Bihar Police Constable Result 2021 : बिहार में पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा 14 मार्च 2021 से लेकर 21 मार्च 2021 तक आयोजित कराई गई थी। आपको बता दें कि इस भर्ती के तहत बिहार में कांस्टेबल के कुल 8415 रिक्तियों को भरा जाएगा। बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किया गया है, हालांकि यह अगस्त महीने में जारी होने वाला था पर किसी कारणवश यह जारी नहीं हो सका।
ऐसे में भर्ती बोर्ड अगले महीने तक Bihar Police Constable Result 2021 जारी कर सकता है, रिजल्ट आधिकारिक तौर पर csbc.bih.nic.in पर घोषित किया जाएगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए विज्ञापन संख्या 05/2020 के लिए पंजीकरण किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।

Bihar Police Constable Result – संक्षिप्त विवरण
- भर्ती बोर्ड का नाम : सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC)
- परीक्षा का नाम : बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा
- कुल पदों की संख्या : 8415
- चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा
- परीक्षा तिथि : 14/03/2021 से 21/03/2021
- रिजल्ट जारी होने की तिथि : जल्द घोषित किया जाएगा
- आधिकारिक वेबसाइट : https://www.csbc.bih.nic.in/
Bihar Police Constable संभावित कट ऑफ अंक
बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का परिणाम बोर्ड द्वारा दिए गए कट ऑफ के आधार पर ही जारी किया जाएगा। कट ऑफ अंकों के आधार पर लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले किसी भी उम्मीदवार को शारीरिक परीक्षण के लिए चुना जाता है। ऐसे में इस साल का संभावित कट ऑफ अंक नीचे दिया गया है –
श्रेणी | पुरुष (कट ऑफ अंक) | महिला (कट ऑफ अंक) |
सामान्य | 72-75 | 45-50 |
एससी | 50-60 | 31-36 |
एसटी | 52-55 | 29-33 |
EWS | 70-73 | 41-45 |
OBC | 69-70 | 37-42 |
बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2021 को ऑनलाइन कैसे चेक करें?
बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2021 के जारी होने के बाद चेक करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे –
- बिहार पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट का लिंक उपर लेख में दिया गया है।
- इसके बाद होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको सीबीएससी कांस्टेबल रिजल्ट डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा और उस पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद अगला पेज खुलेगा।
- अगले पेज पर आपको अपना आईडी और पासवर्ड भरना होगा, और भरने के बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
- अब रिजल्ट को आप अपने फोन या लैपटॉप में सेव करके रख सकते हैं।
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
बिहार पुलिस कांस्टेबल के रिजल्ट संबंधित अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं कि गई है, लेकिन यह जल्द जारी हो सकता है।
बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 14 और 21 मार्च 2021 को आयोजित की गई थी।
बिहार कांस्टेबल रिजल्ट 2021 को आधिकारिक वेबसाइट – www.csbc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन चेक किया जा सकता है।
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, ऐसे ही सरकारी परीक्षाओं के लेटेस्ट अपडेट्स हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।
Police and arrmy
Police
Only police
Jaiki
My name is Sutesh kumar