बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 23 मार्च 2026 को इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
छात्र-छात्राएं अपना Bihar Board 12th Result आधिकारिक वेबसाइट्स जैसे biharboardonline.bihar.gov.in, और interbiharboard.com पर चेक कर सकते हैं जिसकी पूरी प्रक्रिया नीचे की तरफ़ बताई गई है।
Bihar Board 12th Result 2026 कब आएगा? (Expected Date & Real Insight)
अगर हम सिर्फ अनुमान की बात करें तो कई वेबसाइट्स अलग-अलग तारीख बता रही हैं, लेकिन सही समझने के लिए हमें बोर्ड की कार्यप्रणाली और पिछले वर्षों का पैटर्न देखना जरूरी होता है। बिहार बोर्ड देश के उन चुनिंदा बोर्ड्स में से है जो सबसे पहले 12वीं का रिजल्ट जारी करते हैं। पिछले 5 साल का ट्रेंड देखें तो रिजल्ट ज्यादातर मार्च के तीसरे या चौथे सप्ताह में आया है।
इस साल की स्थिति देखें तो:
- परीक्षा 13 फरवरी 2026 तक खत्म हो गई थी
- कॉपियों की जांच मार्च के पहले सप्ताह तक लगभग पूरी हो चुकी थी
- टॉपर वेरिफिकेशन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है
इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए यह कहा जा सकता है कि
👉 रिजल्ट 23 2026 को जारी हो गया है
आमतौर पर बिहार बोर्ड दोपहर के समय रिजल्ट जारी करता है, और इस साल भी दोपहर 2 बजे बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी किया गया है।
Bihar Board 12th Result 2026 कैसे चेक करें?
जब रिजल्ट जारी हो जाता है, तो कई बार वेबसाइट स्लो हो जाती है और छात्र घबरा जाते हैं। इसलिए पहले से सही तरीका जान लेना जरूरी है।
रिजल्ट देखने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होती, बस अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए दो चीजें तैयार रखें —
👉 Roll Code और Roll Number
इसके बाद:
- सबसे पहले Bihar Board Result के अधिकारक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाए
- होमपेज पर “Bihar Board 12th Result 2026” या “Inter Result 2026” का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और रोल कोड डाले और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद “View Result” बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

रिजल्ट जारी होने से पहले बोर्ड क्या-क्या करता है? (Behind the Process)
बहुत से छात्रों को यह नहीं पता होता कि रिजल्ट जारी होने से पहले बोर्ड के अंदर काफी लंबी प्रक्रिया चलती है। सबसे पहले उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होती है, जिसे काफी तेजी से पूरा किया जाता है। इसके बाद डेटा एंट्री और मार्क्स फाइनलाइजेशन होता है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है टॉपर वेरिफिकेशन।
इस प्रक्रिया में संभावित टॉपर्स को बुलाकर इंटरव्यू लिया जाता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्होंने खुद ही परीक्षा दी है और उनके नंबर सही हैं। जब यह पूरा हो जाता है, तब बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस की तारीख तय करता है और वहीं से आधिकारिक रूप से रिजल्ट जारी किया जाता है।
अगर इंटरनेट नहीं चले तो कैसे देखें बिहार बोर्ड रिजल्ट?
यह समस्या हर साल कई छात्रों को होती है, खासकर गांव या कम नेटवर्क वाले क्षेत्रों में। बिहार बोर्ड इस स्थिति के लिए SMS सुविधा भी देता है।
आप अपने मोबाइल से एक मैसेज भेजकर भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। बस आपको अपना रोल नंबर भेजना होता है और कुछ ही समय में रिजल्ट मोबाइल पर आ जाता है।
यह तरीका खासकर उन छात्रों के लिए बहुत उपयोगी है जिनके पास स्मार्टफोन या अच्छा इंटरनेट कनेक्शन नहीं है।
रिजल्ट में कौन-कौन सी जानकारी होती है? (Marksheet Details Explained)
जब आप अपना रिजल्ट देखते हैं तो सिर्फ नंबर ही नहीं होते, बल्कि कई महत्वपूर्ण जानकारी होती है जिन्हें समझना जरूरी है।
मार्कशीट में आपको:
- आपका नाम और पिता का नाम
- रोल नंबर और रोल कोड
- हर विषय के अंक (थ्योरी + प्रैक्टिकल)
- कुल अंक और प्रतिशत
- डिवीजन (First / Second / Third)
- पास या फेल स्टेटस
यह सभी जानकारी आगे कॉलेज एडमिशन और अन्य प्रक्रियाओं में काम आती है, इसलिए इसे ध्यान से जांचना जरूरी होता है।
Bihar Board 12th Passing Marks क्या हैं?
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में न्यूनतम अंक हासिल करने होंगे:
- थ्योरी: प्रत्येक विषय में कुल अंकों का 30% (लगभग 33%)।
- प्रैक्टिकल: प्रत्येक विषय में कुल अंकों का 40%।
जो छात्र न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाएंगे, उनके लिए कम्पार्टमेंट परीक्षा का विकल्प होगा, जिसकी जानकारी रिजल्ट के बाद बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
रिजल्ट के बाद क्या करें? (Most Important Part)
रिजल्ट आने के बाद सबसे पहले उसे ध्यान से देखें, कई बार छोटी-छोटी गलतियां भी हो सकती हैं, जैसे नाम या अंक में अंतर, अगर आपको लगता है कि आपके नंबर उम्मीद से कम हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है।
आपके पास दो विकल्प होते हैं:
- Scrutiny (Re-checking)
- Compartment Exam
Scrutiny में आपकी कॉपी दोबारा चेक होती है, जबकि Compartment परीक्षा उन छात्रों के लिए होती है जो 1 या 2 विषय में फेल हो जाते हैं, इसके अलावा, जिन छात्रों के अच्छे नंबर आते हैं, उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए सही कोर्स और कॉलेज चुनने पर ध्यान देना चाहिए, यही समय होता है जब आप अपने करियर की दिशा तय करते हैं।
डिवीजन और टॉपर्स की घोषणा
रिजल्ट के साथ ही छात्रों को उनकी डिवीजन भी पता चलेगी:
- प्रथम श्रेणी: 300 या उससे अधिक अंक।
- द्वितीय श्रेणी: 225 से 300 अंक।
- तृतीय श्रेणी: 150 से 225 अंक।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी टॉप-10 छात्रों के नाम और उनके अंक घोषित किए जाएंगे। टॉपर्स को नकद पुरस्कार, लैपटॉप, और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
मार्च 2026 के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी हो सकता है.
बिहार बोर्ड के इंटर परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, रिजल्ट 2026 बटन पर क्लिक करके, Roll Code और Roll Number और कैप्चा दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
हाँ, एक ही दिन आयेगा सबका रिजल्ट.