CBSE CTET 24th January 1st Shift Exam Question: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Ctet Exam 2022-23) का आयोजन शुरू हो चुका है। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 28 दिसम्बर 2022 से लेकर 07 फरवरी 2023 तक किया जायेगा। आपको बता दें कि CTET परीक्षा के लिये इस साल कुल 32.45 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन कराया है तथा इस संख्या को देखते हुये आयोग ने 74 शहरों में 243 केंद्रों के माध्यम से दो पालियों में परीक्षा पूर्ण कराने का निर्णय लिया है।
ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से CBSE CTET Exam 24th January 2023 के 1st शिफ्ट में पूछें गये महत्वपूर्ण प्रश्नों का उत्तर सहित हल लेकर आयें हैं तथा इसमें बाल विकास, सामान्य हिन्दी, और पर्यावरण अध्ययन प्रश्न सम्मिलित हैं, जिनका अध्ययन करने से CTET परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को प्रश्नों के प्रकार तथा प्रश्नों का स्तर समझने में मदद प्राप्त होगी।

CBSE CTET 24th January 1st Shift Exam Question
प्रश्न. किस पक्षी के सिर के सामने इंसानों की तरह आंखें होती हैं?
उत्तर: उल्लू
प्रश्न. विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है।
उत्तर: 22 मार्च
प्रश्न. घटपर्णी पौधा कीड़ों का शिकार किसकी पूर्ति के लिए करता है?
उत्तर: पोषक तत्व
प्रश्न. पक्षी अपनी गर्दन को बहुत बार हिलाते हैं क्योंकि-
उत्तर: पक्षियों की आंखें स्थिर हैं
प्रश्न. मैं कुह कूह कुह कूह करती मेरा नाम क्या है?
उत्तर: कोयल
प्रश्न. भारत का ठंडा रेगिस्तान है?
उत्तर: लद्दाख
प्रश्न. प्याज की फसल उगाने के लिए कई तरह के कार्य करने होते है, नीचे दिए गए चरणों पर विचार कीजिए और सही विकल्प चुनिए जिसमें इन चरणों को सही क्रम में दिया गया है।
उत्तर: मृदा को खोदकर नरम बनाना, बीज बोना, खरपतवार हटाना, प्याज को उखाड़कर निकालना,
प्रश्न. हमारे देश में एक स्थान है जिसे ठंडा रेगिस्तान कहते हैं। यह क्षेत्र ऊंचा, सूखा और समतल है। यह क्षेत्र स्थित है?
उत्तर: लेह लद्दाख)
प्रश्न. लोकटक झील में कौन सी हिरण पाई जाती है?
उत्तर: शघाई हिरण
प्रश्न. घास हिरण एवं बाघ में से हिरण को मार देने पर कौन सी चीज बच जाएगी?
उत्तर: घास
प्रश्न. RTE 2009 में निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान कितने वर्ष के बच्चों के लिए किया गया है?
उत्तर: 6 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए।
प्रश्न. निजी भाषा’ शब्दावली का प्रयोग पहली बार किसके द्वारा किया गया था?
उत्तर: वाइगोत्सकी
प्रश्न. एकांकी पाठ मुख्यता किसमें सहायता करते है?
उत्तर: संदर्भ के अनुसार उचित उतार-चढ़ाव के साथ
प्रश्न. आप अपनी कक्षा में अपने शिक्षण के दौरान कड़ी मेहनत करते हैं फिर भी आप की कक्षा में काफी विभिन्नता दिखाई पड़ती है इसका कारण क्या हो सकता है?
उत्तर: भिन्न-भिन्न छात्रों में वैयक्तिक गुण भिन्न भिन्न होते हैं
प्रश्न. “स्त्रियों का हस्त लेख पुरुषों की अपेक्षा अधिक अच्छा रहता है, जबकि पुरुष गणित एवं तर्क योग्यता में अधिक योग्य होते हैं यह कथन-
उत्तर: लैंगिक पूर्वाग्रह को दर्शाता है
प्रश्न. कोहलबर्ग द्वारा प्रतिपादित नैतिक विकास के सिद्धांत के अनुसार पूर्व नैतिक अवस्था की अवधि है?
उत्तर: जन्म से 2 वर्ष की आयु तक
प्रश्न. बच्चों में बौद्धिक विकास की चार विशिष्ट अवस्थाओं की पहचान किसके द्वारा की गई?
उत्तर: जीन पियाजे द्वारा
प्रश्न. नाइट्रोजन स्थिरीकरण जीवाणु है।
उत्तर: राइजोबियम, एजोटोबैक्टर
प्रश्न. एकांकी पाठ मुख्यता किसमें सहायता करते है?
उत्तर: संदर्भ के अनुसार उचित उतार-चढ़ाव के साथ बोलना
प्रश्न. बच्चों के समाजीकरण में शिक्षक की भूमिका होती है?
उत्तर: उनका बौद्धिक विकास करना
प्रश्न. आपको अपनी कक्षा में 2 मंदबुद्धि बच्चों को बैठाने के लिए बोला गया है आप क्या करेंगे?
उत्तर: ऐसे विद्यार्थियों को सिखाने की तकनिकी सीखना
प्रश्न. परीक्षा में तनाव निष्पत्ति को प्रभावित करता है यह तथ्य निम्नलिखित में से किस प्रकार के संबंध को स्पष्ट करता है?
उत्तर: संज्ञान – भावना
प्रश्न. शिक्षकों को बच्चों में किस गुण का विकास करना चाहिए?
उत्तर: रचनात्मक एवं समीक्षात्मक दोनों
प्रश्न. पठन-पाठन के अंत में ऐसे अभ्यास एवं गतिविधियां हो जो-
उत्तर: बच्चों को स्वयं कुछ करने और सीखने का अवसर प्रदान करें
प्रश्न. अधिगम के किस सिद्धांत के आधार पर बालक में भय, प्रेम एवं घृणा भाव आसानी से उत्पन्न किए जा सकते हैं?
उत्तर: शास्त्रीय अनुबंधन सिद्धांत
प्रश्न. सूक्ष्म में शिक्षण किस पर जोर देता है?
उत्तर: कौशल पर
प्रश्न. बच्चों के लेखन कौशल का मूल्यांकन करने के लिए कौन सी विधि बेहतर हो सकती है?
उत्तर: अपने अनुभवों को लिखना
प्रश्न. तर्क करने की एक ऐसी विधि जो पूर्वधारण से आरंभ होती है कहलाती है?
उत्तर: निगमनात्मक तर्क
प्रश्न. अधिगम का मुख्य उद्देश्य होता है?
उत्तर: छात्रों के व्यवहार में परिवर्तन लाना
प्रश्न. रथयात्रा किस राज्य का उत्सव है?
उत्तर: ओडिशा
प्रश्न. सभी हरे पेड़ पौधे किस के अंतर्गत आते हैं?
उत्तर: उत्पादक
प्रश्न. लवणीय मृदा में उगने वाले पौधों को क्या कहते हैं?
उत्तर: हेलोफाइट
प्रश्न. कुचीपुड़ी किस राज्य का शास्त्रीय नृत्य है?
उत्तर: आंध्र प्रदेश
thanks so much
thanks
thanku so much
Thanks
Shipped yadav
Thank you for these questions
Bahut hi achaa h ji thanks
धन्यवाद!