बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) के द्वारा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से स्नातक की डिग्री रखने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए बिहार मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर के कुल 64 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य और ईच्छुक हैं, वे 04/11/2023 से नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए तालिका के माध्यम से शैक्षिक योग्यता, उम्र सीमा, और इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अधिसूचना को डाउनलोड करके पढ़ कर सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Bihar Police Prohibition SI Recruitment का संक्षिप्त विवरण
| भर्ती का नाम | बिहार मद्य निषेध दरोगा भर्ती 2023 |
| भर्ती बोर्ड का नाम | बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) |
| पद का नाम | मद्य निषेध दरोगा (SI) |
| आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| विज्ञापन संख्या | 03/2023 |
| पदों की संख्या | 64 पद |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://bpssc.bih.nic.in |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
| आवेेेदन की शुरुआत | 04/11/2023 |
| आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 04/12/2023 |
| परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 04/12/2023 |
| बिहार मद्य निषेध दरोगा भर्ती परीक्षा तिथि | 28/01/2024 |
| बिहार मद्य निषेध दरोगा भर्ती एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 11/01/2024 |
| बिहार मद्य निषेध दरोगा भर्ती रिजल्ट जारी होने की तिथि | अघोषित |
आवेदन फीस
| जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 700/- रुपये |
| एससी/एसटी | 400/- रुपये |
| परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोड | डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान |
आयु सीमा – 01/08/2023
| न्यूनतम आयु | 20 वर्ष |
| अधिकतम आयु (महिला) | 40 वर्ष |
| अधिकतम आयु (पुरुष) | 37 वर्ष |
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
भर्ती का विवरण
| पद का नाम | पदों की संख्या | योग्यता |
|---|---|---|
| एसआई (निषेध) | 63 | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी वर्ग में स्नातक की डिग्री। |
| एसआई (सतर्कता) | 01 | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी वर्ग में स्नातक की डिग्री। |
इसके अलावा अन्य पदों और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
आवेदन प्रक्रिया
जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक हैं, वे निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं-
- आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, जिसका डायरेक्ट लिंक तालिका में मौजूद है.
- आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज जैसे – मार्कशीट, पहचान पत्र, पता विवरण, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अपने पास जरूर रखें.
- उम्मीदवार सबसे पहले निचे दिए गये ऑनलाइन आवेदन करें लिंक पर क्लिक करें.
- पेज खुलने के बाद आवेदन हेतु मांगी गई पूरी जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद अब आपको रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगी, इसे आप ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं, लेकिन उससे पहले यह सुनिश्चित करें, कि आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटी नहीं है.
- आवेदन शुल्क जमा करने के बाद आप अपने आवेदन को सबमिट करके उसका प्रिंट अपने पास जरुर सुरक्षित रखें.