BSSC Stenographer Syllabus 2023 In Hindi | बिहार स्टेनोग्राफर सिलेबस

BSSC Stenographer Syllabus 2023 In Hindi: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने स्टेनोग्राफर के साथ–साथ अन्य पदों के लिए अधिसूचना को जारी किया है, जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती हेतु आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट या फिर नीचे दिए गए लिंक के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मैं आपको नीचे BSSC Stenographer Syllabus 2023 In Hindi तथा परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तार से बताऊंगा, जिसका अध्ययन करके आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि इस परीक्षा में किस–किस टॉपिक से प्रश्न पूछे जायेंगे।

BSSC Stenographer Syllabus 2023 In Hindi

BSSC Stenographer Syllabus 2023 – संक्षिप्त विवरण

भर्ती का नामबीएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2023
भर्ती बोर्ड का नामबिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC)
पद का नामस्टेनोग्राफर और अनुदेशक (स्टेनोग्राफर)
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
विज्ञापन संख्या01/2023
श्रेणीSyllabus
पदों की संख्या232 पद
आधिकारिक वेबसाइटhttps://bssc.bihar.gov.in

BSSC Stenographer Exam Pattern

इसका परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है

  1. परीक्षा ऑफलाइन माध्यम के द्वारा समपन्न कराई जाएगी.
  2. प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार से पूछे जायेंगें.
  3. प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषओं में होगा.
  4. एस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जायेंगें.
  5. प्रत्येक सही उत्तर के लिए आपको कुल 4 (चार) अंक प्रदान किये जायेंगें, वहीँ गलत उत्तर देने के लिए आपका 1 (एक) अंक काट लिया जाएगा.
  6. इस परीक्षा के लिए आपको कुल 2 घन्टे 15 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा.
  7. यदि किसी कारणवश हिंदी और अंग्रेजी के पेपर यानि प्रश्न पत्र में किसी भी प्रकार की भिन्नता पायी जाती है तो अंग्रेजी भाषा के प्रश्न मान्य होंगें.

आइए सारणी के अनुसार इसे समझने का प्रयास करते हैं –

क्रमांक विषय कुल प्रश्नों की संख्या समयावधि
1 सामान्य अध्ययन
2 सामान्य विज्ञानं एवम गणित
3 मानसिक क्षमता जाँच
कुल 150 प्रश्न 2 घन्टे 15 मिनट यानि 135 मिनट

BSSC Stenographer Syllabus In Hindi

यदि आप एस परीक्षा में सम्मिलित होने के बारें में सोच रहें हैं तो आपको BSSC Stenographer Syllabus In Hindi के बारें में सम्पूर्ण जानकारी होना आवश्यक है नहीं तो आपको परीक्षा में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, और आप परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे, इसीलिए मै आपको नीचे सम्पूर्ण पाठ्यक्रम के बारें में बताने जा रहा हूँ, जो कि निम्नवत है –

सामान्य अध्ययन

इसमें प्रश्नों का उद्देश्य अभ्यर्थी के आस-पास के वातावरण की सामान्य जानकारी तथा समाज में उनके अनुप्रयोग के समय में उसकी योग्यता की जाँच करना होगा वर्तमान घटनाओं और दिन-प्रतिदिन की घटनाओं के सूक्ष्म अवलोकन तथा उनके प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण जैसे मामलों की जानकारी संबधी ऐसे प्रश्न भी शामिल किये जायेंगे, जिनके बारे में जानकारी रखने की किसी भी शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है। इसमें बिहार भारत और इसके पड़ोसी देशों के संबंध में विशेष रूप से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

सम-सामयिक विषय

  1. वैज्ञानिक प्रगति, राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार
  2. भारतीय भाषाएँ
  3. पुस्तक
  4. लिपि
  5. राजधानी मुद्रा
  6. खेल-खिलाड़ी
  7. महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।

भारत और उसके पड़ोसी देश

  1. पड़ोसी देशों का इतिहास
  2. भारत का इतिहास
  3. संस्कृति
  4. भूगोल
  5. आर्थिक परिदृश्य
  6. स्वतंत्रता आन्दोलन
  7. भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएं
  8. भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था देश की राजनीतिक प्रणाली पंचायती राज सामुदायिक विकास पंचवर्षीय योजना एवं राष्ट्रीय आन्दोलन में बिहार का योगदान।

सामान्य विज्ञान एवं गणित

  1. भौतिक शास्त्र
  2. रसायन शास्त्र,
  3. जीव विज्ञान
  4. भूगोल एवं कम्प्यूटर के बेसिक / वर्डस प्रोसेसिंग के ज्ञान से संबंधित मौलिक प्रश्न संख्या पद्धति से संबंधित प्रश्न
  5. पूर्ण संख्याओं का अभिकलन
  6. दशमलव और निन्न संख्याओं बीच परस्पर संबंध
  7. मूलभूत अंक गणितीय संक्रियाए प्रतिशत
  8. अनुपात तथा समानुपात
  9. औसत ब्याज
  10. लाभ और हानि।

मानसिक क्षमता जाँच

इसमें एवं दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। शाब्दिक में निम्न से संबंधित यथासंभव प्रश्न पूछे जा सकते है-

  1. सादृश्य, समानता एवं भिन्नता
  2. स्थान कल्पना
  3. समस्या समाधान
  4. विश्लेषण
  5. दृश्य स्मृति
  6. विभेद
  7. अवलोकन
  8. संबंध अवधारणा अंक गणितीय तर्कशक्ति
  9. अंक गणितीय संख्या श्रृंखला कूट लेखन

गैर शाब्दिक से संबंधित यथा संभव प्रश्न पूछे जा सकते हैं –

  1. श्रृंखला
  2. वर्गीकरण दर्पण प्रतिबिंब छिपी हुई आकृति चित्र मैट्रिक्स कागज काटना
  3. समूह छवियां
  4. आकार निर्माण क्यूब्स और पासा सादृश्यता
  5. विश्लेषणात्मक तर्क
  6. जल प्रतिबिंब प्रतिरूप पूर्ण करना
  7. कागज के मोड़
  8. नियम पहचान डॉट स्थिति
  9. चित्र गठन एवं विश्लेषण इत्यादि .

व्यावहारिक जाँच परीक्षा

हिन्दी श्रुतिलेख की 80 शब्द प्रति मिनट की गति से 04 मिनट तक लेखापन द्वारा जाँच की जायेगी लेखापन प्रारंभ करने के पूर्व 01 मिनट का लेखापन जाँच (डिक्टेशन लेख) दिया जायेगा। श्रुतिलेख टकित करने हेतु 20 मिनट का समय दिया जायेगा इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को कण आरंभ करने से पूर्व 02 मिनट का समय शुद्धि हेतु दिया जायेगा। श्रुतिलेख के टंकण में शुद्धि कण हेतु निर्धारित समय के अन्तर्गत करनी होगी। श्रुतिलेख के टंकण में उत्तीर्ण होने के लिए 10 प्रतिशत से अधिक गलतियाँ नहीं होनी चाहिए अन्यथा उन्हें अयोग्य करार दिया जायेगा।

श्रुतिलेख के अतिरिक्त उम्मीदवारों को हिन्दी में 30 (तीस) शब्द प्रति मिनट की गति से 300 शब्दों को 10 मिनट में कम्प्यूटर पर टंकित करना होगा। इसमें उत्तीर्णता प्राप्त करने की लिए 15 (डेद) प्रतिशत से अधिक गलतियाँ नहीं होनी चाहिए अन्यथा उन्हें अयोग्य करार दिया जायेगा।

उक्त दोनों कविकाओं में निर्धारित व्यावहारिक जाँच परीक्षा के अतिरिक्त मंत्रिमंडल सचिवालय (राजभाषा) विभाग के अंतर्गत अनुदेशक (आशुलेखन) पद हेतु उम्मीदवारों को अंग्रेजी में भी 35 (पैतीस) शब्द प्रति मिनट की गति से 350 शब्दों को 10 मिनट में कम्प्यूटर पर टंकित करना होगा। इसमें उत्तीर्णता प्राप्त करने की लिए 13 (वेद) प्रतिशत से अधिक गलतियाँ नहीं होनी चाहिए अन्यथा उन्हें अयोग्य करार दिया जायेगा।

नोट- लिखित परीक्षा के बाद व्यावहारिक परीक्षा हेतु विस्तृत सूचना प्रकाशित की जायेगी एवं प्रकाशित सूचना
के आलोक में ही व्यावहारिक परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।

BSSC Stenographer Syllabus Pdf Download

यदि आप Bihar Stenographer Syllabus Pdf In Hindi को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट या उपर हमारे द्वारा दिए गए लिंक पर क्लिक करके BSSC Stenographer Syllabus Pdf को डाउनलोड कर सकते हैं।

BSSC Stenographer Syllabus Hindi FAQs

यह अधिसूचना कुल कितने पदों के लिए जारी की गई है?

यह अधिसूचना कुल 232 पदों के लिए जारी की गई है।

क्या इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान है?

हां, इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान है, गलत उत्तर के लिए आपका 1 अंक काट लिया जाएगा, जबकि सही उत्तर के लिए आपको 4 अंक प्रदान किया जाएगा, यानि नकारात्मक अंकन 1/4 का प्रावधान है।

इस परीक्षा हेतु आपको कितना समय प्रदान किया जाएगा?

इस परीक्षा में आपको कुल 2 घंटा 15 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा।

इस परीक्षा में कुल कितने प्रश्न पूछे जायेंगे?

इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जायेंगे।

आशा है आपको BSSC Stenographer Syllabus 2023 In Hindi तथा परीक्षा पैटर्न के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी, इससे जुड़ी और जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।