हाल ही में सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन फॉर्म जारी किया गया है, जो भी उम्मीदवार इस पद की योग्यता रखते हैं और इस पद पर भर्ती होना चाहते हैं वे अपना आवेदन कर सकते हैं.
बीएसएफ़ में भर्ती होने के लिए आपको लिखित परीक्षा पास करनी होगी, जिसके लिये आपको BSF HC Ministerial syllabus और परीक्षा पैटर्न का पूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है इसलिए आज हम आपको इस लेख के माध्यम से BSF Head Constable Ministerial & ASI Syllabus के बारे पूरी जानकारी देंगे जिसके अनुसार तैयारी करके आप लिखित परीक्षा आसानी से पास कर पायेंगे.
बीएसएफ़ हेड कांस्टेबल भर्ती का संक्षिप्त विवरण
आयोग का नाम | सीमा सुरक्षा बल (BSF) |
भर्ती का नाम | सहायक उप निरीक्षक (स्टोनोग्राफ़र) और हेड कांस्टेबल |
लेख कैटेगरी | Syllabus |
लिखित परीक्षा प्रकार | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://rectt.bsf.gov.in/ |
सेलेक्शन प्रोसेस
बीएसएफ़ हेड कांस्टबेल मिनिस्ट्रियल और एएसआई पद पर चयनित होने के लिए आपको निनलिखित चरणों को पास करना होगा-
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक परीक्षण
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षा
- एएसआई के लिए शॉर्टहैंड परीक्षण और हेड कांस्टेबल के लिए टाइपिंग टेस्ट परीक्षा पास करनी होगी.
परीक्षा पैटर्न
BSF HC Ministerial Exam Pattern निम्नलिखित है-
- इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएँगे.
- लिखित परीक्षा के लिए 1 घंटे और 40 मिनट का समय मिलेगा.
- यह पेपर कुल 100 अंकों का होगा.
- पेपर का कठिनाई स्तर इंटरमीडिएट लेवल का होगा.
- माइनस मार्किंग नहीं होगी.
विषय का नाम | कुल प्रश्न/ अंक |
हिन्दी/ इंग्लिश (ऑप्शनल) | 20/20 |
रिजनिंग | 20/20 |
गणित | 20/20 |
क्लेरिकल एप्टीट्यूड | 20/20 |
कंप्यूटर | 20/20 |
BSF Head Constable Ministerial Syllabus 2024
इस लेख में नीचे की तरफ़ हम आपको BSF Head Constable Ministerial & ASI Steno Syllabus की पूरी जानकारी दिये जिसके अनुसार तैयारी करके आप लिखित परीक्षा में ज़्यादा अंक प्राप्त कर सेलेक्शन ले सकते हैं.
English
- spot the error
- fill in the blanks
- synonyms/ homonyms, antonyms
- spellings/detecting miss-spelt words
- Idioms & phrases
- one word substitution
- improvement of sentences
- active/ passive voice of verbs
- conversion into direct/indirect narration
- shuffling of sentence parts
- shuffling of sentences in a passage
- close passage
- comprehension passage and miscellaneous.
हिन्दी
- हिंदी व्याकरण का मौलिक ज्ञान
- हिंदी वर्णमाला
- तद्वव-तत्सम्
- पर्यावाची – विलोम
- अनेकार्थक
- वाक्यांशों के स्थान पर एक शब्द
- समरुपी भिन्नार्थक शब्द
- अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करना
- लिंग, वचन, कारक, सर्वनाम, विषेशण
- क्रिया, काल, वाच्य, अव्यय, उपसर्ग, प्रत्यय
- सन्धि, समास, विराम चिंह
- मुहावरे एवंलोकोक्तियों, रस, छंद, अलंकार
- अपठितबोध
- प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं उनकी प्रसिद्ध रचनायें
- हिंदी भाषा में पुरस्कार
- विविध.
रिजनिंग
- वर्गीकरण
- श्रृंखला
- कोडिंग और डिकोडिंग
- समस्या को सुलझाना
- शब्द निर्माण
- आकृति वर्गीकरण
- वर्णमाला परीक्षण
- भिन्नता
- फोल्डिंग और अनफोल्डिंग
- खाली स्थान भरें
- समानता
- विभेदन क्षमता
- अवधारणा
- पर्यवेक्षण
- शब्द और आकृति वर्गीकरण
- रक्त सम्बन्ध,
- विविध इत्यादि।
गणित
- संख्या प्रणाली
- मौलिक अंकगणितीय संक्रियाएँ
- बीजगणित
- ज्यामिति
- मापन
- त्रिकोणमिति
- सांख्यिकीय चार्ट और विविध.
क्लेरिकल एप्टीट्यूड
- वर्णमाला फ़ीलिंग
- विवरण पर ध्यान
- डेटा की जाँच करना
- अकड़ो की तुलना करने की क्षमता
- वर्तनी जाँच
- त्रुटियाँ ढूँढ़ना और क्लर्क की योग्यता से संबंधित अन्य विविध मुद्दे इत्यादि.
कंप्यूटर
- बुनियादी कंप्यूटर मूल बातें
- कंप्यूटर का इतिहास और भविष्य
- कुछ महत्वपूर्ण शॉर्ट – कट
- ऑपरेटिंग सिस्टम इत्यादि.
टाइपिंग परीक्षा
जो भी उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास कर लेंगे उनको टाइपिंग परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, एएसआई पद के लिए शॉर्टहैंड परीक्षा होगी और हेड कांस्टेबल पद के लिए टाइपिंग टेस्ट परीक्षा होगी, जिसका पूरा विवरण नीचे की तरफ़ दिया गया है.
एएसआई स्टोनो स्किल टेस्ट | 80 वर्ड प्रति मिनट ( टाइपिंग के लिए समय 10 मिनट) |
हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल | अग्रेजी टाइपिंग 35 वर्ड प्रति मिनट या हिन्दी टाइपिंग 30 वर्ड प्रति मिनट समय – 10 मिनट |
महत्वपूर्ण प्रश्न
बीएसएफ़ हेड कांस्टेबल पद पर चयनित होने के लिए लिखित परीक्षा फ़िज़िकल परीक्षा, मेडिकल परीक्षा, टाइपिंग परीक्षा पास करना होता है.
बीएसएफ़ हेड कांस्टेबल और एएसआई परीक्षा में कुल 100 प्रश्न 100 अंकों के पूछे जाते हैं.
बीएसएफ़ हेड कांस्टेबल और एएसआई परीक्षा के लिए 1 घंटे 40 मिनट का समय मिलता है.
हाँ, लिखित परीक्षा के बाद टाइपिंग परीक्षा पास करना अनिवार्य है.