Advertisements

BOCW Bihar – बिहार श्रम कार्ड लिस्ट, श्रमिक पंजीकरण एवं स्टेटस चेक

BOCW Bihar: बिहार राज्य में कामगारों की संख्या काफी अधिक है जिसमे ज्यादातर कामगार निर्माण कार्य का हिस्सा हैं। एवं पुराने दिनों में इन कामगारों का बहुत ही शोषण किया जाता था। जिसको मद्देनजर रखते हुए बिहार सरकार द्वारा कामगारों के कल्याण हेतु बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का स्थापना किया गया। जिसके साथ ही निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु विशेष श्रम कानून भी लागू किये गए।

बिहार सरकार द्वारा बिहार श्रम पोर्टल की स्थापना फरवरी 2008 में की गई एवं एक bocw registration online bihar भी लॉंच किया गया। जिसपे असंगठित क्षेत्र के कामगारों को पंजीकृत कर के उन्हें लेबर कार्ड प्रदान किया जाने लगा। जिसकी मदद से श्रमिक सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का आसानी से फायदा उठा सकें। ऐसे में अगर आप भी अपना लेबर कार्ड के पंजीकरण, लेबर कार्ड रिनुअल, अथवा पंजीकरण की स्थिति की जांच करना चाहतें हैं तो इस लेख में आपको सभी जानकारी प्रदान की गई है, जिसकी मदद से आप बिहार श्रम कार्ड से सम्बंधित सभी कार्य आसानी से कर पाएंगे।

Advertisements

BOCW Bihar श्रम पोर्टल – संक्षिप्त विवरण

लेख का नामBihar Bocw | बिहार श्रम पोर्टल, श्रमिक पंजीकरण एवं स्टेटस चेक
पोर्टल का नामBOCW बिहार श्रम पोर्टल
स्थापित हुआबिहार सरकार द्वारा
लाभार्थीबिहार के असंगठित कामगार
श्रेणी सरकारी योजना
श्रमिक पंजीकरण की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://bocw.bihar.gov.in/

BOCW Bihar श्रम पोर्टल क्या है?

BOCW बिहार श्रम पोर्टल एक ऐसा श्रम पोर्टल है जिसकी स्थापना बिहार सरकार द्वारा वर्ष 2008 में की गई थी। इस श्रम पोर्टल के द्वारा बिहार राज्य में असंगठित क्षेत्र के कामगारों के कल्याण हेतु अनगिनत योजनाएं लागू की गई है। इस पोर्टल पर श्रमिक अपना पंजीकरण करा के सरकार द्वारा दी जा रही हर एक सुविधाओं का लाभ उठा सकता है।

BOCW बिहार श्रम पोर्टल पर उपलब्ध कल्याणकारी योजनाएँ

बिहार बीओसीडब्लू द्वारा पॉर्टल पर पंजीकृत कामगारों हेतु कई कल्याणकारी योजनाएँ संचालित हैं, जिसे आप नीचे देख सकतें हैं।

Advertisements
  1. मातृत्व लाभ: इस योजना के अंतर्गत किसी महिला श्रमिक की कम से कम 1 वर्ष की सदस्यता पूर्ण होने पर प्रथम दो प्रसवों हेतु प्रसव की तिथि को 90 दिन की मजदूरी जितनी राशि उस महिला श्रमिक को प्रदान की जाती है।
  2. शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता: 1 वर्ष की सदस्यता पूर्ण होने पर पंजीकृत कामगार के पुत्र एवं पुत्री को शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
  3. विवाह के लिए वित्तीय सहायता: तीन वर्ष की सदस्यता पूर्ण करने के उपरांत श्रमिक के दो वयस्क पुत्रियों के विवाह हेतु 50,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
  4. सायकिल क्रय योजना: एक वर्ष की सदस्यता पूर्ण होने के उपरांत श्रमिक को साइकिल खरीदने के लिए 35,00 रुपये की वित्तीय सहायता रसीद उपलब्ध कराने पर प्रदान की जाती है।
  5. पेंशन: कम से कम पाँच वर्ष की सदस्यता पूर्ण होने के साथ 60 वर्ष की आयु के पश्चात 1,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन श्रमिक को प्रदान किया जाएगा।

बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड BOCW Bihar द्वारा और भी कई योजनाएँ संचालित हैं। जैसे कि नगद पुरस्कार, औजार क्रय योजना, भवन मरम्मती अनुदान योजना, चिकित्सा सहायता, विकलांगता पेंशन, दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता, मृत्यु लाभ, परिवार पेंशन, पितृत्व लाभ, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना इत्यादि। इन योजनाओं के बारे में संक्षिप्त जानकारी आप अधिसूचना में देख सकतें हैं।

BOCW Labour Crad बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज

BOCW बिहार लेबर कार्ड हेतु श्रमिक का पंजीकरण कराने हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड
  4. बैंक पासबुक का सिर्फ वही पेज, जिस पर आवेदक का नाम, अकाउंट नंबर और IFSC कोड हो
  5. दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  6. 90 दिनों तक काम करने का प्रमाण पत्र या स्व-घोषणा पत्र, इत्यादि।

श्रमिक पंजीकरण कैसे करें?

बिहार श्रम पोर्टल पर लेबर कार्ड बनवाने हेतु श्रमिक अपना पंजीकरण नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के बहुत ही आसानी से कर सकतें हैं।

  1. लेबर कार्ड बनवाने हेतु रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवेदन को सबसे पहले बिहार श्रम पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट bocw.bihar.gov.in पर जाना होगा। जिसमे एक कोने पर लेबर रजिस्ट्रेशन का बटन दिया होगा। जिसपे आपको क्लिक करना है।
BOCW Bihar Registration
Advertisements
  1. लेबर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, इसमें कई सारे विकल्प दिए होंगे। आपको सबसे ऊपर Apply For New Registration पर क्लिक करना है।
BOCW Bihar Registration
  1. उसपे क्लिक करने के पश्चात नया पेज खुलेगा जिसमे एक बटन प्रदर्शित होगा जिसपे लिखा होगा आधार सत्यापन। आपको उसपे क्लिक करना है।
BOCW Bihar Registration
  1. आधार सत्यापन पर क्लिक करने के पश्चात एक नया पेज खुलेगा जिसमें आवेदक का आधार संख्या एवं नाम दर्ज कर के प्रमाणित करें बटन पर क्लिक करना होगा।
BOCW Bihar Registration
  1. आधार संख्या प्रमाणित होने के पश्चात आवेदक के सामने नया पेज खुलेगा, यहाँ मांगे गए सभी महत्वपूर्ण विवरण दर्ज करने के पश्चात नीचे दिए सबमिट बटन पर क्लिक देना होगा।
BOCW Bihar Registration form
Advertisements
  1. सबमिट बटन पर क्लिक करने के पश्चात एक नया पेज खुलेगा जिसमें आवेदक द्वारा दर्ज की गई सभी जानकारी प्रदर्शित होगी। अगर आवेदक द्वारा कोई जानकारी गलत दर्ज की गई हो तो एडिट के बटन पर क्लिक कर के सुधार लें अथवा कन्फर्म बटन ओर क्लिक कर दें।
  2. कन्फर्म बटन पर क्लिक करने के पश्चात आवेदक के सामने पेमेंट पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको पेमेंट को पूरा कर के फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  3. पेमेंट करने के बाद आपके सामने एक एक स्लिप दिखने लगेगा जिसका आपको प्रिंट आउट निकाल के अपने पास सुरक्षित रख लेना है।

BOCW Bihar Labour Card Renewal

जिन श्रमिकों का लेबर कार्ड बन चुका है एवं उन्हें अपना लेबर कार्ड Renewal करना है। वे नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर के आसानी से अपने लेबर कार्ड का Renewal कर सकतें हैं।

  1. लेबर कार्ड Renewal करने के लिए आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. आधिकारिक वेबसाइट पर दिख रहे लेबर रेजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
  • उसपे क्लिक करने के पश्चात नया पेज खुलेगा जिसमे के विकल्प दिए होंगे। उसमें से “Apply for renewal registration” पर क्लिक करना होगा।
Bocw Bihar Renewal
  1. क्लिक करने के पश्चात नया पेज खुलेगा जिसमे आवेदक को अपने लेबर कार्ड का पंजीकरण संख्या दर्ज करने का विकल्प होगा।
  2. पंजीकरण संख्या सही सही दर्ज करने के बाद Show पर क्लिक करें। आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमे आपके लेबर कार्ड से संबंधित सभी जानकारी प्रदर्शित होगी।
Bocw bihar renewal
  1. नीचे पेमेंट का विकल्प दिया होगा, आप जितने वर्ष के लिए अपने Bihar Labour Card Renewal कराना चाहतें है। उतने वर्ष का फीस भुगतान कर के अपना लेबर कार्ड Renewal कर लें।

Bocw Bihar Status चेक कैसे करें

अपने लेबर कार्ड के पंजीकरण की bocw.bihar.gov.in application status आवेदक निम्न स्टेप्स को फॉलो कर के देख सकतें हैं-

  1. अपने पंजीकरण की स्थिति देखने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दिख रहे लेबर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
Bocw Labour Card Registration Status
  • उसपे क्लिक करने के पश्चात नया पेज खुलेगा जिसमे से आपको View Registration Status पर क्लिक करना होगा।
Bocw Labour Card Registration Status
  1. आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें आपको मोबाइल नंबर एवं रेजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर के Show बटन पर क्लिक करना होगा।
Bocw Labour Card Registration Status
  1. Show बटन पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमे आपके पंजीकरण की bocw bihar application status दिखाई देगी।

bocw bihar gov in श्रम कार्ड लिस्ट ऐसे देखें

अगर किसी भी व्यक्ति को बिहार राज्य के किसी भी क्षेत्र में कामगारों की तलाश करनी है तो इन स्टेप्स को फॉलो कर के वह उस क्षेत्र के पंजीकृत कामगारों की bocw list देख सकता है।

Advertisements
  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bocw.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर दिख रहे रजिस्टर लेबर पर क्लिक करें।
Bocw Labour Card list
  1. उसपे क्लिक करने के पश्चात नया पेज खुलेगा। जिसमे उस क्षेत्र की जानकारी दर्ज करनी होगी जिस क्षेत्र के कामगारों की सूची देखनी है।
Bocw Labour Card list
  1. सभी जानकारी सही सही दर्ज करने के उपरांत सर्च बटन पर क्लिक करें। आपके सामने उस क्षेत्र के कामगारों की bocw bihar list प्रदर्शित होने लगेगी।

Bihar Bocw FAQs

बिहार में लेबर कार्ड के लिए कौन पात्र है?

बिहार में लेबर कार्ड के लिए परिवार का एक ही सदस्य आवेदन कर सकता है। आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए एवं उसने एक साल में 90 दिन काम किया है, वो लेबर कार्ड के अपना पंजीकरण करा सकता है।

बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का टोल फ्री नंबर क्या है?

बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का टोल फ्री नंबर ☎️ 0612-2525558 हैं।

लेबर कार्ड हेतु श्रमिक पंजीकरण कराने हेतु आवेदक की उम्र क्या होनी चाहिए?

लेबर कार्ड हेतु पंजीकरण कराने के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा एवं 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।

आशा है आपको BOCW बिहार श्रम पोर्टल से जुड़ी जानकारी आपको पसंद आई होगी। BOCW बिहार श्रम पोर्टल जुड़ी और जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

  1. Bhut.acha.esrm.kad.bna.rheho

    Reply
कमेन्ट करें