CBSE CTET 13th January 1st Shift Exam Question: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Ctet Exam 2022-23) का आयोजन शुरू हो चुका है। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 28 दिसम्बर 2022 से लेकर 07 फरवरी 2023 तक किया जायेगा। आपको बता दें कि CTET परीक्षा के लिये इस साल कुल 32.45 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन कराया है तथा इस संख्या को देखते हुये आयोग ने 74 शहरों में 243 केंद्रों के माध्यम से दो पालियों में परीक्षा पूर्ण कराने का निर्णय लिया है।
ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से CBSE CTET Exam 13th January 2023 के 1st शिफ्ट में पूछें गये महत्वपूर्ण प्रश्नों का उत्तर सहित हल लेकर आयें हैं तथा इसमें बाल विकास और पर्यावरण अध्ययन प्रश्न सम्मिलित हैं, जिनका अध्ययन करने से CTET परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को प्रश्नों के प्रकार तथा प्रश्नों का स्तर समझने में मदद प्राप्त होगी।

CBSE CTET 13th January 1st Shift Exam Questions
प्रश्न. जब वयस्क सहयोग से सामंजस्य कर लेते है, तो वे बच्चे के वर्तमान स्तर के प्रदर्शन को संभावित क्षमता के स्तर के प्रदर्शन की तरफ प्रगति क्रम को सुरुम बनाते है, ऐसे कहाँ जाता है?
उत्तर: समीपस्थ विकास
प्रश्न. उत्तर बाल्यावस्था में बालक भौतिक वस्तुओं के किस आवश्यक तत्व में परिवर्तन समझने लगते है?
उत्तर: द्रव्यमान, संख्या और क्षेत्र
प्रश्न. पियाजे के अनुसार, संज्ञानात्मक विकास के किस चरण पर बच्चा ‘वस्तु स्थायित्व’ को प्रदर्शित करता है?
उत्तर: संवेदी प्रेरक चरण
प्रश्न. करनैल सिंह कानूनी कार्यवाही तथा खर्चे के बावजूद आयकर नहीं देते। वे सोचते हैं कि वे एक भ्रष्ट सरकार को समर्थन नहीं दे सकते जो अनावश्यक बांधों के निर्माण पर लाखों रुपये खर्च करती है। वे सम्भवतः कोहलबर्ग के नैतिक विकास की किस अवस्था में है?
उत्तर: पश्च- परम्परागत
प्रश्न. नवीन जानकारी को शामिल करने के लिए वर्तमान स्कीमा (अवधारणा) में बदलाव की प्रक्रिया…..कहलाती है।
उत्तर: समायोजन
प्रश्न. हावर्ड गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धांत के अनुसार इनमें से कौन-सी बुद्धि जटिल आंतरिक भावनाओं को पहचानने और उनका प्रयोग करके अपने आचरण को दिशा देने की योग्यता से सम्बंधित है?
उत्तर: अन्तः वैयक्तिक बुद्धि
प्रश्न. निम्न में से कौन सी विधि अधिगम के लिए आकलन हेतु उपयुक्त है?
उत्तर: बच्चों के संप्रत्यय बुद्धि का नियमित प्रलेखीकरण
प्रश्न. एक अध्यापिका अपने विद्यार्थियों को गणित के सवालों के उत्तर तक पहुँचने की प्रक्रिया को व्याख्या करने के लिए बढ़ावा देती है-
उत्तर: अधिसंज्ञानात्मक कौशल के विकास में मददगार है।
प्रश्न. समस्या समाधान के संदर्भ में, किसी समस्या को एक ही तरीके से प्रस्तुत करने पर अटक जाना क्या कहलाता है?
उत्तर: अनुक्रिया समुच्चय
प्रश्न. एक कक्षा में विद्यार्थी छोटे-छोटे समूहों में एक नियत कार्य पर लगे हुए हैं और प्रत्येक समूह का एक सहायक है। किस उपागम का कक्षा में उपयोग हो रहा है?
उत्तर: संरचनावादी
प्रश्न. किसी विद्यार्थी की योजना बनाने, जाँचने, मूल्यांकन करने और अपने ही अधिगम में परिवर्तन करने की क्षमता क्या कहलाती है?
उत्तर: अधिसंज्ञान
प्रश्न. यह अवधारणा कि बच्चों के आचरण को प्रबलीकरण और दंडों द्वारा परिवर्तित किया जा सकता है, इस विचार पर आधारित है कि प्राथमिक रूप से विकास किससे प्रभावित होता है?
उत्तर: केवल वातावरण से
प्रश्न. दो गिलासों में समान मात्रा में जल है परंतु अनु सोचती है कि लंबे गिलास में ‘छोटे और चौड़े गिलास से अधिक जल है।
उत्तर: केन्द्रीयता
प्रश्न. बंडूरा के सामाजिक अवलोकन पर आधारित अधिगम सिद्धांत में निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रिया होती है?
उत्तर: प्रतिधारण
प्रश्न. एन. सी. एफ 2005 के अनुसार, गलतियां इस कारण महत्वपूर्ण होती है-
उत्तर: यह बच्चे की विचार की अन्तदृष्टि उपलब्ध कराती है। तथा समाधानों को पहचानने में सहायता करती है।
प्रश्न. एन. सी. एफ-2005 के अनुसार सीखना एक-
उत्तर: ज्ञान के निर्माण की प्रक्रिया है।
प्रश्न. विकास की किस अवस्था में बच्चे कल्पनाशीलता वाले खेल में सक्रिय रूप से भाग लेते है?
उत्तर: प्रारंभिक बाल्यावस्था
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थूल कौशल के उपयोग का एक उदाहरण है?
उत्तर: एक पैर पर संतुलन करना
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थूल कौशल के उपयोग का एक उदाहरण है?
उत्तर: एक पैर पर संतुलन करना
प्रश्न. जब बच्चे एक विशेष संख्या में पुस्तकें पढ़ते है तो उन्हें एक प्रमाणपत्र दिया जाता है। यह रणनीति शायद अधिक समय समय तक काम न करे, क्योंकि-
उत्तर: यह संभवतः बच्चों को केवल प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए पुस्तकों को पढ़ने की तरफ ले जा सकता है।
प्रश्न. संज्ञानात्मक विकास के चार चरणों-संवेदी पेशीय, पूर्व संक्रियात्मक, स्थूल संक्रियात्मक और औपचारिक संक्रियात्मक की पहचान की गई है।
उत्तर: जीन पियाजे द्वारा
प्रश्न. जब एक शिक्षक यह समझता है कि स्वाभाविक रूप से लड़के गणित में लड़कियों से अच्छे है, यह दर्शाता है। कि अध्यापक है-
उत्तर: एक शिक्षक यह समझता है कि स्वाभाविक रूप से लड़के गणित में लड़कियों से अच्छे है तो यह जेंडर रूढ़िवादिता दर्शाता है।
प्रश्न. जब सोचने की प्रक्रिया किसी भाषा द्वारा प्रभावित होती है, ऐसी स्थिति को कहते है-
उत्तर: भाषा निर्धारित
प्रश्न. आँचल अपनी कक्षा 5 में पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में अकसर गहन जाँच-पड़ताल वाले और कल्पनापरक प्रश्न पूछती है। उसके द्वारा इस प्रकार करने का उद्देश्य….. सुधार करना है।
उत्तर: चिंतन कौशलों में
प्रश्न. रेगिस्तानी ओक एक पेड़ का नाम है जिसकी जड़े उस गहराई तक जमीन में भीतर जाती है जब तक कि पानी तक न पहुँच जाएँ। इस पेड़ की जड़ों की गहराई इस पेड़ की ऊँचाई से लगभग 30 गुनी होती है। यह पाया जाता है।
उत्तर: आस्ट्रेलिया
प्रश्न. प्राथमिक स्तर पर, आकलन में शामिल होना चाहिए
उत्तर: शिक्षक द्वारा सतत और असंरचनात्मक तरीके से किए गए अवलोकन को बच्चों और अभिभावकों के साथ बाँटना
प्रश्न. नीता आंध्र प्रदेश जाती है और दो साड़ियाँ खरीदती है, जो खासतौर पर वहीं आती हैं। वे क्या कहलाती है?
उत्तर: पोचमपल्ली और कलमकारी
प्रश्न. एस्किमों अपने घर ‘इग्लू’ का निर्माण करते हैं। इसका क्या कारण है?
उत्तर: बर्फ की दीवारों के बीच मौजूद हवा अंदर की गरमी को बाहर जाने से रोकती है।
प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन शिक्षण के संदर्भ में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF, 2005) निम्नलिखित में से किसे प्रस्तावित नहीं करती?
उत्तर: तकनीकी शब्दावली से परिचित कराना
प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन में एक अच्छे दत्त कार्य का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए।
उत्तर: अधिगम विचार के अवसर उपलब्ध कराना
प्रश्न. उस वैज्ञानिक का क्या नाम है जिसने मच्छर के पेट अंदर ताक-झांक की और यह सिध्द किया कि मलेरिया मच्छर से फैलता है तथा इस अनुसंधान के लिए दिसम्बर 1902 में चिकित्सा के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार दिया गया।
उत्तर: रोनाल्ड रोस
प्रश्न. अल-बरुनी कौन था?
उत्तर: वह उज्बेकिस्तान का यात्री था, जिसने एक किताब लिखी जो हमारे देश के इतिहास के बारे में जानने में सहायक है।
प्रश्न. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन शिक्षण का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए-
उत्तर: कक्षा कक्षीय अधिगम को विद्यालय के बाहर जीवन से जोड़ना
प्रश्न. बगुला भैंस पर बैठता है, क्योंकि-
उत्तर: बगला तथा भैंस में सहजीवी सम्बंध है।
प्रश्न. रेहाना अपने परिवार के साथ केरल जाती है। वहाँ उसे ऊँचे वृक्ष दिखाई पड़ते है जो उसके गृहनगर शिमला के ऊँचे वृक्षों से भिन्न है उसने केरल में कौन से वृक्ष देखे होंगे?
उत्तर: नारियल
प्रश्न. नीता आंध्र प्रदेश जाती है और दो साड़ियाँ खरीदती है, जो खासतौर पर वहीं बनाई जाती हैं। वे क्या कहलाती हैं?
उत्तर: पोचमपल्ली और कलमकारी
प्रश्न. एस्किमों अपने घर ‘इग्लू’ का निर्माण करते हैं। इसका क्या कारण है?
उत्तर: बर्फ की दीवारों के बीच मौजूद हवा अंदर की गरमी को बाहर जाने से रोकती है।
प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन शिक्षण के संदर्भ में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF, 2005 ) निम्नलिखित में से किसे प्रस्तावित नहीं करती?
उत्तर: तकनिकी शब्दावली से परिचित करना
प्रश्न. हमारे देश के लगभग सभी भागों में मिर्च का उपयोग भोजन पकाने में किया जाता है। हमारे देश में मिर्च को लाने वाले व्यवसायी आये थे?
उत्तर: दक्षिण अमेरिका
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा पक्षी कैक्टस पौधे के बीच अपना घोंसला बनाता है?
उत्तर: फाख्ता
प्रश्न. केरल के निकटवर्ती राज्य है?
उत्तर: तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश
प्रश्न. बीज अंकुरण की अवधारणा को इस तरह सबसे बेहतर तरीके से पढ़ाया जा सकता है?
उत्तर: बीज बोने अंकुरण के विभिन्न चरणों का अवलोकन करने और उनका चित्र बनाने की गतिविधि को बच्चों को निष्पादित करने के लिए कहना ।
प्रश्न. किसके नेतृत्व में चिपको आंदोलन को बल मिला?
उत्तर: सुन्दर लाल बहुगुणा
28December ka question answer bhi show kijiy
8709323899.
please the questions and answers send to in English medium
Thoda 30 January 2023 ke exam ke bare me vi bataeye
Bhut accha
Thanks
Thank you
bahut acha
only cdp or evs
thnq sir👍
Very good 👍
Thanks sir
स्वागत है आपका🙏
Thku so much
nice sir
thank you so much 🥰🙏🙏🙏🙏
Pta nhi Lekin hard hi Hoga
Thqqqq
math or English ka paper nhi h
plz send kijiye
thanks
12 January 2023
ka second sift ka ctet
जल्द ही उपलब्ध करा दिया जायेगा..
Thanks
Good question
Admin plz sach hi dikhye…..
Thanks
Second shift k bare me bhi kuchh bataye
https://sarkarialert.net/cbse-ctet-10th-january-2nd-shift-exam-analysis/
लिंक पर क्लिक करें..
येस
Ragani जी प्रश्न अलग हो सकते हैं लेकिन प्रश्नों के प्रकार यही रहेंगे इसीलिए हमारे द्वारा प्रस्तुत एनालिसिस प्रश्नों का नियमित तौर पर अध्ययन करते रहे।
Very good analysis
19 जनवरी को कैसा question होगा first शिफ्ट
thank you 🙏🙏
Sabse badiya