BPSC Headmaster Exam Pattern 2023 | बिहार हेडमास्टर परीक्षा पैटर्न जानें

BPSC Headmaster Exam Pattern 2023 : बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा बिहार में संचालित सरकारी विद्यालयों में रिक्त पड़े हेडमास्टर के पदों को भरने के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को इस परीक्षा की तैयारी अच्छे से करनी चाहिए जिससे कि उनका चयन सुनिश्चित हो सके।

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2022 में हेडमास्टर के 6421 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया था। एवं परीक्षा भी आयोजित कराई की गई थी जिसमे सिर्फ 421 पदों को ही भरा जा सका, बाकी रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम BPSC Headmaster Exam Pattern के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। जिसे उम्मीदवार एक बार अवश्य पढ़ लें।

BPSC Headmaster Exam Pattern 2023

BPSC Headmaster का संक्षिप्त विवरण

लेख का नामबीपीएससी हेडमास्टर परीक्षा पैटर्न 2023
भर्ती का नामबिहार प्रधानाध्यापक भर्ती
भर्ती बोर्ड का नामबिहार लोक सेवा आयोग
पद का नामप्रधानाध्यापक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
श्रेणीसिलेबस
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.bpsc.bih.nic.in

BPSC Headmaster Exam Pattern in Hindi

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा हेडमास्टर के पद पर आयोजित कराई जाने वाली भर्ती में जो भी उम्मीदवार हिस्सा लेने की सोच रहें है उन्हें परीक्षा पैटर्न की सम्पूर्ण जानकारी होनी आवश्यक है। परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी निम्नलिखित है।

  1. बीपीएससी हेडमास्टर की परीक्षा एक ओएमआर बेस्ड परीक्षा होगी, जो कि एक ऑफलाइन परीक्षा मोड है।
  2. इस परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।
  3. इस परीक्षा में पूरे 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  4. परीक्षा में पूछे गए 150 प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे यानी कि 120 मिनट का समय मिलेगा।
  5. इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
  6. प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।

BPSC Headmaster Exam Pattern : लिखित परीक्षा अंक योजना

बीपीएससी हेडमास्टर की परीक्षा में पूरे 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमे से सामान्य अध्ययन से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे तथा बिहार राज्य के विश्वविद्यालयों में पढ़ाये गए बीएड के पाठ्यक्रम से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। आइए इसे सारणी के मदद से समझने की कोशिश करतें हैं।

विषयअंकप्रश्नों की संख्यासमयावधि
सामान्य अध्ययन100100
बीएड पाठ्यक्रम (जो बिहार के विश्वविद्यायों में पढ़ाये जाते हैं)5050
कुल150 अंक150 प्रश्न2 घण्टे यानी 120 मिनट

BPSC Headmaster से संबंधित लेख

1BPSC Headmaster Syllabus 2023 In Hindi
2BPSC Headmaster selection Process
3BPSC Headmaster Cut Off

BPSC Headmaster से जुड़े कुछ FAQs

बिहार लोक सेवा आयोग हेडमास्टर भर्ती परीक्षा में किन विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं?

इस परीक्षा में सामान्य अध्ययन से 100 प्रश्न एवं बीएड पाठ्यक्रम से 50 प्रश्न पूछे जाते हैं।

प्रश्नों को हल करने के लिए कितना समय मिलता है?

इस परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों को हल के लिए 2 घण्टे यानी 120 मिनट का समय मिलता है।

क्या बीपीएससी हेडमास्टर के लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होती है?

जी हा! इस परीक्षा में 1 प्रश्न का गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काट लिए जाते है।

आशा है हमारे द्वारा BPSC Headmaster Exam Pattrn के बारे में दी गई यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी, ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

कमेन्ट करें