BPSC Headmaster Syllabus 2023 In Hindi | बिहार हेडमास्टर सिलेबस इन हिंदी

BPSC Headmaster Syllabus 2023 In Hindi: बिहार लोक सेवा आयोग ने अभी हाल ही में हेड मास्टर के करीब 6421 पदों के लिए अधिसूचना को जारी किया है, ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इस फॉर्म को भरना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट या हमारे द्वारा दिए गए सीधे लिंक के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे में मैं आपको BPSC Headmaster Syllabus 2023 In Hindi तथा BPSC Headmaster Exam Pattern के बारे में विस्तृत रूप से बताउँगा, ताकि आपको इसके पाठ्यक्रम में कोई दुविधा ना हो और आप अच्छे ढंग से BPSC Headmaster Syllabus In Hindi को समझ सकें, और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अपना चयन सुनिश्चित कर सकें।

BPSC Head Master Syllabus 2022 In Hindi
BPSC Headmaster Syllabus Hindi

BPSC Headmaster Recruitment 2023 से संबंधित संक्षिप्त विवरण

  1. भर्ती का नाम: बिहार प्रधानाध्यापक भर्ती
  2. भर्ती बोर्ड का नाम: बिहार लोक सेवा आयोग
  3. पद का नाम: प्रधानाध्यापक (हेड मास्टर)
  4. पदों की संख्या: 6421 पद
  5. वेतनमान: 35000/-
  6. आवेदन की प्रक्रिया: ऑनलाइन
  7. श्रेणी : Goverment Exam Syllabus
  8. लेख का नाम: BPSC Headmaster Syllabus In Hindi
  9. आधिकारिक वेबसाइट: https://www.bpsc.bih.nic.in

चयन प्रकिया

बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के चुनाव के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछें जाएंगे तथा प्रश्नों की संख्या 150 रहेगी और समय अवधि 2 घंटे दी जाएगी। लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर आयोग उम्मीदवारों का चयन करेगा, इस भर्ती में साक्षात्कार नहीं होगा।

BPSC Headmaster Exam Pattern

इस भर्ती का परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है –

  1. इस परीक्षा में प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय होगा.
  2. इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  3. जिसमें की 100 प्रश्न सामान्य अध्ययन, तथा बीएड कोर्स से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  4. इसके लिए आपको कील 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।
  5. इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन 0.25 का प्रावधान किया गया है।
  6. इस भर्ती में साक्षात्कार नहीं होगा, अंतिम मेधा सूची केवल लिखित परीक्षा के आधार पर बनाई जायेगी।

आइए सारणी के अनुसार समझने का प्रयास करते हैं –

क्रमांकविषयअंकसमयावधि
1सामान्य अध्ययन100
2बीएड पाठ्यक्रम (जो बिहार के विश्वविद्यायों में पढ़ाये जाते हैं)50
कुल150 अंक2 घण्टे यानी 120 मिनट

BPSC Headmaster Syllabus In Hindi

यदि आप इस भर्ती के पाठ्यक्रम को पूरी तरह से जानना चाहते हैं तो आप BPSC Headmaster Syllabus In Hindi के इस लेख को पूरा अवश्य पढें, जिससे की आपको इसके पाठ्यक्रम में किसी भी प्रकार की दुबिधा ना हो –

सामान्य अध्ययन – BPSC Headmaster Syllabus 2023 In Hindi

इस विषय में ज्ञान विज्ञान के निम्नलिखित क्षेत्रों से सम्बन्धित प्रश्न होंगे:

  1. सामान्य विज्ञान
  2. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ।
  3. भारत का इतिहास और बिहार के इतिहास की मुख्य विशेषताएँ।
  4. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन तथा इसमें बिहार का योगदान
  5. भूगोल.
  6. भारतीय राजव्यवस्था.
  7. भारतीय अर्थव्यवस्था ।
  8. प्रारम्भिक गणित और मानसिक क्षमता परीक्षण।

उपर्युक्त विषयों का विवरण इस प्रकार हैं:

  1. सामान्य विज्ञान के अन्तर्गत दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से सम्बन्धित विषयों सहित विज्ञान की सामान्य जानकारी तथा परिबोध पर ऐसे प्रश्न पूछे जायेंगे, जिसकी किसी भी शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है, जिसने वैज्ञानिक विषयों का विशेष अध्ययन नहीं किया है।
  2. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के वर्तमान घटनाओं तथा बिहार से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जायेंगे।
  3. इतिहास के अन्तर्गत विषय के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में विषय की सामान्य जानकारी पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। परीक्षार्थियों से आशा की जाती है कि वे बिहार के इतिहास की मुख्य घटनाओं से परिचित होंगे।
  4. भारत के राष्ट्रीय आंदोलन के अन्तर्गत उन्नीसवीं शताब्दी के पुनरूत्थान के स्वरूप और स्वभाव, राष्ट्रीयता का विकास तथा स्वतंत्रता प्राप्ति से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जायेंगे। परीक्षार्थियों से आशा की जाती है कि वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बिहार की भूमिका पर पूछे गए प्रश्नों के भी उत्तर दें।
  5. भूगोल विषय में “भारत तथा बिहार” के भूगोल पर विशेष ध्यान दिया जायेगा “भारत तथा बिहार का भूगोल” के अन्तर्गत देश के सामाजिक तथा आर्थिक भूगोल से सम्बन्धित प्रश्न होंगे|
  6. जिनमें भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक साधनों की प्रमुख विशेषताएँ सम्मिलित होंगी। भारत की राज्य व्यवस्था के अन्तर्गत भारतीय संविधान देश की राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, विभिन्न विकास योजना सम्मिलित होंगे।
  7. भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रश्न बुनियादी अर्थव्यवस्था भारत की अर्थव्यवस्था और बिहार की अर्थव्यवस्था पर ज्ञान की जाँच होगी।
  8. प्रारम्भिक गणित और मानसिक क्षमता जाँच पर प्रश्न होंगे।

बीएड पाठ्यक्रम (जो बिहार के विश्वविद्यायों में पढ़ाये जाते हैं)

यदि आप बीएड पाठ्यक्रम (जो बिहार के विश्वविद्यायों में पढ़ाये जाते हैं) को अच्छी तरह से जानना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट या हमारे द्वारा दिए गए लिंक पर क्लिक करके आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं –

BPSC Headmaster Syllabus In Hindi PDF Download

यदि आप BPSC Headmaster Syllabus Hindi PDF Download करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट या फिर हमारे द्वारा दिए गए लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC Headmaster से संबंधित लेख

1BPSC Headmaster Exam Pattern
2BPSC Headmaster selection Process
3BPSC Headmaster Cut Off

BPSC Headmaster Syllabus In Hindi से संबंधित कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न

यह अधिसूचना कुल कितने पदों के लिए जारी की गई है?

यह अधिसूचना कुल 6421 पदों के लिए जारी की गई है।

इस परीक्षा में कुल कितने प्रश्न पूछें जाएंगे?

इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछें जाएंगे।

क्या इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान है?

हाँ, इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन 0.25 का प्रावधान किया गया है।

क्या इस परीक्षा के बाद साक्षात्कार होगा?

नहीं, इस परीक्षा में किसी भी प्रकार का साक्षात्कार नहीं होगा।

आशा है हमारे द्वारा BPSC Headmaster Syllabus 2023 In Hindi तथा BPSC Headmaster Exam Pattrn के बारे में दी गई यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी, ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।