिए
- आगमन
- मनोरंजक एवं खेल संबंधी
- रटने का
- निगमन का
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘विशिष्ट से सामान्य’ का सिद्धांत निम्न में से किसमें प्रयोग होता है?
- विश्लेषण विधि
- संश्लेषण विधि
- स्वतः शोध विधि
- आगमन विधि
उत्तर: 4
प्रश्न. पक्ष्माभ उपकला प्राणियों के शरीर में कहाँ मिलते हैं?
- आमाशय
- आंत
- श्वासनलिका
- वायुकोष
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नांकित में से कौन-सा सरल ऊतक नहीं है?
- जाइलम
- पेरेनकाइमा
- स्क्लेरेनकाइमा
- कॉलेनकाइमा
उत्तर: 1
प्रश्न. कौन-सी प्रक्षेपित सामग्री है ?
- बुलेटिन बोर्ड
- प्रतिमान
- ओ एच पी
- फ्लैनल बोर्ड
उत्तर: 3
प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन के पाठ्यक्रम में उपविषयों के स्थान पर थीम को प्रस्तावित किया गया है, क्यों?
- उपविषयों की तुलना में थीम आधारित पर्यावरण अध्ययन का सम्पादन आसान है
- पर्यावरण अध्ययन में पाठी को कम करने के लिए।
- बच्चों के परिवेशीय बोध में वृद्धि करने के लिए
- बच्चों के स्थानीय परिवेश के मुद्दों से जुड़े हुए और अना सम्बन्धित समझ के विकास के लिए
उत्तर: 4
प्रश्न. कौन-सी गैस ‘ग्लोबल वार्मिंग’ के लिए उत्तरदायी है?
- नाइट्रोजन (N2)
- मेथेन (CH4)
- कार्बन डाईऑक्साइड (CO2)
- सल्फर डाईऑक्साइड (SO2)
उत्तर: 3
प्रश्न. प्रयोजना विधि में कितने मुख्य सोपान प्रयुक्त होते हैं?
- आठ
- चार
- तीन
- छह
उत्तर: 4
प्रश्न. अच्छे प्रश्न-पत्र की क्या विशेषता है?
- वैधता
- विश्वसनीयता
- (1) व (2) दोनों
- व्यापकता/विस्तृत
उत्तर: 3
प्रश्न. भारत में बाल विवाह निरोध अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था?
- 2006
- 2008
- 2011
- 1997
उत्तर: 1
प्रश्न. कौन-सी विशेषता परिवार की नहीं है?
- कम-से-कम दो भिन्न लिंग वाले वयस्क साथ रहते हों
- प्रत्येक सदस्य की आय भिन्न जमा की जाती हो
- वे समान आवास, भोजन और समान सामाजिक क्रियाओं का उपयोग करते हों
- सुरक्षा एवं बच्चों का साझा उत्तरदायित्व
उत्तर: 2
प्रश्न. राजस्थान के कुल लोकसभा सदस्यों की संख्या है
- 20
- 22
- 25
- 24
उत्तर: 3
प्रश्न. राजस्थान स्टेट केमिकल वर्क्स कहाँ स्थित है?
- डीडवाना
- नागौर
- बाड़मेर
- परबतसर
उत्तर: 1
प्रश्न. भारत में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम किस वर्ष लागू किया गया था?
- 1985
- 1981
- 1988
- 1986
उत्तर: 4
प्रश्न. राष्ट्रीय बालश्रम उन्मूलन की स्थापना कब की गई थी?
- 16 अगस्त, 1996
- 5 जून, 1990
- 22 जुलाई, 2002
- 26 सितम्बर, 1994
उत्तर: 4
प्रश्न. बागवानी के लिए कौन-से प्रकार का उर्वरक उपयोगी होता है?
- यूरिया
- सोडियम फॉस्फेट
- डी ए पी
- वर्मी कम्पोस्ट
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा पत्थर राजस्थान में घरों के फर्श बनाने के लिए उपयोग में नहीं किया जाता ?
- संगमरमर
- कोटा स्टोन
- सेण्ड स्टोन
- घीया पत्थर (सेलखड़ी)
उत्तर: 4
प्रश्न. मलेरिया रोग होता है (किसके कारण से )
- प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम
- एण्टअमीबा
- रिट्रोवाइरस
- साल्मोनेला
उत्तर: 1
प्रश्न. वायु प्रदूषण का कौन-सा स्रोत नहीं है?
- वाहन
- ठोस अपशिष्ट
- उद्योग
- धूल के कण
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
धूल के कण
,3