Bihar JEE / NEET Free Coaching Admit Card 2023 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना के द्वारा प्रदेश के गरीब विद्यार्थियों हेतु इंजीनियर तथा मेडिकल प्रतियोगी परीक्षा (NEET/JEE) के लिए मुफ्त में कोचिंग देने के लिए Bihar JEE / NEET Free Coaching Online Form 2023 जारी किया गया था। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 से 21 अगस्त 2023 के मध्य चली थी। अब आयोग द्वारा इस परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। जिसे उम्मीदवार नीचे दिए हुए लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकतें हैं।
इस प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 17 सितंबर 2023 को आयोजित किया जाएगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए आवेदन किया था वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकतें हैं। इस लेख के माध्यम से आप Bihar JEE / NEET Free Coaching Admit Card डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक जानेंगे।
Bihar Free Coaching Yojana 2023 का संक्षिप्त विवरण
फॉर्म का नाम | बिहार जेईई/एनईईटी फ्री कोचिंग ऑनलाइन फॉर्म 2023 |
फॉर्म बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना |
कोर्स का नाम | JEE/NEET |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://coaching.biharboardonline.com |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
Bihar Free Coaching Yojana हेतु आवेेेदन की शुरुआत | 14/08/2023 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 21/08/2023 |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 21/08/2023 |
Bihar Free Coaching Yojana परीक्षा तिथि | 17/09/2023 |
Bihar Free Coaching Yojana एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 11/09/2023 |
बिहार फ्री कोचिंग उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि | 22 /09 /2023 |
Bihar Free Coaching रिजल्ट जारी होने की तिथि | 27/09/2023 |
Advertisements
आवेदन फीस
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 100/- रुपये |
एससी/एसटी | 100/- रुपये |
परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोड | डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान |
Bihar JEE / NEET Free Coaching Admit Card 2023 ऐसे डाउनलोड करें
यदि आप Bihar JEE / NEET Free Coaching Admit Card को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़े, सभी चरणों को पढ़ने के बाद आप यह एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकतें हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम नीचे दिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करेगें तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें उम्मीदवार को अपना रोल नंबर एवं जन्मतिथि, कैप्चा दर्ज करना होगा।

- सभी जानकारी सही प्रकार से भरने के बाद नीचे दिए सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा, उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- एडमिट कार्ड खुलने के बाद आप उसका प्रिंटआउट ले सकते है या आप अपने फोन में में देख रहे है तो पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके रख सकतें हैं।