केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन शुरू हो चुका है। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 2022-23 का आयोजन 28 दिसम्बर 2022 से लेकर 07 फरवरी 2023 तक किया जायेगा। आपको बता दें कि CTET परीक्षा के लिये इस वर्ष कुल 32.45 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है तथा 28 दिसम्बर और 29 दिसम्बर को परीक्षा का आयोजन किया गया था अब 09 जनवरी 2023 को इस परीक्षा का आयोजन है।
सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों के लिये आज हम इस लेख के माध्यम से विगत परीक्षाओं में पूछें गये बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP) के महत्वपूर्ण प्रश्नों को उत्तर सहित लेकर आये हैं तथा इन प्रश्नों का अध्ययन करके उम्मीदवार सीटेट परीक्षा 2023 में उच्चतम अंक प्राप्त करने और प्रश्नों के प्रकार समझने में आसानी प्राप्त होगी।

CBSE CTET Exam 2023, CDP MCQ भाग – 02 : बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न. सुपर इगो का विकास किस मनोलैंगिक अवस्था में सबसे अधिक होता है ?
- गुदा अवस्था
- अव्यक्त अवस्था
- जननेन्द्रिय अवस्था
- यौन प्रधान अवस्था
उत्तर: 2
प्रश्न. किस मनोवैज्ञानिक ने कहा की चेतन मन के साथ अचेतन मन पर भी ध्यान देना चाहिए ?
- जे.बी. वाटसन ने
- वुडवर्थ ने
- टाईडमैन ने
- फ्रायड ने
उत्तर: 4
प्रश्न. फ्रायड के अनुसार असामान्य व्यवहार का मौलिक कारण है ?
- प्रतिगमन
- आंशिक दमन
- पूर्ण दमन
- कोई नहीं
उत्तर: 2
प्रश्न. बाल केन्द्रित शिक्षा की अवधारण मनोविज्ञान के किस सम्प्रदाय ने दी ?
- गेस्टाल्टवाद ने
- संरचनावाद ने
- मनोविश्लेषणवाद ने
- व्यवहारवाद ने
उत्तर: 3
प्रश्न. खेल शिक्षण विधि ‘ के प्रतिपादक कौन हैं ?
- सुकरात
- फ्रोबेल
- किलपैट्रिक
- अरस्तु
उत्तर: 2
प्रश्न. शिक्षक को ज्ञान होना चाहिए –
- अध्यापन विषय का
- बाल मनोविज्ञान का
- शिक्षा संहिता का
- अध्यापन विषय एवं बाल – मनोविज्ञान का
उत्तर: 4
प्रश्न. प्राथमिक कक्षा के बालकों के लिए शिक्षण की उपयुक्त विधि है?
- प्रयास व भूल विधि
- अनुकरण विधि
- व्याख्यान विधि
- खेल विधि
उत्तर: 4
प्रश्न. “मनोविज्ञान आचरण एवं व्यवहार’ का यथार्थ विज्ञान है। कथन है ?
- स्किनर
- वुडवर्थ
- मैक्डूगल
- वाट्सन
उत्तर: 3
प्रश्न.शिक्षा के संकुचित अर्थ में शिक्षा प्रदान की जाती है ?
- निश्चित स्थान पर
- प्रत्येक समय व स्थान पर
- जीवनपर्यन्त
- उपरोक्त सभी
उत्तर: 1
प्रश्न. जर्मनी के लिपजिंग विश्वविद्यालय जहाँ प्रथम मनोवैज्ञानिक प्रयोगशाला 1879 में स्थापित की गई वर्तमान में नाम है –
- कॉर्ल मॉस विश्वविद्यालय
- हारवर्ड विश्वविद्यालय
- साइकोलॉजिकल इंस्टीट्यूट
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 1
प्रश्न. आत्म निरीक्षण विधि द्वारा किनकी क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है –
- कक्षा-कक्ष में छात्रों की व्यक्तिगत विभिन्नताओं का
- स्वयं की
- असाधारण बच्चों की
- उपरोक्त सभी का
उत्तर: 2
प्रश्न. प्रश्नोत्तर विधि का जनक किसे माना जाता है ?
- माटेसरी
- हेनरी कॉल्डवैल कुक
- फ्रोवेल
- सुकरात
उत्तर: 4
प्रश्न. “बाल केन्द्रित शिक्षा” किसकी देन है:?
- शिक्षा के राष्ट्रीकरण की
- सर्व शिक्षा अभियान की
- शिक्षा मनोविज्ञान की
- उपरोक्त सभी की
उत्तर: 3
प्रश्न. विकास का अर्थ है ?
- परिवर्तनों की उत्तरोत्तर श्रृंखला
- परिपक्वता एवं अनुभव के फलस्वरूप होने वाले परिवर्तनों की श्रृंखला
- अभिप्रेरणा एवं अनुभव के फलस्वरूप होने वाले परिवर्तनों की उत्तरोत्तर श्रृंखला
- अभिप्रेरणा के फलस्वरूप होने वाले परिवर्तनों की उत्तरोत्तर श्रृंखला
उत्तर: 3
प्रश्न. मनोविज्ञान को दर्शनशास्त्र से अलग कर विज्ञान का दर्जा किसने दिलाया ?
- विलियम वुन्ट
- विलियम जेम्स
- स्किनर
- वाटसन
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौनसा वृद्धि और विकास के सिद्धान्तों से सम्बन्धित नही है ?
- निरन्तरता का सिद्धान्त
- वर्गीकरण का सिद्धान्त
- समन्वय का सिद्धान्त
- वैयक्तिकता का सिद्धान्त
उत्तर: 2
प्रश्न. बालकेन्द्रित शिक्षाशास्त्र का अर्थ है –
- बच्चों को नैतिक शिक्षा देना
- बच्चों को शिक्षक का अनुमान और अनुकरण करने के लिए
- बच्चों को अभिव्यक्ति और उनकी सक्रिय भागीदार को महत्व देना
- बच्चों को पूर्ण रूप से स्वतंत्रता देना
उत्तर: 3
प्रश्न. मानव बुद्धि एवं विकास की समक्ष शिक्षक को —के योग्य बनाती है।
- निष्पक्ष रूप से अपने शिक्षण – अभ्यास
- शिक्षण के समय शिक्षार्थियों के संवेगों पर नियंत्रण बनाए रखने
- विविध शिक्षार्थियों के शिक्षण के बारे में स्पष्टता
- शिक्षार्थियों को यह बनाने कि वे अपने जीवन में कैसे सुधार कर सकते, है।
उत्तर: 3
प्रश्न. आधुनिक मनोविज्ञान के जनक माने जाते है ?
- स्किनर
- विलियम जेम्स
- वुडवर्थ
- वाटसन
उत्तर: 2
प्रश्न. ईगो लिबिडो का अर्थ है ?
- आत्म प्रेम
- ईगो मनोग्रंथि
- वस्तु लिबिडो
- ईगो सीनटोनिक
उत्तर: 1
इसे भी पढ़ें
- सीबीएसई CTET एग्जाम 2023, CDP MCQ – 01
- बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र प्रैक्टिस सेट 10
- बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र मोस्ट रिपीटेड प्रश्न
प्रश्न. ई.एच. इरिकसन के अनुसार मनोलैंगिक विकास की कितनी अवस्थाएँ है ?
- 8
- 6
- 7
- 9
उत्तर: 1
प्रश्न. शिक्षण विधियों तथा शिक्षण नीतियों में अन्तर होता है ?
- प्रारूप का
- सिद्धान्तों का
- उद्देश्यों का
- पाठ्यवस्तु का
उत्तर: 3
प्रश्न.” सीखने का वह मॉडल ” जो बच्चों की सृजनात्मकता को उत्प्रेरित करता है :
- बैंकिग मॉडल
- रचनावादी मॉडल
- प्रोग्रामिंग मॉडल
- उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर: 2
प्रश्न. प्राथमिक स्तर पर एक शिक्षक में निम्न में से किसे सबसे महत्वपूर्ण विशेषता मानना चाहिए ?
- धैर्य और दृढ़ता
- शिक्षण – पद्धतियों और विषयों के ज्ञान में दक्षता
- अति मानक भाषा में पढ़ाने में दक्षता
- पढ़ाने की उत्सुकता
उत्तर: 1
प्रश्न. आपकी कक्षा में एक बच्चा रोज आपको परेशान करने के लिए अप्रासंगिक प्रश्न पूछता है। आप क्या करेंगे ?
- प्रधानाचार्य से शिकायत करेंगे
- उसे डाँटेंगे
- उससे बातचीत करेंगे
- उसके माता – पिता से शिकायत करेंगे
उत्तर: 3
प्रश्न. डॉल्टन शिक्षण विधि का विकास किसने किया ?
- फ्रोबेल
- डब्ल्यू एच किलपैट्रिक
- मिस हेलन पार्कहर्स्ट
- डॉल्टन
उत्तर: 3
प्रश्न. आधुनिक शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में शिक्षक की भूमिका है –
- सीखने हेतु एक अच्छे सुलभकर्ता की
- बच्चों को गणित, विज्ञान और भाषा सिखाने की
- बच्चों को मूल्य आधारित शिक्षा देने की
- बच्चों को सभी कुछ पढ़ाने की
उत्तर: 1
प्रश्न. शिक्षा मनुष्य की अन्तनिर्हित क्षमता का परिपूर्णता से विकास करती है। यह कथन है ?
- स्वामी विवेकानन्द
- बी.एफ. स्किनर
- पेस्टालॉजी
- रविंद्रनाथ टैगोर
उत्तर: 1
प्रश्न. थार्नडॉईक ने शिक्षा मनोविज्ञान का कैसा रूप प्रदान किया ?
- निश्चित एवं स्पष्ट
- अनियमित
- आंशिक स्पष्ट
- उपरोक्त सभी
उत्तर: 1
प्रश्न. बींसवी शताब्दी में मनोविज्ञान को माने जाने लगा –
- आत्मा का विज्ञान
- व्यवहार का विज्ञान
- मन का विज्ञान
- चेतना का विज्ञान
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
2
4
2 behavior
2
2
Right👍
2
4