BPSC Head Master Answer Key 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 6421 पदों के लिए एडमिट कार्ड को जारी किया था, अब जाकर BPSC Head Master Answer Key 2022 को जारी कर दिया है, ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट या फिर नीचे दिए गए लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC Head Master की परीक्षा 31/05/2022 को सम्पन्न हुई, अभी तक रिजल्ट के बारे में कोई भी सूचना आधिकारिक तौर पर प्रदर्शित नहीं की गई है, ऐसे में आप रिजल्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।

बिहार प्रधानाध्यापक भर्ती 2022 – संक्षिप्त विवरण
- भर्ती का नाम: बिहार प्रधानाध्यापक भर्ती 2022
- भर्ती बोर्ड का नाम: बिहार लोक सेवा आयोग
- पद का नाम: प्रधानाध्यापक (हेड मास्टर)
- पदों की संख्या: 6421 पद
- आवेदन की प्रक्रिया: ऑनलाइन
- वेतनमान: 35000/-
- विज्ञापन संख्या: 02/2022
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेेेदन की शुरुआत: 05 मार्च 2022
- आवेदन करने की आख़िरी तारीख़: 28 मार्च 2022
- परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि: 28 मार्च 2022
- परीक्षा तिथि: 31/05/2022
- उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि : 11/06/2022
- रिजल्ट जारी होने की तिथि: इसकी घोषणा अभी तक नहीं की गई है
आवेदन फीस
आवेदन फीस की सूचना निम्नलिखित है –
- जनरल/ओबीसी: 750/- रुपये
- अन्य प्रदेश: 750/- रुपये
- एससी/एसटी: 200/- रुपये
- दिव्यांग: 200
- महिला (बिहार निवासी): 200/- रुपये
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोड: शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान के जरिए किया जा सकता है।
आयु सीमा – 01/08/2021
इस भर्ती के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित आयुसीमा के मानदंडों का पालन करना होगा –
- न्यूनतम आयु: 31 वर्ष
- अधिकतम आयु: 47 वर्ष
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
BPSC Head Master Recruitment 2022 – भर्ती का विवरण
बिहार लोक सेवा आयोग इस शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के कुल 6421 रिक्त पदों पर भर्ती का आयोजन करना जा रही है। भर्ती के संदर्भ में आयोग ने 04 मार्च 2022 को अधिसूचना जारी कर दिया है तथा इस भर्ती हेतु ऑनलाइन फॉर्म 05 मार्च 2022 से भरे जाएंगे तथा इस भर्ती के लिए बिहार के साथ-साथ भारत के सभी राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता
इस भर्ती आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 60% अंक के साथ मास्टर डिग्री और बी.एड / बीएएड / बी.एससीएड की डिग्री होनी चाहिए तथा उम्मीदवार शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। योग्यता से सम्बंधित और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अधिसूचना जरूर पढ़ें।
BPSC Head Master Recruitment 2022 – वर्गानुसार भर्ती विवरण
पद का नाम | जनरल | ईडब्ल्यूएस | ईबीसी | ओबीसी | बीसी (महिला) | एससी | एसटी | कुल |
प्रधानाध्यापक | 2571 | 639 | 1157 | 769 | 192 | 1027 | 66 | 6421 |
BPSC Head Master Online Form 2022 – चयन-प्रकिया
बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के चुनाव के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछें जाएंगे तथा प्रश्नों की संख्या 150 रहेगी और समय अवधि 2 घंटे दी जाएगी। लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर आयोग उम्मीदवारों का चयन करेगा।
BPSC Head Master Answer Key 2022 ऐसे करें डाउनलोड
यदि आप BPSC Head Master Answer Key 2022 को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढें –
- सर्वप्रथम बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद आपको मुख्य पेज पर सूचना वाले अनुभाग में “Important Notice: Invitation of Objection to Answers of Headmaster in Senior Secondary Schools Written (Objective) Competitive Examination held on 31.05.2022.” वाले लिंक के नीचे “General Knowledge” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपकी उत्तर कुंजी स्वतः ही पीडीएफ के रूप में डाउनलोड हो जाएगी।
ऐसे दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा (वि.सं. 02/2022) के अन्तर्गत सामान्य ज्ञान (General Knowledge) विषय की परीक्षा दिनांक 31.05.2022 को आयोजित की गयी थी। उक्त परीक्षा के सामान्य ज्ञान विषय की प्रश्न पुस्तिका श्रृंखला ‘A’ ‘B’ ‘C’ एवं ‘D’ के सभी प्रश्नों के औपबंधिक उत्तर दिनाक 11.06.2022 से आयोग के वेबसाईट www.bpsc.bih.nic.in पर प्रदर्शित हैं।
उक्त परीक्षा में सम्मिलित (appeared) उम्मीदवारों को एतद् द्वारा सूचित किया जाता है कि जिन उम्मीदवारों को उक्त विषय के किसी भी प्रश्न पुस्तिका श्रृंखला के किसी भी प्रश्न के औपबंधिक उत्तर पर किसी भी तरह की आपत्ति हो, तो वे इस सम्बन्ध में प्रामाणिक स्रोत / साक्ष्य के साथ अपनी आपत्ति / सुझाव नीचे दिये गये आपत्ति प्रपत्र में विज्ञापन संख्या, नाम, अनुक्रमांक एवं पता के साथ संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक, बिहार लोक सेवा आयोग 15, नेहरू पथ (बेली रोड). पटना 800001 को स्पीड पोस्ट से इस प्रकार भेजेंगे कि वह दिनांक 22.06.2022 की संध्या 5.00 बजे तक बिहार लोक सेवा आयोग में प्राप्त हो जाए। लिफाफा पर परीक्षा का नाम एवं विज्ञापन संख्या अवश्य लिखें। उक्त तिथि एवं समय के पश्चात् प्राप्त आपत्ति एवं सुझाव पर विचार नहीं किया जायगा।
आयोग द्वारा दिये गये उत्तर पूर्णतः औपबंधिक (Provisional) हैं। आप सभी से नियत समय तक प्राप्त आपत्ति की गहन समीक्षा विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा की जायेगी और गहन समीक्षोपरान्त पुनः उक्त समिति द्वारा सभी प्रश्नों का अन्तिम आदर्श उत्तर तैयार किया जायेगा। विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा तैयार किये गये उस अन्तिम आदर्श उत्तर के आधार पर ओ. एम. आर. उत्तर पत्रक (OMR Answer Sheet) का मूल्यांकन किया जायेगा।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, ज्यादा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, इसके अलावा हर प्रकार की सरकारी परीक्षाओं के लेटेस्ट अपडेट्स प्राप्त करने के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।