CTET परीक्षा 2022-23 का आयोजन 28 दिसम्बर 2022 से शुरू हो चुका है जो कि 07 फरवरी 2023 तक चलेगा। आपको पता होना चाहिये कि इस परीक्षा में हिस्सा लेने हेतु कुल 32.45 लाख के लगभग उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन किया था एवं इस परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) द्वारा कराया जा रहा है। इस परीक्षा का आयोजन दो पालियों में कराया जा रहा है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों की परीक्षा अभी नहीं हुई है, उन्हें अपनी तैयारी को और भी तेज कर देना चाहिए।
ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से विगत परीक्षाओं में पूछें गये पर्यावरण अध्ययन (EVS) के 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आयें हैं जिसकी मदद से उम्मीदवारों को सीटेट परीक्षा 2022-23 में अच्छे अंक प्राप्त करने और प्रश्नों के स्तर को समझने में मदद मिलेगी। अतः परीक्षार्थियों को इन प्रश्नों का अध्ययन एक बार अवश्य करना चाहिए।

CBSE CTET Exam 2023 Environmental Studies (EVS) MCQ भाग – 06 : पर्यावरण अध्ययन के 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न. किस विटामिन की कमी से घाव से रक्त का बहना नहीं रुकता ?
- विटामिन-A
- विटामिन-C
- विटामिन-B
- विटामिन-K
उत्तर: 4
प्रश्न. चूहों के द्वारा फैलने वाला रोग है
- चेचक
- प्लेग
- मलेरिया
- तपेदिक
उत्तर: 2
प्रश्न. चिपको आन्दोलन किस राज्य से सम्बन्धित है?
- छत्तीसगढ़
- झारखण्ड
- बिहार
- उत्तराखण्ड
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्न में से कौन-सी एयरलाइन्स वर्तमान में सेवा में नहीं है?
- एयर इण्डिया
- किंगफिशर
- एयर सहारा
- जेट
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म ठीक नहीं है ?
- जूट-रेशमी वस्त्र
- गन्ना-चीनी
- अभ्रक-विद्युत उपकरण
- कपास – सूती वस्त्र
उत्तर: 1
प्रश्न. प्राथमिक सामाजीकरण है
- शुरुआती आयु में परिवार एवं मित्रों से सीखना
- किशोरावस्था में समाज से सीखना
- प्राथमिक स्तर पर समाज से सीखना
- शिक्षकों का अनुसरण करना
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्न में से कौन-सी खरीफ की फसल नहीं है?
- चावल
- गन्ना
- गेहूँ
- मक्का
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्न में से कौन-सा पदार्थ बायोगैस संयन्त्र में प्रयोग नहीं होता है?
- पशु मल
- जैव कचरा
- खनिज तेल
- मानव मल
उत्तर: 3
यह भी पढ़ें
- पर्यावरण अध्ययन के 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न भाग – 05
- पर्यावरण अध्ययन के 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न भाग – 04
- पर्यावरण अध्ययन के 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न भाग – 03
प्रश्न. बिहार राज्य में लीची के उत्पादन में कौन-सा जिला अग्रणी है?
- गया
- मुजफ्फरपुर
- पटना
- जहानाबाद
उत्तर: 2
प्रश्न. बिहार के निवासियों का मुख्य भोजन है
- चावल
- बाजरा
- गेहूँ
- मक्का
उत्तर; 1
प्रश्न. भारत में पूर्व से पश्चिम की ओर बहने वाली सबसे लम्बी नदी है
- लूनी
- साबरमती
- ताप्ती
- नर्मदा
उत्तर: 4
प्रश्न. भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन-सा है?
- हंस
- मोर
- कोयल
- मैना
उत्तर: 2
प्रश्न. खाद्य श्रृंखला में ऊर्जा का प्रवाह होता है।
- एकदिशीय
- बहुदिशीय
- चक्रीय
- उभयदिशीय
उत्तर: 1
प्रश्न. पारितन्त्र में ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत है
- वनस्पति
- परमाणु ऊर्जा
- सूर्य का प्रकाश
- भोजन
उत्तर: 3
प्रश्न. “बच्चे दुनिया के बारे में अपनी समझ का सृजन करते हैं।” इस कथन का श्रेय को जाता है।
- पावलॉव
- पियाजे
- स्किनर
- कोहलबर्ग
उत्तर: 2
प्रश्न. सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन की एक तकनीक है
- सत्र मूल्यांकन
- अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन
- निदानात्मक मूल्यांकन
- इकाई मूल्यांकन
उत्तर: 3
प्रश्न. एक अच्छे परीक्षण की कौन-सी विशेषता नहीं है?
- वैधता
- विश्वसनीयता
- वस्तुनिष्ठता
- उत्तीर्ण करना
उत्तर: 4
प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन के लिए आप छात्रों को कौन-से चैनल देखने का सुझाव देंगे?
- नेशनल ज्योग्राफी
- डिस्कवरी
- एनीमल प्लैनेट
- उपरोक्त सभी
उत्तर: 4
प्रश्न. बिहार राज्य हेतु पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण के लिए प्राथमिक स्तर का पाठ्यक्रम का निर्माण किसने किया है?
- NCERT
- NCTE
- SCERT
- MHRD
उत्तर: 3
प्रश्न. बीज अंकुरण की अवधारणा को पढ़ाने का सबसे प्रभावी तरीका है
- अंकुरित बीजों का फोटो दिखाना
- बोर्ड पर चित्र बनाते हुए अंकुरण के चरणों को प्रदर्शित करना
- कक्षा में अंकुरित बीजों को दिखाना और अंकुरण की प्रक्रिया को स्पष्ट करना
- बीज बोने, अंकुरण के विभिन्न चरणों का अवलोकन करने और उनका चित्र बनाने की गतिविधि को बच्चों को निष्पादित करने के लिए कहना।
उत्तर: 4
प्रश्न. बिहार राज्य में कक्षा 5 तक पर्यावरण अध्ययन कैसा विषय है?
- एकीकृत
- समन्वित
- उपविषय
- वैकल्पिक
उत्तर: 2
प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन में क्षेत्र भ्रमण का मुख्य उद्देश्य होता है
- पिकनिक मनाना
- मनोरंजन
- प्रत्यक्ष अनुभव
- सरकारी योजना का निर्वाह
उत्तर: 3
प्रश्न. प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन के लिए कौन-सी विधि प्रभावशाली है?
- योजना विधि
- व्याख्यान विधि
- कहानी विधि
- वाद-विवाद
उत्तर: 3
प्रश्न. छात्रों में रटने की प्रवृत्ति रोकने हेतु कैसे प्रश्न पूछने चाहिए?
- वस्तुनिष्ठ
- लघु उत्तरीय
- दीर्घ उत्तरीय
- निबन्धात्मक
उत्तर: 1
प्रश्न. पौधों के विभिन्न भागों के शिक्षण हेतु आवश्यक है
- पाठ्य-पुस्तक
- श्यामपट्ट
- पौधों का अवलोकन
- पौधों का चित्र
उत्तर: 3
प्रश्न. “लड़के, लड़कियों की अपेक्षा अधिक बुद्धिमान होते हैं।” यह कथन
- सही है
- सही हो सकता है
- बुद्धि के भिन्न पक्षों के लिए सही है
- लैंगिक पूर्वाग्रह को प्रदर्शित करता है।
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्न में से कौन-सा एक अभिप्रेरित शिक्षण का संकेत होता है?
- कक्षा में अधिकतम उपस्थिति
- बच्चों द्वारा प्रश्न पूछना
- कक्षा में एकदम खामोशी
- गृह-कार्य पूर्ण करना
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्न में से कौन-सा पर्यावरण अध्ययन का घटक नहीं है?
- मानव
- जलमण्डल
- वायुमण्डल
- सौरमण्डल
उत्तर: 4
प्रश्न. सीखने की प्रक्रिया में, अभिप्रेरणा
- बच्चों में सीखने के प्रति रुचि का विकास करती है
- बच्चों की स्मरण शक्ति को मजबूत करती है
- बच्चों को एक दिशा में सोचने की योग्यता को विकसित करती है
- पिछले सीखे हुए को नये अधिगम से अलग करती है
उत्तर: 1
प्रश्न. बिहार राज्य में स्थित भारत का सबसे लम्बा सड़क पुल है
- इन्दिरा गाँधी सेतु
- जवाहर से
- महात्मा गाँधी सेतु
- बिहार सेतु
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
D
Mahatma Gandhi setu pool
4
Enrdhra gandi
3
Mahatma Gandhi Setu pul
mahatma gandhi setu
Mahatma gandhi setu
Mahatma Gandhi setu
mahtma Gandhi setu
mahtma Gandhi setu
3-mahatma gandhi setu
2
3
3
3
महात्मा गांधी सेतु
Mahatma Gandhi setu