Bihar B.Ed. Common Entrance Test Online Form 2022 : बिहार में बी.एड. (द्वियवार्षिक) में एडमिशन लेने के सोच रहे उम्मीदवारों के लिए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, एलएनएमयू दरभंगा ने बिहार के सभी विश्वविद्यालय हेतु बिहार बी.एड. सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी-बीईडी)-2022 (बी.एड. और शिक्षा शास्त्री) के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है। ऐसे में जो उम्मीदवार बिहार बी.एड. हेतु एडमिशन लेने चाहते हैं, वे इस सामान्य प्रवेश परीक्षा हेतु 25 अप्रैल 2022 से नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Bihar B.Ed 2022 Admission के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए तालिका के माध्यम से शैक्षिक योग्यता, उम्र सीमा, और इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त आप अधिसूचना नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा बी.एड कॉलेज सूची 2022।
आवेदन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
1. Bihar B.Ed. Common Entrance Test Online Form 2022 के लिए उम्मीदवार 25/04/2022 से 17/05/2022 के बीच आवेदन कर सकते हैं।
2. उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले इस एडमिशन फॉर्म की अधिसूचना जरूर पढ़ें।
3. आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज जैसे – मार्कशीट, पहचान पत्र, पता विवरण, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अपने पास जरूर रखें।
4. आवेदन करने से पहले पूर्वावलोकन करें और सभी कॉलम को सावधानीपूर्वक देखें।
5. फाइनल सबमिट किए गए ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट आउट जरूर लें।
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई Bihar B.Ed. Common Entrance Test Online Form 2022 से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी, बिहार बी.एड. सामान्य प्रवेश परीक्षा आवेदन फॉर्म 2022 से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।