CBSE CTET 12th January 1st Shift Exam Question: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Ctet Exam 2022-23) का आयोजन शुरू हो चुका है। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 28 दिसम्बर 2022 से लेकर 07 फरवरी 2023 तक किया जायेगा। आपको बता दें कि CTET परीक्षा के लिये इस साल कुल 32.45 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन कराया है तथा इस संख्या को देखते हुये आयोग ने 74 शहरों में 243 केंद्रों के माध्यम से दो पालियों में परीक्षा पूर्ण कराने का निर्णय लिया है।
ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से CBSE CTET Exam 12th January 2023 के 1st शिफ्ट में पूछें गये 45 महत्वपूर्ण प्रश्नों का उत्तर सहित हल लेकर आयें हैं तथा इसमें बाल विकास और पर्यावरण अध्ययन प्रश्न सम्मिलित हैं, जिनका अध्ययन करने से CTET परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को प्रश्नों के प्रकार तथा प्रश्नों का स्तर समझने में मदद प्राप्त होगी।

CBSE CTET 12th January 1st Shift Exam Analysis
प्रश्न. हावर्ड गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धांत के अनुसार इनमें से कौन-सी बुद्धि जटिल आंतरिक भावनाओं को- पहचानने और उनका प्रयोग करके अपने आचरण को दिशा देने की योग्यता से सम्बंधित है?
उत्तर: अन्तः वैयक्तिक बुद्धि
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन मूल्यांकन हेतु मानकीकृत परीक्षणों के संदर्भ में सही है?
उत्तर: वे मल्यांकन के सख्त ढांचे/ संरचनाओं पर आधारित है।
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन मूल्यांकन हेतु मानकीकृत परीक्षणों के संदर्भ में सही है?
उत्तर: वे मूल्यांकन के सख्त ढांचे/ संरचनाओं पर आधारित है।
प्रश्न. निम्न में से कौन सी विधि अधिगम के लिए आकलन हेतु उपयुक्त है?
उत्तर: बच्चों के संप्रत्यय बुद्धि का नियमित प्रलेखीकरण
प्रश्न. एक अध्यापिका अपने विद्यार्थियों को गणित के सवालों के उत्तर तक पहुँचने की प्रक्रिया को व्याख्या करने के लिए बढ़ावा देती है-
उत्तर: अधिसंज्ञानात्मक कौशल के विकास में मददगार है।
प्रश्न. एक ऐसी दशा जिसमें कोई बच्चा पढ़ते समय कुछ अक्षरों और शब्दों को हटा देता है, या प्रतिस्थापित करता है, या फिर उल्टा कर देता है……कहलाती है।
उत्तर: वाचन वैकल्य
प्रश्न. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 प्रस्तावित करती है कि शिक्षा –होनी चाहिए।
उत्तर: पाठ्यपुस्तक और शिक्षक केंद्रित
प्रश्न. समस्या समाधान के संदर्भ में, किसी समस्या को एक ही तरीके से प्रस्तुत करने पर अटक जाना क्या कहलाता है?
उत्तर: अनुक्रिया सम्मुचच्य
प्रश्न. अनीता ने रश्मि का कलम ले लिया और प्रतिरोध में रश्मि ने अनीता का भोजन खा लिया। पूजा यह सब देख रही थी, किन्तु उसने अध्यापिका को सूचित नही किया, क्योंकि दोनों ने एक दूसरे से बदला लिया था । लारेंस कोहलबर्ग के अनुसार, पूजा नैतिक विकास की कौन-सी अवस्था पर है?
उत्तर: यांत्रिक उद्देश्य उन्मुखीकरण
प्रश्न. जब वयस्क सहयोग से सामंजस्य कर लेते है, तो वे बच्चे के वर्तमान स्तर के प्रदर्शन को संभावित क्षमता के स्तर के प्रदर्शन की तरफ प्रगति क्रम को सुगम बनाते है, इसे कहा जाता है-
उत्तर: समीपस्थ विकास
प्रश्न. उत्तर बाल्यावस्था में बालक भौतिक वस्तुओं के किस आवश्यक तत्व में परिवर्तन समझने लगते है?
उत्तर: द्रव्यमान संख्या और क्षेत्र
प्रश्न.वाइगोत्सकी बच्चों के सीखने में निम्नलिखित में से किस कारक की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते है?
उत्तर: सामाजिक
प्रश्न. नवीन जानकारी को शामिल करने के लिए वर्तमान स्कीमा (अवधारणा) में बदलाव की प्रक्रिया…..कहलाती है।
उत्तर: समायोजन
प्रश्न. एक कक्षा में विद्यार्थी छोटे-छोटे समूहों में एक नियत कार्य पर लगे हुए हैं और प्रत्येक समूह का एक सहायक है। किस उपागम का कक्षा में उपयोग हो रहा है?
उत्तर: संरचनावादी
प्रश्न. किसी विद्यार्थी की योजना बनाने, जाँचने, मूल्यांकन करने और अपने ही अधिगम में परिवर्तन करने की क्षमता क्या कहलाती है?
उत्तर: अधिसंज्ञान
प्रश्न. यह अवधारणा कि बच्चों के आचरण को प्रबलीकरण और दंडों द्वारा परिवर्तित किया जा सकता है, इस विचार पर आधारित है कि प्राथमिक रूप से विकास किससे प्रभावित होता है?
उत्तर: केवल वातावरण से
प्रश्न. एक बच्चा पेंसिल पकड़ने और लिखने से पहले गेंद फेंकने की क्षमता पा लेता है। यह स्थिति विकास के किस सिद्धांत की ओर इशारा करती है?
उत्तर: अधोगामी विकास
प्रश्न. दो गिलासों में समान मात्रा में जल है परंतु अनु सोचती है कि लंबे गिलास में ‘छोटे और चौड़े’ गिलास से अधिक जल है।
उत्तर: केन्द्रीयता
प्रश्न. बंडूरा के सामाजिक अवलोकन पर आधारित अधिगम सिद्धांत में निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रिया होती है?
उत्तर: प्रतिधारणा
प्रश्न. एन. सी. एफ 2005 के अनुसार, गलतियां इस कारण महत्वपूर्ण होती है-
उत्तर: यह बच्चे की विचार की अन्तदृष्टि उपलब्ध कराती है तथा समाधानों को पहचानने में सहायता करती है।
प्रश्न. एन. सी. एफ-2005 के अनुसार सीखना एक-
उत्तर: ज्ञान के निर्माण की प्रक्रिय है।
प्रश्न. जब एक शिक्षक यह समझता है कि स्वाभाविक रूप से लड़के गणित में लड़कियों से अच्छे है, यह दर्शाता है कि अध्यापक है-
उत्तर: एक शिक्षक यह समझता है कि स्वाभाविक रूप से लड़के गणित में लड़कियों से अच्छे है तो यह जेंडर रूढ़िवादिता दर्शाता है।
प्रश्न.सुरेश सामान्य रूप से एक शांत कमरे में अकेले पढ़ना चाहता है, जबकि मदन एक समूह में अपने मित्रों के साथ पढ़ना चाहता है। यह उनके… में विभन्नता के कारण है।
उत्तर: अधिगम शैली
प्रश्न. प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन में ‘समुदाय’ सीखने सिखाने का एक महत्वपूर्ण संसाधन है, क्योंकि-
उत्तर: यह वास्तविक स्थितियों में सीखने के अवसर उपलब्ध करता है।
प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन में एक अच्छे दत्त कार्य का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए।
उत्तर: अधिगम विचार के अवसर उपलब्ध कराना
प्रश्न. उस वैज्ञानिक का क्या नाम है जिसने मच्छर के पेट अंदर ताक-झांक की और यह सिद्ध किया कि मलेरिया मच्छर से फैलता है तथा इस अनुसंधान के लिए दिसम्बर 1902 में चिकित्सा के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार दिया गया।
उत्तर: रोनाल्ड रोस
प्रश्न. अल-बरुनी कौन था?
उत्तर: वह उज्बेकिस्तान का यात्री था, जिसने एक किताब लिखी जो हमारे देश के इतिहास के बारे में जानने में सहायक
प्रश्न. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 प्राथमिक स्तर
पर पर्यावरण अध्ययन शिव का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए?
उत्तर: कक्षा कक्षीय अधिगम को विद्यालय के बाहर जीवन से जोड़ना
प्रश्न. बगुला भैंस पर बैठता है, क्योंकि-
उत्तर: बगुला तथा भैंस में सहजीवी सम्बंध है।
प्रश्न. वरली एक पारम्परिक कला का प्रकार है। वरली नामक स्थान किस राज्य में है?
उत्तर: महाराष्ट्र
प्रश्न. काँसा के विषय में, जिसका उपयोग गोलकुण्डा के किले में मिली तोप में किया गया था, सही कथन चुनिए ।
उत्तर: काँसा ताँबा (कापर) तथा टिन की मिश्र धातु है।
प्रश्न. नेपेन्थिस एक पौधा जो मेढकों, कीड़ो कीटों और चूहे जैसे छोटे जीवों को अपने अंदर फ़ांस कर खा जाता है । हमारे देश में वह पौधा पाया जाता है।
उत्तर: मेघालय
प्रश्न. बिहार के गांवों में बहुत से किसान अतिरिक्त धन कमाने के लिए मधुमक्खी पालन शुरू करने का सबसे अच्छा समय है-
उत्तर: अक्टूबर से दिसम्बर
प्रश्न. हमारे देश में निम्नलिखित स्थानों में से कौन-सा ठंडा रेगिस्तान है?
उत्तर: लद्दाख
प्रश्न. रेहाना अपने परिवार के साथ केरल जाती है। वहाँ उसे ऊँचे वृक्ष दिखाई पड़ते है जो उसके गृहनगर शिमला के ऊँचे वृक्षों से भिन्न है उसने केरल में कौन से वृक्ष देखे होंगे?
उत्तर: नारियल
प्रश्न. नीता आंध्र प्रदेश जाती है और दो साड़ियाँ खरीदती है, जो खासतौर पर वहीं बनाई जाती हैं। वे क्या कहलाती हैं?
उत्तर: पोचमपल्ली और कलमकारी
प्रश्न. एस्किमों अपने घर ‘इग्लू’ का निर्माण करते हैं। इसका क्या कारण है?
उत्तर: बर्फ की दीवारों के बीच मौजूद हवा अंदर की गरमी को बाहर जाने से रोकती है।
प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन शिक्षण के संदर्भ में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF, 2005 ) निम्नलिखित में से किसे प्रस्तावित नहीं करती?
उत्तर: तकनिकी शब्दावली से परिचित करना
प्रश्न. हमारे देश के लगभग सभी भागों में मिर्च का उपयोग भोजन पकाने में किया जाता है। हमारे देश में मिर्च को लाने वाले व्यवसायी आये थे?
उत्तर: दक्षिण अमेरिका
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा पक्षी कैक्टस पौधे के बीच अपना घोंसला बनाता है?
उत्तर: फाख्ता
प्रश्न. केरल के निकटवर्ती राज्य है?
उत्तर: तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश
प्रश्न. बीज अंकुरण की अवधारणा को इस तरह सबसे बेहतर तरीके से पढ़ाया जा सकता है?
उत्तर: बीज बोने अंकुरण के विभिन्न चरणों का अवलोकन करने और उनका चित्र बनाने की गतिविधि को बच्चों को निष्पादित करने के लिए कहना ।
प्रश्न. किसके नेतृत्व में चिपको आंदोलन को बल मिला?
उत्तर: सुन्दर लाल बहुगुणा
प्रश्न. रक्त की जांच द्वारा किसकी उपस्थिति से मलेरिया की पहचान होती है?
उत्तर: लाल रक्त कोशिकाओं में मलेरिया परजीवी (प्लाज्मोडियम)
thanku sir excellent questions
कांसा मिश्र धातु है
Thanks 👍
Very nice class. Sir
Maths aur English k vi question answer chahiye Sir
Aaya hai nhi tha
Thanks sir
Pura answer ki chahie 12 January ka aur 2 setting ka bhi pura chahie
Good question
Sav Galt hai
Very nice question
धन्यवाद 🙏
Nice