केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन शुरू हो चुका है। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 2022-23 का आयोजन 28 दिसम्बर 2022 से लेकर 07 फरवरी 2023 तक किया जायेगा। आपको बता दें कि सीटेट परीक्षा के लिये इस वर्ष कुल 32.45 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है।
सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों के लिये आज हम इस लेख के माध्यम से विगत परीक्षाओं में पूछें गये बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP) के महत्वपूर्ण प्रश्नों को उत्तर सहित लेकर आये हैं तथा इन प्रश्नों का अध्ययन करके उम्मीदवार सीटेट परीक्षा 2023 में उच्चतम अंक प्राप्त करने और प्रश्नों के प्रकार समझने में आसानी प्राप्त होगी।

CBSE CTET Exam 2023 Child Development and Pedagogy (CPD) MCQ भाग – 06 : बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न. सीखने की वह अवधि, जब सीखने की प्रक्रिया में कोई उन्नति नहीं होती, कहलाती है?
- सीखने का पठार
- अवधान
- सिखने का वक्र
- स्मृति
उत्तर: 1
प्रश्न. सीखने में प्रयास व भूल के सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया?
- पैवलव
- थार्नडाइक
- गेस्टाल्स
- कोहलर
उत्तर: 2
प्रश्न. कोहलर निम्न में किससे सम्बन्धित हैं?
- अभिप्रेरणा का सिद्धान्त
- विकास का सिवन्त
- व्यक्तित्व का सिद्धान्त
- अधिगम का सिद्धान्त
उत्तर: 4
प्रश्न. मनोविज्ञान की प्रथम प्रयोगशाला को किसने स्थापित किया था?
- वाटसन
- डब्ल्यू बुण्ट
- सिग्मण्ड
- पावलॉव
उत्तर: 2
प्रश्न. गेस्टाल्ट मनोविज्ञान की आधारशिला किसने रखी थी?
- फ्रान्ज ब्रेन्टानो
- मैक्स वथीमर
- एडगर रूबिन
- कर्ट लेविन
उत्तर: 2
प्रश्न. संघनन सिद्धांत निम्न में किससे सम्बन्धित है-
- अधिगम
- अभिप्रेरण
- स्मृति
- सृजनात्मकता
उत्तर: 3
प्रश्न. क्षेत्र सिद्धांत निम्न में किस वर्ग का सिद्धांत है?
- व्यवहारविदों का
- संरचनाविदों का
- मनोविश्लेषकों का
- गेस्टाल्टवादियों का
उत्तर: 4
प्रश्न. बैटरी का प्रयोग निम्न में से किसके मापन हेतु किया जाता है?
- व्यक्तित्व
- रूचि
- अभिक्षमता
- बुद्धि
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्न में से कौन-सा अधिगम के पठार का कारण नहीं हैं?
- प्रेरणा की सीमा
- विद्यालय का असहयोग
- शारीरिक
- ज्ञान की सीमा
उत्तर: 2
प्रश्न. “अधिगम, अनुभव और प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप व्यवहार में परिवर्तन है।” यह कथन किनके द्वारा दिया गया?
- गेट्स व अन्य
- मॉर्गन और गिलीलैण्ड
- स्किनर
- क्रॉनबैक
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘स्टैनफोर्ड बिने परीक्षण’ मापन करता है-
- व्यक्तित्व का
- पढ़ने की दक्षता का
- बृद्धि का
- उपर्युक्त में से कोई नहीं।
उत्तर: 3
प्रश्न. अन्तमुख व्यक्तित्व एवं बहिर्मुखी व्यक्तित्व का वर्गीकरण किसने किया है?
- फ्रायड
- युंग
- मन
- आलपोर्ट
उत्तर: 2
प्रश्न. बच्चों के सामाजिक विकास को प्रभावित करने वले कारक हैं-
- आर्थिक तत्व
- सामाजिक परिवेशजन्य तत्व
- शारीरिक तत्व
- वंशानुगत तत्व
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्न में कौन-सा शारीरिक विकास का एक प्रमुख नियम है-
- मानसिक विकास से भिन्नता का नियम
- अनियमित विकास का नियम
- द्रुतगामी विकास का नियम
- कल्पना और संवेगात्मक विकास से सम्बन्ध का नियम
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्न में कौन सा विकास का सिद्धांत नहीं है?
- अनुकूलित प्रत्यार्वतन का सिद्धान्त
- निरन्तर विकास का सिद्धान्त
- परस्पर सम्बन्ध का सिद्धान्त
- समान प्रतिमान का सिद्धान्त
उत्तर: 1
इसे भी पढ़ें
- सीबीएसई CTET एग्जाम 2023, CDP MCQ – 05
- सीबीएसई CTET एग्जाम 2023, CDP MCQ – 04
- सीबीएसई CTET एग्जाम 2023, CDP MCQ – 03
प्रश्न. अभिक्रमायोजित अधिगम का प्रत्यय किसने दिया था?
- स्किनर
- थार्नडाइक
- हल
- वाटसन
उत्तर: 1
प्रश्न. व्यावहारिक क्षमताओं में वह सापेक्ष स्थायी परिर्वतन जो कि प्रचलित अभ्यास का परिणाम होता है उसे क्या कहते हैं-
- अधिगम
- अभिप्रेरणा
- अभिवृत्ति
- अभिक्षमता
उत्तर: 1
प्रश्न. संज्ञान किस बुद्धि के सिद्धांत का हिस्सा है-
- प्रतिदर्श सिद्धांत
- समूहकारक सिद्धांत
- गिलफार्ड का सिद्धांत
- फ्लूइड तथा क्रिस्टलाइज्ड का सिद्धांत
उत्तर: 3
प्रश्न. आठ वर्ष के सुधीर की मानसिक आयु दस वर्ष है। उसकी बुद्धिलब्धि -कितनी है ?
- 80
- 100
- 110
- 125
उत्तर: 4
प्रश्न. संवेग का कौन सा सिद्धांत इस विचार को मानता है कि ‘संवेगात्मक अनुभव संवेगात्मक व्यवहार’ पर आधारित हैं-
- जेम्स लैंग सिद्धांत
- हाइपोटोलसिक सिद्धांत
- अभप्रेरणा सिद्धांत
- सक्रियता सिद्धांत
उत्तर: 1
प्रश्न. किसी इच्छा या आवश्यकता मे रुकावट पड़ने पर उससे उत्पन्न होने वाला सांवेगि तनाव.. ..कहलाता है-
- कुण्ठा
- द्वन्द्व
- तनाव
- चिन्ता
उत्तर: 1
प्रश्न. कोहलबर्ग का सिद्धांत निम्न में किस विकास से सम्बन्धित है?
- भाषा विकास
- सामाजिक विकास
- नैतिक विकास
- शारीरिक विकास
उत्तर: 3
प्रश्न. क्रियाप्रसूत अनुबन्धन सिद्धान्त का प्रतिपादन किया?
- हल ने
- हेगार्टी ने
- थॉर्नडाइक ने
- स्किनर ने
उत्तर: 4
प्रश्न. बुद्धि के तरल क्रिस्टलीय प्रतिमान के प्रतिपादन कौन थे?
- कैटेल
- थॉनडाइक
- वर्नन
- स्किनर
उत्तर: 1
प्रश्न. शिक्षण हेतु मानसिक उद्वेलन प्रतिमान का प्रयोग निम्न में से किसके सुधार हेतु किया जाता है?
- अनुप्रयोग
- सृजनात्मकता
- समस्या समाधान
- समझ
उत्तर: 2
प्रश्न. गोलमैन निम्न में से किससे सम्बन्धित हैं?
- सामाजिक बुद्धि
- संवेगात्मक बुद्धि
- आध्यात्मिक बुद्धि
- सामान्य बुद्धि
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्न में कौन शेष से भिन्न है?
- अधिगम के लिए अधिगम का सिद्धान्त
- समान अवयवों का सिद्धान्त
- ड्राइव रिडक्शन सिद्धान्त
- सामान्यीकरण का सिद्धान्त
उत्तर: 3
प्रश्न. संज्ञानात्मक प्रम्प्राप्ति का न्यूनतम स्तर है।
- बोध
- विश्लेषण
- अनुप्रयोग
- ज्ञान
उत्तर: 4
प्रश्न. एक बालक, जो साइकिल चलना जानता है, मोटरबाइक चलाना सीख रहा है। यह उदाहरण होगा-
- क्षैतिज अधिगम अन्तरण का
- ऊर्ध्व अधिगम अन्तरण का
- द्विपाश्विक अधिगम अन्तरण का
- कोई भी अधिगम अन्तरण का
उत्तर: 2
प्रश्न. सामान्य संयुक्त कोशिका में गुणसूत्रों के जोड़े होते हैं-
- 22
- 24
- 23
- उपर्युक्त में से कोई नहीं।
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
23 yani (c) sahi
23
23
23
23
Right👌
23
23
23
22
22
23