Advertisements

Bihar Staff Nurse Syllabus 2025

बिहार राज्य द्वारा स्टाफ नर्स की भर्ती जारी की जाती है, स्टाफ नर्स पद पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को बिहार स्टाफ नर्स Exam Pattern और Bihar Staff Nurse Syllabus का ज्ञान होना चाहिए, स्टाफ नर्स की परीक्षा कुल चार भागों में होती है। जो उम्मीदवार SBHS बिहार स्टाफ नर्स की ऑनलाइन लिखित परीक्षा पास कर लेंगे, उन्हें नर्स के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

इस लेख के माध्यम से हम आपको Bihar Staff Nurse Syllabus In Hindi और Biha Staff Nurse Exam Pattern की विस्तृत जानकारी देंगे जो उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा पास करने में अहम भूमिका निभायेगा।

Advertisements

बिहार स्टाफ नर्स के बारे में संक्षिप्त विवरण

भर्ती का नामबिहार स्टाफ नर्स भर्ती
पदस्टाफ नर्स
श्रेणीGoverment Exam Syllabus
कुल प्रश्नों की संख्या100 प्रश्न
नेगेटिव मार्किंग0.25 अंक की होती है।
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://statehealthsocietybihar.org/

Bihar Staff Nurse Selection Process 2025

बिहार स्टाफ नर्स पद पर चयनित होने के लिए दो चरणों को पास करना होता है-

  1. लिखित परीक्षा
  2. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार की अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार का चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों पर आधारित होगा। यदि कोई उम्मीदवार न्यूनतम कटऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करता है, तो उसे अगली प्रक्रिया यानी दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

Bihar Staff Nurse Exam Pattern 2025

  1. लिखित परीक्षा एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी।
  2. इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  3. लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है।
  4. परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (Objective Type) प्रश्न पूछे जायेंगे, जिनमें एक सही विकल्प चुनना होगा।
  5. कुल समय 2 घंटे (120 मिनट) का होगा।
  6. प्रत्येक सही उत्तर के लिए +1 अंक दिया जाएगा।
  7. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -0.25 अंक काटे जायेंगे।
  8. न्यूनतम उत्तीर्णांक (Minimum Qualifying Marks):
    • सामान्य वर्ग (General): 40%
    • OBC: 36.5%
    • SC/ST/दिव्यांग/महिला: 32%
विषय का नामप्रश्नों की संख्या & अंक
सामान्य ज्ञान20
रीजनिंग20
गणित20
नर्सिंग40
कुल मार्क/ अंक100/100

Bihar Staff Nurse Syllabus In Hindi

आयोग द्वारा आधिकारिक Bihar Staff Nurse Syllabus जारी कर दिया गया इसमें सामान्य जागरूकता, विश्लेषणात्मक क्षमता, अंकगणित, नर्सिंग विषय से कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, उम्मीदवार इस परीक्षा में चयनित होने के लिए नीचे दिये बिहार स्टाफ नर्स सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी करें।

Bihar Staff Nurse General Knowledge (सामान्य ज्ञान) Syllabus

सामान्य विज्ञान, देश और राजधानियाँ, नागरिक शास्त्र, भारतीय अर्थव्यवस्था, विरासत, करंट अफेयर्स, प्रसिद्ध दिन और तिथियां. भारत में प्रसिद्ध स्थान, भारतीय संसद, साहित्य, आविष्कार और खोज, पर्यावरण के मुद्दे, जीव विज्ञान, प्रसिद्ध पुस्तकें और लेखक, भारतीय इतिहास, खेल , भूगोल, पर्यटन, कलाकार, भारतीय राजनीति, नदियाँ, झीलें और समुद्र।

Bihar Staff Nurse Analytical Ability (रीजनिंग) Syllabus

  1. Number Ranking
  2. Similarities
  3. Number Series.
  4. Cubes & Dice
  5. Arithmetic Reasoning
  6. Data Sufficiency
  7. Verbal and Figure Classification
  8. Directions
  9. Clocks & Calendars
  10. Problem Solving
  11. Space Visualization
  12. Blood Relations.
  13. Analogies
  14. Decision Making
  15. Visual Memory
  16. Judgment
  17. Figural Series Compilation
  18. Coding-Decoding, आदि।

Bihar Staff Nurse Numerical Ability (गणित) syllabus

विषय का नाम (English) मेंहिंदी में
Simplificationसंख्याओं पर आधारित प्रश्न
Ratio and Proportionअनुपात और समानुपात
Problems on H.C.F. and L.C.M.महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्त्य
Discountछूट से जुड़े प्रश्न
Partnershipसाझेदारी
Decimal Fractionदशमलव भिन्न
Pipes and Cisternनल और टंकी
Problems on Agesउम्र से जुड़े प्रश्न
Time and Distanceसमय और दूरी से संबंधित प्रश्न
Allegation or Mixtureमिश्रण
Probabilityसंभावना से जुड़े प्रश्न
Averageऔसत
Compound Interestचक्रवृद्धि ब्याज
Surds and Indicesघातांक करणी से जुड़े प्रश्न
Height and Distanceऊँचाई और दूरी से संबंधित प्रश्न
Boats and Streamsनाव और धारा से जुड़े प्रश्न
Areaक्षेत्रफल से जुड़े प्रश्न
Time and Workसमय और कार्य से संबंधित प्रश्न
Square Root and Cube Rootवर्गमूल और घनमूल
Simple Interestसाधारण ब्याज

Bihar Staff Nurse Nursing (नर्सिंग पर आधारित प्रश्न) Syllabus

विषय का नाम (English)विषय का विवरण (हिंदी में)
Health Education & Communication Skillsस्वास्थ्य शिक्षा और बातचीत की कला
Pediatric Nursingबच्चों की देखभाल से जुड़ी नर्सिंग
Fundamentals of Nursingनर्सिंग के मूल सिद्धांत और बुनियादी जानकारी
Medical-Surgical Nursingदवा और सर्जरी से जुड़ी नर्सिंग
Toxicologyज़हर और उनके असर की जानकारी
Nutritionपोषण और संतुलित आहार से संबंधित विषय
Personal Hygieneव्यक्तिगत सफाई और स्वास्थ्य
Microbiologyसूक्ष्मजीवों (जैसे बैक्टीरिया, वायरस) से संबंधित अध्ययन
Clinical Pathologyरोगों की प्रयोगशाला में जांच से जुड़ी जानकारी
Community Health Nursingसमाज के लोगों की सेहत की देखभाल से जुड़ी नर्सिंग
Human Anatomy & Physiologyमानव शरीर की रचना और उसके अंगों का कार्य
Drug Store Managementदवाइयों के स्टोर और रख-रखाव से जुड़ी जानकारी
Health Education & Community Pharmacyस्वास्थ्य शिक्षा और समाज में दवाइयों के उपयोग की जानकारी
Hospital & Clinical Pharmacyअस्पतालों में दवाइयों की देखभाल और प्रयोग से जुड़ी जानकारी

Bihar Staff Nurse Syllabus PDF Download

उम्मीदवार इसके पीडीएफ को डाउनलोड करने के लिए इसके आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करें तथा सिलेबस के पीडीएफ को डाउनलोड करें या नीचे दिये Bihar Staff Nurse Syllabus PDF Download लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Staff Nurse Syllabus 2025 FAQ

बिहार स्टाफ नर्स परीक्षा की अवधि कितनी होगी?

इसकी परीक्षा की अवधि कुल 2 घण्टे अर्थात 120 मिनट होगी।

स्टाफ नर्स परीक्षा का सिलेबस क्या होगा?

इस परीक्षा में गणित, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, रीजनिंग नर्सिंग आदि विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

बिहार स्टाफ नर्स परीक्षा में कुल कितने प्रश्न होंगे?

इस परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते है जो 100 अंक के होते हैं।

Bihar Staff Nurse Selection Process क्या है?

बिहार स्टाफ नर्स पद पर चयनित होने के लिए लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन कुल 2 चरणों को पास करना होगा।

संबंधित लेख

UPPSC Staff Nurse SyllabusMP Staff Nurse Syllabus
UP NHM SyllabusUPPSC APS Syllabus
Advertisements