बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) द्वारा महिला हेल्थ वर्कर (ANM) के कुल 10709 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया गया था। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 02 अगस्त 2022 से 06 अक्टूबर 2023 के मध्य चली थी। अब आयोग द्वारा इस भर्ती परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। जिसे उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के मदद से डाउनलोड कर सकतें हैं।
बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन 05 से 12 जनवरी 2024 के मध्य आयोजित कराया जाएगा। ऐसे में इस भर्ती हेतु जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था वे अपनी तैयारी को और भी तेज कर दें। साथ ही इस लेख की मदद से आप यह एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकतें हैं।
बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती का संक्षिप्त विवरण
बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती परीक्षा तिथि
05 से 12 जनवरी 2024
बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
30/12/2023
रिजल्ट जारी होने की तिथि
अघोषित
आवेदन फीस
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस
200/- रुपये
एससी/एसटी
50/- रुपये
परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोड
डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान
आयु सीमा – 01/08/2021
न्यूनतम आयु
21 वर्ष
अधिकतम आयु
40 वर्ष
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
भर्ती का विवरण
पद का नाम
पदों की संख्या
योग्यता
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM)
10709
सहायक नर्स मिडवाइफरी एएनएम या उच्च योग्यता जीएनएम / बीएससी नर्सिंग / एमएससी नर्सिंग डिग्री।
इसके अलावा अन्य पदों और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
वर्गानुसार भर्ती विवरण
पद का नाम
जनरल
ईडब्ल्यूएस
एससी
एसटी
ओबीसी
बीसी
बीसी (महिला)
कुल
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM)
3539
868
2188
82
2403
1191
438
10709
बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें
यदि आप इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़े, सभी चरणों को पढ़ने के बाद आप यह एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकतें हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम नीचे दिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
यदि आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करेगें तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें उम्मीदवार का यूजर नाम और पासवर्ड दर्ज करने का विकल्प दिया रहेगा, जिसको आपको सही-सही भरना है।
सभी जानकारी सही प्रकार से भरने के बाद नीचे दिए लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा, उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
एडमिट कार्ड खुलने के बाद आप उसका प्रिंटआउट ले सकते है या आप अपने फोन में में देख रहे है तो पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके रख सकतें हैं।