केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन शुरू हो चुका है। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 2022-23 का आयोजन 28 दिसम्बर 2022 से लेकर 07 फरवरी 2023 तक किया जायेगा। आपको बता दें कि सीटेट परीक्षा के लिये इस वर्ष कुल 32.45 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है।
सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों के लिये आज हम इस लेख के माध्यम से विगत परीक्षाओं में पूछें गये बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP) के महत्वपूर्ण प्रश्नों को उत्तर सहित लेकर आये हैं तथा इन प्रश्नों का अध्ययन करके उम्मीदवार सीटेट परीक्षा 2023 में उच्चतम अंक प्राप्त करने और प्रश्नों के प्रकार समझने में आसानी प्राप्त होगी।

CBSE CTET Exam 2023 Child Development and Pedagogy (CPD) MCQ भाग – 11 : बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न. शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 ने 6वर्ष से 14 वर्ष आयु के विद्यालय कभी न गए अथवा विद्यालयीय शिक्षा अधूरी छोड़ने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु-
- विशेष पाठ्यक्रम लागू करने पर जोर दिया है।
- अलग से विद्यालय खोलने की बात कहीं है।
- अलग से शिक्षक नियुक्त करने की बात कहीं है
- विशेष प्रशिक्षण लागू करने पर जोर दिया है।
उत्तर: 4
प्रश्न. सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन से तात्पर्य है-
- नियमित रूप से मासिक परीक्षा लेना।
- सीखने की प्रक्रिया के दौरान शैक्षिक एवं सह शैक्षिक क्षेत्रों को नियमित रूप से आंकलित करना।
- नियमित रूप से कक्षा में गतिविधियों आयोजित करना।
- अंक या ग्रेड प्रदान करना।
उत्तर: 2
प्रश्न. बालक केन्द्रित शिक्षा के अन्तर्गत क्या सम्मिलित नहीं है?
- गृहकार्य प्रदान करना।
- बालक को प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित करना।
- बालक के अनुभव को प्राथमिकता प्रदान करना।
- बालक की सृजनात्मकता को बढ़ावा देना।
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘प्रयोजना विधि’ के प्रतिपादक है-
- दुखम
- प्लेटी
- किलपैट्रिक
- सुकरात
उत्तर: 3
प्रश्न. किशोरावस्था में बच्चे किस प्रकार की समस्या का सामना करते है?
- शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन से समायोजन करना।
- अपने सार्थियों से समायोजन करना।
- पढ़ाई संबंधी समायोजन करना।
- अपने माता-पिता से समायोजन करना।
उत्तर: 1
प्रश्न. मनुष्य की बुद्धि आगे की पीढ़ियों में संक्रमित होती है।….. का कार्य इस जन्मजात योग्यता के विकास के लिए उपर्युक्त परिस्थितियों का निर्माण करना है।
- क्षेत्र
- मौसम
- वातावरण
- जलवायु
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रक्षेपण परीक्षण नहीं है?
- रोर्शा इंकब्लोट टेस्ट
- ड्रॉ-अ-मैन टेस्ट
- 16 पर्सनालिटी फैक्टर
- थीमैटिक ऐपरसैप्शन टेस्ट
उत्तर: 3
प्रश्न. सम्प्रेषण कौशल में निहित है-
I. बोलना II. सक्रिय रूप से सुनना III. शारीरिक भाषा IV. लेखन
- I और II
- I, II, IV
- I, II, III
- I, II, III, IV
उत्तर: 4
प्रश्न. मानव वृद्धि एवं विकास प्रभावित होता है-
- वंशानुक्रम से
- वातावरण से
- (a) और (b) दोनों
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 3
प्रश्न. कार्य को आरम्भ करने, जारी रखने और नियमित करने की प्रक्रिया है-.
- प्रेरणा
- सीखना
- संवेदना
- प्रत्यक्षीकरण
उत्तर: 1
प्रश्न. विस्मृति कम करने का उपाय है-
- सीखने में कमी
- सीखने की त्रुटिपूर्ण विधी
- पाठ की पुनरावृत्ति
- स्मरण करने में कम ध्यान देना
उत्तर: 3
प्रश्न. क्रोध व भय प्रकार हैं-
- संवेग
- अभिप्रेरणा
- परिकल्पना
- मूलप्रवृत्ति
उत्तर: 1
प्रश्न. दूसरे व्यक्ति के बाह्य व्यवहार की नकल है-
- अनुकरण
- सीखना
- चिन्तन
- कल्पना
उत्तर: 1
इसे भी पढ़ें
- सीबीएसई CTET एग्जाम 2023, CDP MCQ – 10
- सीबीएसई CTET एग्जाम 2023, CDP MCQ – 09
- सीबीएसई CTET एग्जाम 2023, CDP MCQ -07
प्रश्न. यदि पूर्व ज्ञान व अनुभव नये प्रकार के सीखने में सहायता करते हैं, तो उसे कहते है?
- नकारात्मक प्रशिक्षण स्थानान्तरण
- सकरात्मक प्रशिक्षण स्थानान्तरण
- प्रशिक्षण स्थानान्तरण
- सीखना
उत्तर: 2
प्रश्न. सीखी हुई बात को स्मरण रखने या पुनः स्मरण करने की असफलता को कहते हैं-
- कल्पना
- स्मृति
- विस्मृति
- ध्यान
उत्तर: 3
प्रश्न. टर्मन के अनुसार 90-00 बुद्धिलब्ध बालक माना जाता है-
- मन्द बुद्धि
- सामान्य बुद्धि
- श्रेष्ठ बुद्धि
- क्षीण बुद्धि
उत्तर: 2
प्रश्न. हॉल का सिद्धांत निम्न में किसकी व्याख्या करता है?
- बुद्धि की प्रकृति
- अधिगम में अभिप्रेरण की भूमिका
- मूल्यों का विकास
- किशोरावस्था
उत्तर: 4
प्रश्न. मानव व्यक्तित्व के मनो-लैंगिक विकास को निम्न में किसने महत्व दिया था?
- कमेनियस
- हॉल
- हालिंगवर्थ
- फ्रायड
उत्तर: 4
प्रश्न. सी. डब्लू. एस.एन. के लिए मुख्य शिक्षण तकनीक है-
- सहयोगात्मक अधिकम
- साथी समूह शिक्षण
- (a) और (b) दोनों
- इनमें से कोई नहीं.
उत्तर: 3
प्रश्न. अभिप्रेरण का परिणाम है-
- लक्ष्य केन्द्रित व्यवहार
- अनिर्देशित व्यवहार
- उत्तेजनापूर्ण व्यवहार
- समस्या समाधान अभिवृत्ति
उत्तर: 1
प्रश्न. समावेशित विद्यालयों में बाल केन्द्रित मूल्यांकन प्रणाली होनी चाहिए-
- लचीली
- निरन्तर
- भागीदारी पूर्ण
- ये सभी
उत्तर: 4
प्रश्न. बालकों के सीखने में प्रेरणा को किस रूप में उपयोगी माना जाता है?
- बालक की वैयक्तिक्ता का आदर
- पुरस्कार एवं दण्ड
- प्रशंसा एवं भर्त्सना
- उपर्युक्त सभी।
उत्तर: 4
प्रश्न. शैक्षिक विकास में मूल्यांकन का अर्थ है-
- छात्रों की प्रगति का आकलन
- कक्षा अभिलेखों का मूल्यांकन
- कार्य निष्पादन का मूल्यांकन
- ज्ञान क्षमता का मूल्यांकन
उत्तर: 4
प्रश्न. उत्सुकता परीक्षण निम्न में किसका घटक है?
- सृजनात्मकता
- अभिप्रेरण
- रूचि
- बुद्धि
उत्तर: 1
प्रश्न. . चेस तथा कार्ड को निम्न में किसमें वर्गीकृत किया जा सकता है?
- लड़ाई वाले खेल
- बौद्धिक खेल
- प्रायोगिक खेल
- गतिमान खेल
उत्तर: 2
प्रश्न. राष्ट्रीय पाठ्यचर्चा की रूपरेखा 2005 NCF-2006) के आधारभूत 1 के सिद्धांतों में, निम्नलिखित में से कौन-सा भाग सम्मिलित नहीं है?
- अच्छी बाह्य परीक्षाओं का आयोजन करना।
- रटने को महत्व प्रदान न करना।
- पुस्तकों से इतर ज्ञान प्राप्त करना।
- ज्ञान को वास्तविक जीवन से जोड़ना।
उत्तर: 1
प्रश्न. स्कूलों में अधिकतर शिक्षकों में अपने छात्रों के लिए किसका सर्वाधिक अभाव पाया जाता है-
- क्रोध
- दोषारोपण
- घृणा
- स्नेह
उत्तर: 3
प्रश्न. एक अध्यापक की दृष्टि में कौन-सा कथन सर्वोत्तम है?
- प्रत्येक बच्चा सीख सकता है।
- कुछ बच्चे सीख सकते है।
- अधिकतम बच्चे सीख सकते है।
- बहुत कम बच्चे सीख सकते है।
उत्तर: 1
प्रश्न. मधु गणित में कमजोर है। एक अच्छे अध्यापक की दृष्टि से उसके गणित में कमजोर होने का क्या कारण हो सकता है?
- प्रायः लड़कियों गणित में कमजोर होती है।
- उसके माता-पिता अनपढ़ है।
- उसे अध्ययन में रूचि नहीं है।
- गणित शिक्षण की विधि त्रुटिपूर्ण है।
उत्तर: 4
प्रश्न. वर्तमान समय में शिक्षक की भूमिका है-
- ज्ञान देने वाले की
- सुगमकर्ता की
- मित्र की
- प्रबन्धक की।
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
Prabandhak ki
sugam karta ke rup me
3
2
2
2
ज्ञान देने वाले की
2
2
theer
3 ans
2
C
1
3
3
3