BPSC CDPO Pre Answer Key 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) पटना , बाल विकास परियोजना अधिकारी पद के लिए एडमिट कार्ड को जारी किया गया था,अब जाकर BPSC CDPO Pre Answer Key 2022 को जारी कर दिया गया है, तो यदि आप अपनी उत्तर कुंजी को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट या फिर नीचे दिए गए लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी की परीक्षा 15/05/2022 तय की गई थी, परंतु इसके रिजल्ट कब तक जारी किया जाएगा, इसके बारे में कोई भी सूचना आधिकारिक तौर पर प्रदर्शित नहीं की गई है, ऐसे में आप रिजल्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को निरंतर चेक करते रहें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेेेदन की शुरुआत | 05/03/2021 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 01/04/2021 |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 01/04/2021 |
परीक्षा तिथि | 15/05/2022 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 05/05/2022 |
उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि | 08/06/2022 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | अघोषित |
भर्ती का विवरण
कुल पदों की संख्या : 55 |
पद का नाम | कुल पद | योग्यता |
बाल विकास परियोजना अधिकारी (Child Development Project Officer)CDPO | 55 | ◆भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में किसी भी वर्ग में स्नातक की डिग्री। |
वर्गानुसार भर्ती विवरण –
General | EWS | OBC | OBC (महिला) | EBC | SC | ST | कुल |
22 | 05 | 11 | 02 | 06 | 09 | 0 | 55 |
BPSC CDPO Pre Answer Key 2022 ऐसे डाउनलोड करे
- सर्वप्रथम बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद आपको मुख्य पेज पर सूचना वाले अनुभाग में “Important Notice: Invitation of Objection to Answers of Child Development Project Officer (Preliminary) Competitive Examination” वाले लिंक के नीचे “General Knowledge” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपकी उत्तर कुंजी स्वतः ही पीडीएफ के रूप में डाउनलोड हो जाएगी।
ऐसे दर्ज करें आपत्ति
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (प्रारम्भिक ) प्रतियोगिता परीक्षा (वि. सं. 03 /2021 ) के अन्तर्गत सामान्य ज्ञान (General Knowledge) विषय की परीक्षा दिनांक 15.05.2022 को आयोजित की गयी थी। उक्त परीक्षा के सामान्य अध्ययन विषय की प्रश्न पुस्तिका श्रृंखला ‘A’, ‘B’, ‘C’ एवं D के सभी प्रश्नों के औपबंधिक उत्तर दिनांक 08.06.2022 से आयोग के वेबसाईट www.bpsc.bih.nic.in पर प्रदर्शित हैं।
उक्त परीक्षा में सम्मिलित (appeared) उम्मीदवारों को एतद् द्वारा सूचित किया जाता है कि जिन उम्मीदवारों को उक्त विषय के किसी भी प्रश्न पुस्तिका श्रृंखला के किसी भी प्रश्न के औपबंधिक उत्तर पर किसी भी तरह की आपत्ति हो, तो वे इस सम्बन्ध में प्रामाणिक स्रोत / साक्ष्य के साथ अपनी आपत्ति / सुझाव नीचे दिये गये आपत्ति प्रपत्र में विज्ञापन संख्या, नाम, अनुक्रमांक एवं पता के साथ संयुक्त सचिव -सह- परीक्षा नियंत्रक, बिहार लोक सेवा आयोग, 15 नेहरू पथ (बेली रोड), पटना 800001 को स्पीड पोस्ट से इस प्रकार भेजेंगे कि वह दिनांक 17.06.2022 की संध्या 5.00 बजे तक बिहार लोक सेवा आयोग में प्राप्त हो जाए। लिफाफा पर परीक्षा का नाम एवं विज्ञापन संख्या अवश्य लिखें। उक्त तिथि एवं समय के पश्चात् प्राप्त आपत्ति एवं सुझाव पर विचार नहीं किया जायगा।
आयोग द्वारा दिये गये उत्तर पूर्णतः औपबंधिक (Provisional) हैं। आप सभी से नियत समय तक प्राप्त आपत्ति की गहन समीक्षा विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा की जायेगी और गहन समीक्षोपरान्त पुनः उक्त समिति द्वारा सभी प्रश्नों का अन्तिम आदर्श उत्तर तैयार किया जायेगा। विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा तैयार किये गये उस अन्तिम आदर्श उत्तर के आधार पर ओ. एम. आर. उत्तर पत्रक (OMR Answer Sheet) का मूल्यांकन किया जायेगा।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, ज्यादा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, हर प्रकार की सरकारी परीक्षाओं के लेटेस्ट अपडेट्स प्राप्त करने के लिए सरकारी अलर्ट पर जरुर विज़िट करें।