Advertisements

BPSC Headmaster Selection Process 2023 | बिहार हेडमास्टर चयन प्रक्रिया

BPSC Headmaster Selection Process 2023 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षा विभाग द्वारा बिहार के सरकारी विद्यालयों में हेडमास्टर के रिक्त पड़े पदों को भरने हेतु भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जा सकती है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती की तैयारी कर रहें हैं उन्हें अपनी पढ़ाई को लगातार करना चाहिए।

पिछले वर्ष बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा हेडमास्टर के 6421 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया गया था एवं इस भर्ती हेतु परीक्षा का भी आयोजन कराया गया था। उस भर्ती परीक्षा के तहत केवल 421 हेडमास्टर के पद पर ही नियुकियाँ हो सकीं। अब रिक्त पड़े 6000 पदों पर भर्ती हेतु आयोग द्वारा जल्द ही अधिसूचना जारी किया जायेगा। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं उन्हें BPSC Headmaster Selection Process का सम्पूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम बीपीएससी हेडमास्टर चयन प्रक्रिया के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जिसे उम्मीदवार को एक बार अवश्य पढ़ लेना चाहिए।

Advertisements
BPSC Headmaster Selection Process 2023

BPSC Headmaster Selection Process : संक्षिप्त विवरण

लेख का नामबीपीएससी हेडमास्टर चयन प्रक्रिया 2023
भर्ती का नामबिहार प्रधानाध्यापक भर्ती
भर्ती बोर्ड का नामबिहार लोक सेवा आयोग
पद का नामप्रधानाध्यापक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.bpsc.bih.nic.in
Advertisements

BPSC Headmaster Selection Process in Hindi : चयन प्रक्रिया

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षा विभाग द्वारा जल्द ही हेडमास्टर के पदों पर भर्ती कराई जाने की संभावना है। ऐसे में इस भर्ती में हिस्सा लेने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया का सम्पूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है। बीपीएससी हेडमास्टर हेतु चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी निम्नलिखित है।

  1. लिखित परीक्षा: हेडमास्टर के पद हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में पूरे 150 प्रश्न पूछे जाएंगे जो कि बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इस परीक्षा में सामान्य अध्ययन से 100 प्रश्न एवं 50 प्रश्न बीएड कोर्स से संबंधित होंगे। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जायेगी। यह परीक्षा पूरे 150 अंको की होगी, जिसका मतलब यह है कि एक प्रश्न के एक अंक दिए जाएंगे। तथा एक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काट लिया जाएगा। एवं ये परीक्षा पूरे 02 घण्टे की होती है।
  2. साक्षात्कार : बीपीएससी हेडमास्टर हेतु कोई भी साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा।
  3. लिखित परीक्षा में शामिल सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40%, पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 36.5%, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 34% एवं अनुसूचित जाति/जनजाति, महिलाओं तथा दिव्यांग उम्मीदवारों को 32% न्यूनतम अंक प्राप्त करना होगा।
  4. लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के पश्चात उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन आदि से संबंधित प्रक्रियाओं को पूर्ण किया जाएगा। सभी चरणों को पास करने के उपरांत उम्मीदवार का चयन बिहार के सरकारी विद्यालयों में हेडमास्टर के पद हेतु हो जाएगा।
  5. उम्मीदवार को पता होना चाहिए कि लिखित परीक्षा में प्राप्तांक होने की स्थिति में अधिक उम्र वाले उम्मीदवार का चयन पहले किया जाएगा।

BPSC Headmaster से संबंधित लेख

1BPSC Headmaster Syllabus 2023 In Hindi
2BPSC Headmaster Exam Pattern
3BPSC Headmaster Cut Off

BPSC Headmaster Selection Process से जुड़े कुछ FAQs

बिहार हेडमास्टर की भर्ती का आयोजन किस आयोग द्वारा कराया जाता है?

बिहार में हेडमास्टर को भर्ती का आयोजन बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा कराया जाता है।

Advertisements
बीपीएससी हेडमास्टर की परीक्षा में कितने प्रश्न पूछे जाते हैं।

इस परीक्षा में पूरे 150 प्रश्न पूछे जाते हैं।

बीपीएससी हेडमास्टर हेतु आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु क्या होनी चाहिए?

इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 31 वर्ष एवं अधिकतम आयु 47 वर्ष होनी चाहिए।

आशा है हमारे द्वारा BPSC Headmaster Selection Process के बारे में दी गई यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी, ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

कमेन्ट करें