केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2022-23) का आयोजन 28 दिसम्बर 2022 से शुरू हो चुका है जो कि 7 फरवरी 2023 तक चलेगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन जमा किया था, वे अपना एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) परीक्षा से दो दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से विगत परीक्षाओं में पूछें गये पर्यावरण अध्ययन (EVS) के 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आयें हैं जिसकी मदद से उम्मीदवारों को सीटेट परीक्षा 2022-23 में अच्छे अंक प्राप्त करने और प्रश्नों के स्तर को समझने में मदद मिलेगी। अतः परीक्षार्थियों को इन प्रश्नों का अध्ययन एक बार अवश्य करना चाहिए।

CBSE CTET Exam 2023 Environmental Studies (EVS) MCQ भाग – 09 : पर्यावरण अध्ययन के 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न. निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
- श्रव्य दृश्य सामग्री छात्रों के लिये उपयोगी हैं
- चार्ट एवं ग्राफ श्रव्य-दृश्य सामग्री है।
- चार्ट का प्रयोग केवल सामाजिक विज्ञान में किया जाता है।
- शिक्षण में कुशलता के लिये श्रव्य दृश्य सामग्री महत्त्वपूर्ण नहीं है।
उत्तर: 1
प्रश्न. परीक्षण की वास्तविक रचना से पूर्व उसकी प्रारम्भिक जाँच कर लेनी चाहिए। इस प्रारम्भिक जाँच को कहते हैं
- परीक्षण की योजना बनाना
- परीक्षण की तैयारी
- पॉयलट स्टडी
- अन्तिम प्रारूप
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य/देश राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर तथा श्रीगंगानगर जिलों से लगा हुआ है?
- गुजरात
- मध्य प्रदेश
- हरियाणा
- पाकिस्तान
उत्तर: 4
प्रश्न. मूल्यांकन का मुख्य उद्देश्य है
- अनुशासन बनाये रखना
- केवल परीक्षा करवाना
- केवल प्रश्न-पत्र बनवाना
- अधिगमकर्ता की उपलब्धि जानना एवं सुधार लाना
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्न में से कौन-सी क्रिया विज्ञान शिक्षण में पाठ्य- सहगामी है?
- विज्ञान क्लब
- पाठ्यपुस्तक
- श्रव्य दृश्य सामग्री
- श्यामपट्ट
उत्तर: 1
प्रश्न. पानी में से अशुद्धि, दही से मक्खन, गेहूँ से छोटे कंकर आदि को अलग करने की क्रिया को कहते हैं
- मिश्रण
- छानना
- पृथक्करण
- उर्ध्वपातन
उत्तर: 3
प्रश्न. प्रथम कृत्रिम उपग्रह का नाम था-
- भास्कर
- रोहिणी
- आर्यभट्ट
- एडुसेट
उत्तर: 3
प्रश्न. विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
- 21 मई
- 5 जून
- 27 मई
- 14 नवम्बर
उत्तर: 2
यह भी पढ़ें
- पर्यावरण अध्ययन के 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न भाग – 08
- पर्यावरण अध्ययन के 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न भाग – 07
- पर्यावरण अध्ययन के 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न भाग – 06
प्रश्न. जलीय जन्तुओं में श्वसन होता है–
- फेफड़ों द्वारा
- पुस्तक- फुफ्फुस द्वारा
- वायु कोष द्वारा
- गलफड़ों द्वारा
उत्तर: 4
प्रश्न. नदी-मुहानों के लक्षण है-
- ताजा एवं खारा जल
- समृद्ध जैव-विविधता
- अधिक उत्पादकता
- ये सभी
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्न में से कौन-सा कथन वायु के सम्बन्ध में सही नहीं है?
- वायुयान उड़ते है
- वायु स्थान घेरती है।
- वायु में भार होता है
- वायु में रंग होता है।
उत्तर: 4
प्रश्न. घड़ी की स्प्रिंग में संग्रहित ऊर्जा है।
- यांत्रिक ऊर्जा
- प्रकाश ऊर्जा
- ऊष्मा ऊर्जा
- विद्युत ऊर्जा
उत्तर: 1
प्रश्न. राष्ट्रीय झंडे के बारे में निम्न कथनों में से कौन सा कथन सही है?
- सबसे ऊपर केसरिया रंग त्याग एवं बलिदान का प्रतीक है
- बीच में सफेद रंग शांति का प्रतीक है
- नीचे हरा रंग शांति एवं खुशहाली का प्रतीक है।
- उपरोक्त सभी
उत्तर: 4
प्रश्न. वातावरण के अनुरूप पौधों एवं जन्तुओं में पान वाले शारीरिक लक्षणों को कहते हैं
- अनुकूलन
- परजीविता
- रूपान्तरण
- इनमें से सभी
उत्तर: 1
प्रश्न. राजस्थान राज्य का पक्षी अभयारण्य किस जिले में स्थित है?
- सवाई माधोपुर
- अलवर
- भरतपुर
- उदयपुर
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी सामग्री घर बनाने में काम नहीं आती है?
- सीमेन्ट
- पत्थर
- लोहा
- स्कूटर
उत्तर: 4
प्रश्न. बन्दर, शेर तथा चूहे के घर क्रमश: हैं
- घोंसला, पेड़ एवं गुफा
- गुफा, बिल एवं पेड़
- पेड़, गुफा एवं बिल
- बिल, पेड़ एवं गुफा
उत्तर: 3
प्रश्न. पीने के पानी में रोगाणुनाशक डालते हैं
- पोटैशियम परमैगनेट तथा क्लोरीन
- पोटैशियम क्लोराइड तथा क्लोरीन
- सोडियम क्लोराइड तथा ऑक्सीजन
- पोटैशियम सल्फाइड तथा क्लोरीन
उत्तर: 1
प्रश्न. छोटी माता एवं रेबीज रोग का कारण होता है
- वायरस
- बैक्टीरिया
- प्रोटोजोआ
- निमेटोड
उत्तर: 1
प्रश्न. हम भोजन करते है एवं पाचन होता है। इस पचित भोजन के उपयोगी पदार्थों का अवशोषण होता है
- आमाशय की दीवार से
- छोटी आँत की दीवार से
- वृहद आँत की दीवार से
- यकृत में।
उत्तर: 2
प्रश्न. राजस्थान के किस जिले में पेट्रोलियम निकाला जाता है?
- बारां
- जोधपुर
- भरतपुर
- बाड़मेर
उत्तर: 4
प्रश्न. चन्द्र ग्रहण होता है, जब
- पृथ्वी, सूर्य एवं चन्द्रमा बीच होती है
- चन्द्रमा, पृथ्वी एवं सूर्य के बीच होता है।
- सूर्य, पृथ्वी एवं चन्द्रमा के बीच होता है।
- पृथ्वी, सूर्य एवं चन्द्रमा सीधी रेखा में होते है।
उत्तर: 1
प्रश्न. राष्ट्रीय पशु है
- मोर
- बाघ
- शेर
- चिंकारा
उत्तर: 2
प्रश्न. पौधे प्रकाश संश्लेषण द्वारा भोजन बनाते हैं। प्रकाश संश्लेषण क्रिया में निम्न आवश्यक होते है:
- ऑक्सीजन, जल, सूर्य का प्रकाश एवं पर्णहरित
- ऑक्सीजन, शर्करा, सूर्य का प्रकाश एवं जल
- कार्बन डाइऑक्साइड, जल, सूर्य का प्रकाश एवं पर्णहरित
- कार्बन डाइऑक्साइड, शर्करा, जल एवं सूर्य का प्रकाश
उत्तर: 3
प्रश्न. मानव शरीर का सामान्य तापमान होता है
- 38° सेल्सियस
- 33 ° सेल्सियस
- 98.6° सेल्सियस
- 37° सेल्सियस
उत्तर: 4
प्रश्न. उदयपुर तथा भीलवाड़ा जिले में मिलने वाले खनिज हैं।
- जस्ता, सीसा, चाँदी एवं ताँबा
- जस्ता, जिप्सम, गारनेट एवं सोना
- सीसा, चाँदी, टंगस्टन एवं ताँबा
- चाँदी रॉक फास्फेट, टंगस्टन एवं जिप्सम
उत्तर: 1
प्रश्न. सूर्य नगरी नाम है
- जैसलमेर का
- जयपुर का
- बाड़मेर का
- जोधपुर का
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
- एकल परिवार में दहेज प्रथा सामान्य बात है
- एकल परिवार में बाल-श्रम सामान्य बात है
- दहेज तथा बाल-श्रम सामाजिक बुराइयाँ हैं
- दहेज तथा बाल-श्रम शहरों में सामान्य बात है3
उत्तर:
प्रश्न. मानव शरीर हड्डियों का ढांचा मात्र रह जाता है, इसका कारण है
- लम्बे समय तक तम्बाकू ग्रहण करने से
- लम्बे समय तक शराब का सेवन करने से
- परिवार के लोगों द्वारा नशा करने से
- परिवार के लोगों द्वारा तम्बाकू ग्रहण करने से
उत्तर: 2
प्रश्न. ऊन प्राप्त होती है
- भेड़, ऊँट एवं याक के बालों से
- भेड़, शेर एवं ऊँट के बालों से
- ऊँट, हाथी एवं खरगोश के बालों से
- गाय, बकरी एवं भेड़ के बालों से
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
1
1
1