CBSE CTET 20th January 1st Shift Exam Question: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Ctet Exam 2022-23) का आयोजन शुरू हो चुका है। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 28 दिसम्बर 2022 से लेकर 07 फरवरी 2023 तक किया जायेगा। आपको बता दें कि CTET परीक्षा के लिये इस साल कुल 32.45 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन कराया है तथा इस संख्या को देखते हुये आयोग ने 74 शहरों में 243 केंद्रों के माध्यम से दो पालियों में परीक्षा पूर्ण कराने का निर्णय लिया है।
ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से CBSE CTET Exam 20th January 2023 के 1st शिफ्ट में पूछें गये महत्वपूर्ण प्रश्नों का उत्तर सहित हल लेकर आयें हैं तथा इसमें बाल विकास, सामान्य हिन्दी, और पर्यावरण अध्ययन प्रश्न सम्मिलित हैं, जिनका अध्ययन करने से CTET परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को प्रश्नों के प्रकार तथा प्रश्नों का स्तर समझने में मदद प्राप्त होगी।

CBSE CTET 20th January 1st Shift Exam Questions
प्रश्न. अक्सर यह तर्क किया जाता है कि पुरस्कार देना, अभिकर्ताओं को अभिप्रेरित करने का उत्तम तरीका नहीं है, क्योंकि-
उत्तर: इससे आंतरिक अभिप्रेरणा क्षीण होती है।
प्रश्न. शिक्षिका कक्षा में सकारात्मक रूप से सीखने का वातावरण किस प्रकार सुनिश्चित कर सकती है?
उत्तर: बच्चों के संवेगों को सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा बनाकर
प्रश्न. शीर्षगामी सिद्धांत विकास के किस क्षेत्र पर लागू होता है?
उत्तर: गामक विकास
प्रश्न. भाषा विकास के सन्दर्भ में संवेदनशील अवस्था कौन सी है?
उत्तर: प्रारम्भिक अवस्था
प्रश्न. परिवार में आरंभ होने वाली वह प्रक्रिया जिसमें बच्चे अपनी व्यक्तिगत पहचान जानना शुरू करते हैं, भाषा सीखते हैं और आरंभिक संज्ञानात्मक कौशल विकसित करते है, कहलाती है?
उत्तर: प्रारंभिक समाजीकरण
प्रश्न. लारेंस कोहलबर्ग के सिद्धांत के अनुसार किस चरण पर नैतिक चिंतन शुरुआती सामाजिक परिपेक्ष पर आधारित होता है?
उत्तर: पारम्परिक चरण
प्रश्न. पियाजे के सैद्धांतिक दृष्टिकोण से नई सूचनाओं को अपने मौजूदा ज्ञान में शामिल करने को क्या कहते है?
उत्तर: आत्मसात्करण
प्रश्न. विविध पृष्ठभूमियों के अधिगमकर्ताओं को संबोधित करने हेतु-
उत्तर: विविध विसों उदाहरण चाहिए।
प्रश्न. समस्या समाधान क्षमताओं को किस प्रकार सुसाध्य किया जा सकता है?
उत्तर: समरूपों के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर
प्रश्न. अधिगम की सर्वोत्तम अवस्था कौन-सी है?
उत्तर: संतुलित उत्तेजना, कोई भय नही
प्रश्न. लारेंस कोहलबर्ग के सिद्धांत के अनुसार, “किसी कार्य को इसीलिए करना, क्योंकि दूसरे इसे स्वीकृति देते है”, नैतिक विकास के——चरण को दर्शाता है।
उत्तर: प्रथागत
प्रश्न. बहु-बुद्धि का सिद्धांत जोर देता है कि-
उत्तर: बुद्धिमत्ता की विभिन्न दशाएं है
प्रश्न. जीन पिजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत में,पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था में विकास का मुख्य गुण होता है?
उत्तर: विचार / सोच में केंद्रीकरण
प्रश्न. दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम (2016) के अनुसार, निम्न में से किस शब्दावली का प्रयोग उपयुक्त है?
उत्तर: छात्र जिसे शारीरिक दिव्यांगता है।
प्रश्न. जन्म से किशोरावस्था तक बच्चों में विकास किस क्रम में होता है?
उत्तर: सांवेदिक, मूर्त, अमूर्त
प्रश्न. एक समावेशी कक्षा में—-पर जोर होना चाहिए।
उत्तर: हर बच्चे के सामर्थ्य को अधिकतम करने के लिए अवसर प्रदान करने
प्रश्न. कक्षा में परिचर्चा के दौरान एक शिक्षक प्रायः लड़कियों की तुलना में लड़कों पर अधिक ध्यान देता है। यह किसका उदाहरण है?
उत्तर: जेंडर पक्षपात
प्रश्न. शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 में उल्लेख की गई ‘समावेशी शिक्षा’ की अवधारणा निम्नलिखित में किस पर आधारित है?
उत्तर: मुख्यतः व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध करा करके अशक्त बच्चों को मुख्यधारा में शामिल करना
प्रश्न. संरचनावादी ढांचे में, अधिगम प्राथमिक रूप से-
उत्तर: अवबोधन की प्रक्रिया पर केंद्रित है।
प्रश्न. छात्र केंद्रित शिक्षाशास्त्र की क्या विशेषता है?
उत्तर: बच्चों के अनुभवों को प्रमुखता देना
प्रश्न. वंचित और हाशिये पर स्थित समूहों की भाषा और संस्कृति को स्कूली पाठ्यक्रम में समावेशित करने से एक अध्यापक क्या सुनिश्चित कर सकता है?
उत्तर: शिक्षा में साम्यता
प्रश्न. पर्याप्त समर्थन प्रदान करने के बावजूद एक कक्षा में एक विद्यार्थी गणितीय क्रियाओं को समझने में निरंतर चुनौतियों का सामना करता हैं। इसकी वजह क्या होसकती है?
उत्तर: डिस्केलकुलिया
प्रश्न. कक्षा में सृजनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए, विद्यार्थियों को कैसे अवसर प्रदान करने चाहिए?
उत्तर: मौलिक खोज और सोच को बढ़ाने के अवसर
प्रश्न. किसी संप्रत्यय के प्रासंगिक और अर्थपूर्ण होने के लिए क्या आवश्यक है?
उत्तर: बच्चे के जीवन से सम्बंधित सामाजिक परिप्रेक्ष्य से जोड़ कर पढ़ाना
प्रश्न. एक कक्षा में बच्चों के असफलता के भय को दूर करना क्यों आवश्यक है?
उत्तर: असफलता और त्रुटियां, बच्चे के अधिगम का स्वाभाविक हिस्सा हैं।
प्रश्न. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 के मार्गदर्शक सिद्धांतों के विषय में सत्य कथन है?
उत्तर: स्कूल में प्राप्त ज्ञान को बाहरी ज्ञान से जोड़ा जाना चाहिए
प्रश्न. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पूरे देश के लिए प्राथमिक स्तर पर किस भाषा को निर्देश के माध्यम से प्रस्तावित करती है?
उत्तर: मातृभाषा / घर की भाषा
प्रश्न. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार मूल्यांकन का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: बच्चों को सीखने की प्रक्रिया में मदद करना
प्रश्न. एकल परिवार के तीव्र प्रचलन के लिए क्या उत्तरदायी हैं?
उत्तर: महंगाई, जनसंख्या, कलह की सभवाना में कमी
प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य पुस्तक में प्रयुक्त भाषाएं-
उत्तर: बच्चे की दिन-प्रतिदिन की भाषा से सम्बद्ध होती
प्रश्न. ईवीएस कक्षा में सामाजिक असमानताओं पर अधिक बल देने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा अधिक प्रभावी अधिगम अनुभव होगा?
उत्तर: विद्यार्थियों से समूह परियोजनाओं का भार अपने ऊपर लेने के लिए कहना ।
प्रश्न. प्राथमिक स्तर की ईवीएस की पाठ्यचर्या को शुध्द विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की संकल्पनाओं को सम्मिलित करके विकसित किया गया है। ऐसा करने का मुख्य उद्देश्य है?
उत्तर: शिक्षार्थी को पर्यावरण को साकल्यवादी ढंग से देखने
योग्य बनाना
प्रश्न. मिजोरम की भाषा कौन सी है?
उत्तर: मिजोरम की भाषा मिजो है
प्रश्न. महाराष्ट्र में पहने जाने वाली साड़ी का क्या नाम है?
उत्तर: पैठानी साड़ी
प्रश्न. रेशम कीट का भोजन निम्न में से कौन सा है?
उत्तर: शहतूत के पत्ते
प्रश्न. हमारे देश की राजधानी के सापेक्ष हिमाचल प्रदेश (शिमला) और मध्यप्रदेश की राजधानी (भोपाल) की क्रमशः स्थित है?
उत्तर: उत्तर और दक्षिण में
प्रश्न. सूर्य पक्षी कैसा घोसला बनाते हैं?
उत्तर: लटकने वाला घोंसला
प्रश्न. गाँव का नाम वहाँ उगने वाले कई खेजड़ी पेड़ो के कारण पड़ा। इस गाँव के लोग पौधों और पेड़ो और जानवरों की बहुत देखभाल करते हैं। भारत में यह गांव है।
उत्तर: राजस्थान में
प्रश्न. पौधे का वह भाग जो दांत दर्द के उपचार के लिए किया जाता है?
उत्तर: लौंग
प्रश्न. मोर पंख से क्या बनता है?
उत्तर: मुकुट का निर्माण होता है।
प्रश्न. मधुमक्खियों को कौन सा फूल ज्यादा पसंद आता है?
उत्तर: लीची के फूल
प्रश्न. लाल चींटी की चटनी कहां खाई जाती है?
उत्तर: छत्तीसगढ़
प्रश्न. कौन से समय मधुमक्खियां अंडे देने का काम करती है?
उत्तर: अक्टूबर से दिसम्बर
प्रश्न. किस गैस के वर्षा के पानी में घुलने से वर्षा का पानी अम्लीय हो जाता है?
उत्तर: सल्फर डाई आक्साइड
प्रश्न. भारतीय संविधान में विधि का शासन विचार कहां से लिया गया है?
उत्तर: इंग्लैंड
प्रश्न. अनिता कुशवाहा गर्ल स्टार किस राज्य से सम्बन्ध रखती है?
उत्तर: बिहार
प्रश्न. प्राथमिक स्तर पर हिंदी भाषा सिखाने के लिए सबसे अधिक जरूरी है-
उत्तर: कक्षा में प्रिंट समृध्द परिवेश
प्रश्न. भाषा सीखने सीखाने में आप किसे सबसे अधिक महत्वपूर्ण मानते हैं?
उत्तर: सामाजिक अन्तः क्रिया
प्रश्न. खाद्य श्रृंखला की संकल्पना को पढ़ाने में विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारिता के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी शिक्षण व्यूह-रचना सबसे प्रभावी होगी?
उत्तर: जीवों के प्ले-कार्ड्स बनाना और विद्यार्थियों के समूह को विभिन्न खाद्य-श्रृंखलाओं को सोचते हुए उन्हें व्यवस्थित करने के लिए कहना।
प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन के शिक्षक के रूप में चिड़ियाघर के भ्रमण का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।
उत्तर: शिक्षार्थियों को सक्रिय अधिगम अनुभव उपलब्ध कराना
प्रश्न. प्रयोग करना आकलन का एक संकेतक है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रयोग करने सम्बन्धी संकेतक का आकलन करने का सबसे उपयुक्त तरीका है?
उत्तर: हस्तपरक गतिविधि
प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन के लिए अच्छे दत्त कार्य का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए?
उत्तर: अधिगम विस्तार के अवसर उपलब्ध कराना
प्रश्न. ईवीएस कक्षा – 4 में भारतीय नौसेना में रक्षा अधिकारी वाहीदा प्रिज्म किस राज्य से सम्बंधित है?
उत्तर: जम्मू-कश्मीर
प्रश्न. नेवी में परेड के दौरान प्लाटून कमांडर द्वारा कितने कमांड दिए जाते हैं।
उत्तर: परेड के दौरान कुल मिलाकर 36 कमांड देने होते है।
प्रश्न. भारत में उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन किस राज्य में पाए जाते है?
उत्तर: भारत में उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन पश्चिमी घाटों और असम में पाए जाते है।
प्रश्न. हिंदी भाषा शिक्षक का यह प्रयास होना चाहिए कि वे-
उत्तर: बच्चों की भाषा सम्बंधी सहज रचना शक्ति को बढ़ने के अवसर दें
प्रश्न. हिंदी भाषा शिक्षक का यह प्रयास होना चाहिए कि वे
उत्तर: बच्चों की भाषा सम्बंधी सहज रचना शक्ति को बढ़ने के अवसर दें
प्रश्न. सुनने और लिखने की कुशलता का आकलन करने का सबसे अच्छा तरीका है-
उत्तर: सुनी गई कहानी को अपने में लिखना
प्रश्न. डिसग्राफिया से प्रभावित बच्चों को मुख्य रूप से ….. में कठिनाई होती है?
उत्तर: लिखने
प्रश्न. रघुपति शब्द किस समास का उदाहरण है?
उत्तर: बहुब्रीहि
प्रश्न. अवर शब्द का विलोम होगा?
उत्तर: प्रवर
प्रश्न. इत्यादि में कौन-सी संधि है?
उत्तर: यण संधि
thanks
Bhut hi achche questions h👍👍
धन्यवाद 👍
Very nice 👍