Advertisements

Bihar Police SI Syllabus

बिहार पुलिस समय-समय पर सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करता है, इसके लिए काफी सारे उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करते हैं, ऐसे में इस लेख के जरिए हम आपको बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के बारे में विस्तार से बताएंगे।

आपको बता दें कि परीक्षा से पहले सभी उम्मीदवारों के लिए Bihar Police SI Syllabus और Bihar Police Exam Pattern को जानना बेहद ही जरुरी है, क्यूंकि तभी उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकते हैं. ऐसे में पूरी जानकारियों के लिए यह लेख अंत तक पढ़ें.

Bihar Police SI भर्ती का संक्षिप्त विवरण

संस्था का नामबिहार पुलिस
पद का नामSub Inspector & Sergeant
चयन प्रक्रियाPrelims Exam
Mains Exam
Physical
Standard
Endurance Test
लेख कैटेगरीसिलेबस
आधिकारिक वेबसाइटhttp://bpssc.bih.nic.in/
जॉब लोकेशनबिहार

यह भी पढ़ें

UP SI Syllabus 2023 In Hindi – देखें यूपी दारोगा का सिलेबस, परीक्षा पैटर्नCG Police SI Syllabus 2023 In Hindi
Uttarakhand SI Syllabus 2023 In HindiUP Police ASI Syllabus In Hindi
Rajasthan Police SI Syllabus In Hindi

Bihar Police SI Exam Pattern

Bihar Police SI Exam Pattern निम्नलिखित है :

  1. परीक्षा लिखित वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय) प्रकार की होगी।
  2. परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी यानी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा।

Preliminary Examination

  1. परीक्षा लिखित वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
  2. प्री एग्जाम 100 प्रश्नों का होगा जिसके लिए 200 अंक निर्धारित होंगे।
  3. प्री परीक्षा के लिए समय अवधि 02 घंटे होगी।
  4. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  5. प्रश्न जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स से पूछे जाएंगे।
  6. वे उम्मीदवार जो 30% से कम स्कोर करते हैं, अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे।
  7. प्री एग्जाम से कैंडिडेट्स से 20 गुना उम्मीदवार मेन एग्जाम के लिए बुलाए जाएंगे।

Mains Examination

  1. परीक्षा लिखित वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
  2. मुख्य लिखित परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे
  3. प्रत्येक पेपर 02 घंटे का समय अवधि का होगा।
  4. पेपर – I में, सामान्य हिंदी सेक्शन में 200 अंकों के 100 प्रश्न होंगे।
  5. पेपर I में 30% क्वालिफाइंग मार्क्स होंगे।
  6. पेपर- I के ये मार्क्स मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं होंगे।
  7. पेपर – II में, सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित और मानसिक योग्यता में 200 अंकों के 100 प्रश्न होंगे।

नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से आप Bihar Police SI Mains Syllabus के बारे में और अच्छे से जान सकते हैं।

प्रश्नपत्रकुल प्रश्नअंकसमय
सामान्य हिंदी1002002 घण्टे
सामान्य अध्ययन1002002 घण्टे
कुल2004004 घण्टे

Bihar Police SI Syllabus (हिंदी में)

नीचे दी गई सारणी के माध्यम से आप बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर के सिलेबस के बारे में विस्तारपूर्वक जान पाएंगे।

विषयटॉपिक्स
सामान्य ज्ञान और वर्तमान घटनाएँकरेंट अफेयर्स : चैम्पियनशिप / विजेता, भारत के बारे में, युद्ध अभ्यास और पड़ोसी देशों के राष्ट्रीय तथ्य (स्मारक, प्रख्यात व्यक्तित्व, सामान्य नाम, खोज, रोग और पोषण, पुरस्कार और लेखक, आदि) संस्कृति और धार्मिक स्थल और कला आदि।
सामान्य हिंदीपर्यायवाची और विलोम शब्द, खाली स्थान भरना, वाक्य सुधार, वाक्य त्रुटि पढ़ने की क्षमता का परीक्षण, समास, अलंकार, हिंदी ब्याकरण से सम्बंधित सभी विषय।
सामान्य अध्ययनभूगोल, भारतीय इतिहास, भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था, वर्तमान घटनाएं (जैसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजन, बैंकिंग, खेल, आदि)
सामान्य विज्ञानभौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान।
नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारत का भूगोलभूगोल, पर्यावरण, भारतीय कृषि और प्राकृतिक संसाधन, भारतीय इतिहास, संस्कृति, आर्थिक पहलू, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय संविधान और राजनीति, पंचायती राज, सामुदायिक विकास और 5 वर्षीय योजना।
गणितऔसत, सरलीकरण, प्रतिशत, समय और कार्य, लाभ और हानि, सरल और चक्रवृद्धि ब्याज, क्षेत्र, समय और गति, निवेश, एचसीएफ और एलसीएम, आयु, बार ग्राफ, पिक्टोरियल ग्राफ और पाई चार्ट, डेटा इंटरएक्शन आदि।
मानसिक क्षमता परीक्षणAnalogies Problem-Solving, Similarities & Differences, Discriminating, Observation, Decision Making, Relationship Concepts, Visual memory, Space Visualization, Analysis, Judgment Verbal And Figure, Classification, Arithmetical Number, Series, Non-Verbal Series आदि

बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर – FAQs

बिहार पुलिस SI पद के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

बिहार पुलिस SI चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों पर आधारित है:
◆प्रारंभिक परीक्षा
◆मुख्य परीक्षा
◆शारीरिक पात्रता परीक्षा
◆चिकित्सा परीक्षण

बिहार पुलिस SI लिखित परीक्षा में कितने पेपर होते हैं?

बिहार पुलिस SI परीक्षा के अंतर्गत दो लिखित परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं जो प्रारंभिक और मेन्स परीक्षा हैं।

बिहार पुलिस SI प्रारंभिक परीक्षा में कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?

बिहार पुलिस SI प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 प्रश्न 200 अंकों के लिए पूछे जायेंगे।

Advertisements