Advertisements

BPSC Headmaster Cut off 2023 | बिहार हेडमास्टर कट ऑफ

BPSC Headmaster Cut off 2023 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षा विभाग द्वारा बिहार राज्य में चल रहे सरकारी विद्यालयों में रिक्त पड़े हेडमास्टर के पदों पर भर्ती हेतु जल्द ही अधिसूचना जारी किया जा सकता है। ऐसे में इस भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से करें। जिससे कि वे बिहार के विद्यालयों में हेडमास्टर के पद पर नियुक्त हो सकें।

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा पिछले वर्ष हेडमास्टर के 6421 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया था। उस भर्ती परीक्षा में 13,055 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। जिसमे से केवल 421 उम्मीदवार ही पास हो सके। ऐसे में बाकी के 6,000 पद रिक्त ही रह गए। अगर आप भी इस भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहें हैं तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर निरंतर नजर बनाए रखें। इस लेख के माध्यम से उम्मीदवार को BPSC Headmaster Cut off की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

Advertisements
BPSC Headmaster Cut off 2023

BPSC Headmaster का संक्षिप्त विवरण

लेख का नामबीपीएससी हेडमास्टर कट ऑफ 2023
भर्ती का नामबिहार प्रधानाध्यापक भर्ती
भर्ती बोर्ड का नामबिहार लोक सेवा आयोग
पद का नामप्रधानाध्यापक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.bpsc.bih.nic.in
Advertisements

BPSC Headmaster Cut off : बिहार हेडमास्टर कट ऑफ जानें

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा हेडमास्टर के 6421 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई थी। जिसमे बिहार राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षक हिस्सा ले सकतें थे। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 13,055 शिक्षकों ने हिस्सा भी लिया था, जिसमे से केवल 421 शिक्षक ही इस परीक्षा में उत्तीर्ण हो सके। अब 6000 पद रिक्त पड़े हुए हैं। जिसे भरने के लिए आयोग द्वारा जल्द ही अधिसूचना जारी की जा सकती है। बिहार हेडमास्टर कट ऑफ की जानकारी निम्नलिखित है।

कैटगरीकट ऑफ प्रतिशतकट ऑफ अंक
सामान्य40%60
पिछड़ा वर्ग36.5%54.75
अत्यंत पिछड़ा वर्ग34%51
एससी/एसटी32%48
दिव्यांग/महिला32%48

बीपीएससी द्वारा हेडमास्टर के लिए ये न्यूनतम अहर्ता अंक तय किये गए थे। इसके साथ ही अनारक्षित श्रेणी हेतु न्यूनतम अहर्ता अंक केवल 48 नम्बर ही थे। फिर भी केवल 421 उम्मीदवारों का ही चयन हो सका। बाकी के बचे 12,547 शिक्षक इस परीक्षा में पास ना हो सकें।

Advertisements

BPSC Headmaster हेतु योग्यता

बिहार में हेडमास्टर बनने हेतु योग्यता निम्नलिखित है।

  1. बीपीएससी हेडमास्टर बनने के लिए उम्मीदवार को बिहार राज्य का निवासी होना अनिवार्य है।
  2. उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंको के साथ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  3. मान्यता प्राप्त संस्था से बी.एड./बी.ए.एड. अथवा बी.एससी.एड. की डिग्री होना अनिवार्य है।
  4. वर्ष 2012 या उसके बाद नियुक्त शिक्षक हेतु शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  5. उम्मीदवार की आयु न्युनतम 31 वर्ष एवं अधिकतम 47 वर्ष होनी चाहिए।

उसके साथ ही उम्मीदवार के पास 10 वर्ष का शिक्षण का अनुभव भी होना अनिवार्य है।

BPSC Headmaster से संबंधित लेख

1BPSC Headmaster Syllabus 2023 In Hindi
2BPSC Headmaster Exam Pattern
3BPSC Headmaster Selection Process

आशा है हमारे द्वारा BPSC Headmaster cut off के बारे में दी गई यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी, ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

कमेन्ट करें