BPSC Head Teacher Syllabus 2023 In Hindi : बिहार में शिक्षक का ख्वाब देख रहे तमाम युवा अभ्यर्थियों के लिए बिहार राज्य सेवा आयोग (BPSC) ने प्रधान शिक्षक के करीब 40,506 पदों के लिए अधिसूचना को जारी कर दिया है, ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में रुचि रखते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट या फिर नीचे दिए गए लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे में मैं आपको BPSC pradhan Shikshak Syllabus के बारे में विस्तृत रूप से बताऊँगा, ताकि आपको BPSC Head Teacher Syllabus 2023 In Hindi तथा BPSC Head Teacher Exam Pattern को लेकर कोई भी दुविधा ना हो, और आप अच्छा अंक प्राप्त कर परीक्षा में सफल हो सकें।

BPSC pradhan Shikshak Syllabus से संबंधित संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | बीपीएससी प्रधान शिक्षक भर्ती |
भर्ती बोर्ड का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) |
पद का नाम | प्रधान शिक्षक (हेड टीचर) |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
पदों की संख्या | 40 हजार 506 पद |
वेतनमान | प्रारम्भिक वेतन प्रक्रम 30,500/- रुपये |
चयन-प्रकिया | लिखित परीक्षा के आधार पर |
श्रेणी | Syllabus |
लेख का नाम | BPSC Head Teacher Syllabus In Hindi |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.bpsc.bih.nic.in/ |
चयन प्रक्रिया
बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के चुनाव के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछें जाएंगे तथा प्रश्नों की संख्या 150 रहेगी और समय अवधि 2 घंटे दी जाएगी। लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर आयोग उम्मीदवारों का चयन करेगा, इस भर्ती में साक्षात्कार नहीं होगा।
BPSC Head Teacher Exam Pattern
इस भर्ती का परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है –
- इस परीक्षा में प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय होगा.
- इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- जिसमें की 75 प्रश्न सामान्य अध्ययन, तथा बीएड कोर्स या डीएलएड से 75 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- इसके लिए आपको कील 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।
- इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन 0.25 या 1/4 का प्रावधान किया गया है।
- इस भर्ती में साक्षात्कार नहीं होगा, अंतिम मेधा सूची केवल लिखित परीक्षा के आधार पर बनाई जायेगी।
आइए सारणी के आधार पर समझने का प्रयास करते हैं –
क्रमांक | विषय | अंक | समयावधि |
1 | सामान्य अध्ययन | 75 | |
2 | डी.एल.एड. पाठ्यक्रम | 75 | |
कुल | 150 अंक | 2 घण्टे यानी 120 मिनट |
BPSC Head Teacher Syllabus In Hindi
यदि अपने बिहार प्रधान शिक्षक का फॉर्म भर दिया है तो आपको BPSC Head Teacher Syllabus In Hindi के बारे में जानना बेहद ही आवश्यक है, क्योंकि यदि आप BPSC Head Teacher Syllabus Hindi के बारे में विस्तृत रूप से नहीं जानेंगे तो आप परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में आप असक्षम हो सकते हैं।
सामान्य अध्ययन – BPSC Head Teacher Syllabus 2023 In Hindi
- सामान्य विज्ञान ।
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ।
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन तथा इसमें बिहार का योगदान।
- भूगोल |
- भारतीय राजव्यवस्था।
- प्रारम्भिक गणित और मानसिक क्षमता परीक्षण।
उपर्युक्त विषयों का विवरण इस प्रकार है –
- सामान्य विज्ञान के अन्तर्गत दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से सम्बन्धित विषयों सहित विज्ञान की सामान्य जानकारी तथा परिबोध पर ऐसे प्रश्न पूछे जायेंगे, जिसकी किसी भी शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है, जिसने वैज्ञानिक विषयों का विशेष अध्ययन नहीं किया है।
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के वर्तमान घटनाओं पर बिहार सहित प्रश्न पूछे जायेंगे।
- भारत के राष्ट्रीय आंदोलन के अन्तर्गत उन्नीसवीं शताब्दी के पुनरूत्थान के स्वरूप और स्वभाव, राष्ट्रीयता का विकास तथा स्वतंत्रता प्राप्ति से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जायेंगे। परीक्षार्थियों से आशा की जाती है कि वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बिहार की भूमिका पर पूछे गए प्रश्नों के भी उत्तर दें।
- भारत तथा बिहार का भूगोल के अन्तर्गत देश के सामाजिक तथा आर्थिक भूगोल से सम्बन्धित प्रश्न होंगे, जिनमें भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक साधनों की प्रमुख विशेषताएँ सम्मिलित होंगी।
- भारत की राज्य व्यवस्था के अन्तर्गत भारतीय संविधान देश की राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, विकास योजना सम्मिलित होंगे।
- प्रारम्भिक गणित और मानसिक क्षमता जाँच पर प्रश्न
डी.एल.एड. विषय – BPSC Head Teacher Syllabus In Hindi
इस विषय के पाठ्यक्रम को विस्तृत रूप से जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
BPSC pradhan Shikshak Syllabus PDF Download
आप BPSC Head Teacher Syllabus In Hindi PDF Download करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट या फिर नीचे दिए गए लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC Head Teacher Syllabus 2023 In Hindi से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
यह अधिसूचना कुल 40,506 पदों के लिए जारी की गई है।
नहीं, इस परीक्षा में साक्षात्कार नहीं होगा।
इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न संकलित किए जाएंगे।
इस परीक्षा में 2 घंटे यानी 120 मिनट प्रदान किया गया है।
आशा है आपको BPSC Head Teacher Syllabus 2023 In Hindi तथा BPSC Head Teacher Exam Pattern के बारे में दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी।