Bhulekh Delhi : भूलेख दिल्ली खसरा खतौनी विवरण, ऑनलाइन जमाबंदी नकल

Bhulekh Delhi: दिल्ली भारत की राजधानी है, तथा यहां भी जमीन के रिकॉर्ड को ऑनलाइन कर दिया गया है। दिल्ली भूलेख वेब पोर्टल का निर्माण दिल्ली के भू अभिलेख कंप्यूटरीकृत करने के लिए किया गया है। सभी चीजें ऑनलाइन हो जाने की वजह से अब दिल्लीवासियों को अपने जमीन से जुड़ी किसी भी महत्वपूर्ण दस्तवेज़ों के लिए ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं।

दिल्ली सरकार द्वारा राजस्व परिषद के अधीन दिल्ली भूलेख पोर्टल की शुरआत की गयी है। इस पोर्टल की मदद से दिल्ली के कोई भी व्यक्ति खाता नंबर, खसरा नंबर या अपने नाम के द्वारा भूलेख विवरण प्राप्त कर सकता है। इस लेख के जरिए हम आपको दिल्ली भूलेख खसरा-खतौनी, जमाबंदी नकल ऑनलाइन” की जानकारी प्रदान करेंगे।

Bhulekh Delhi 2022

कुछ महत्वपूर्ण लिंक

Bhulekh Delhi का अवलोकन

पोर्टल का नामभूलेख दिल्ली
विभाग का नामदिल्ली राजस्व परिषद
लाभार्थीदिल्ली के नागरिक
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटdlrc.delhigovt.nic.in

संबंधित लेख

  1. अपना खाता राजस्थान
  2. भूलेख झारखंड

दिल्ली भूलेख के लाभ

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आप जमीन के मालिक हैं तो आपके लिए Bhulekh Delhi पोर्टल बेहद ही मददगार साबित होगा, इसके अलावा इसके कुछ फायदें हमने नीचे आपके साथ साझा किए हैं-

  1. दिल्ली में रहने वाले नागरिक अपना दिल्ली भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं, और जरूरत पड़ने पर जरूरी दस्तावेज प्रिंट कर सकते हैं। जमीन के कागजात प्रिंट करने के बाद आप इसकी मदद से आसानी से किसी भी बैंक से लोन ले सकते हैं।
  2. दिल्ली भूलेख खसरा खतौनी योजना से कालाबाजारी में कमी आएगी और अब अब दिल्ली में भूमि रिकॉर्ड से सम्बंधित जानकारी कुछ ही मिनटों में निकली जा सकती है।
  3. अब आप UP भूलेख और MP भूलेख Delhi Bhulekh की मदद से अब घर बैठे जमीन के मालिक अपने जमीन से जुड़े दस्तावेज प्राप्त कर पाएंगे तथा उन्हें किसी भी दफ्तर जानें की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Bhulekh Delhi District List | जिलेवार सूची

डिस्ट्रिक्टसब डिवीज़न
सेंट्रलसिविल लाइन्स
ईस्टमयूर विहार
नई दिल्लीवसंत विहार
नार्थमॉडल टाउन
नार्थअलीपुर
नार्थनरेला
नार्थ ईस्टकरावल नगर
नार्थ ईस्टयमुना विहार
नार्थ वेस्टकंझवाला
शाहदराशाहदरा
शाहदरासीमापुरी
साउथमेहरोली
साउथसाकेत
साउथ ईस्टडिफेन्स कॉलोनी
साउथ ईस्टकालकाजी
साउथ ईस्टसरिता विहार
साउथ वेस्टकपाशेरा
साउथ वेस्टद्वारिका
साउथ वेस्टनजफगढ़
वेस्टपंजाबी बाघ
वेस्टपटेल नगर
नार्थ ईस्टसीलमपुर
नार्थ वेस्टरोहिणी

आप उपरोक्त जिलों की Bhulekh जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।

Delhi Online Land Record कैसे देखें?

दिल्ली भूलेख – भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन / खसरा खतौनी विवरण / Delhi Khasra Khatauni Details देखने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों को अपनाना होगा।

Bhulekh Delhi
  1. सबसे पहले, आपको दिल्ली लैंड रिकॉर्ड से सम्बंधित Official Website पर जाना होगा। होम पेज खुलने पर आपको, खसरा खतौनी विवरण / Khasra Khatauni Details under DLR Act पर क्लिक करना होगा।
  2. अब आपको दिल्ली शहर की District Wise List प्राप्त होगी। उस पर क्लिक कर दें।
Delhi Bhulekh
  1. अपने जिले प्रकार का चुनाव करके रिकॉर्ड के टैब पर क्लिक करें, अब नया पेज खुलने पर आपको प्लीकेशन फॉर्म प्राप्त होगा। जिसमे आपको (जिला, उप जिला, गाँव, खाता प्रकार) आदि भरना होगा।
  2. अब आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, इसके बाद अब आपको मालिकों की सूची प्राप्त होंगी। इच्छित नाम पर क्लिक करें, और अब आपको अपने जिले का विवरण प्राप्त हो जाएगा।
Bhulekh Delhi

इस तरह से आप Delhi Online Land Record देख सकते हैं।

Delhi Bhulekh पोर्टल पर ऑनलाइन जमाबंदी नक़ल चेक कैसे करें?

Delhi Bhulekh पोर्टल पर ऑनलाइन जमाबंदी नक़ल चेक करने की प्रक्रिया भी काफी हद तक उपरोक्त प्रक्रिया के अनुसार ही है। इसे चेक करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-

  1. सबसे पहले आपको को दिल्ली सरकार की इंद्रप्रस्थ भू-लेख की आधिकारिक वेबसाइट – https://dlrc.delhigovt.nic.in/ पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर आप जमाबंदी विवरण के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर दें। अब नए पेज पर आप अब आप अपने अनुसार जनपद को सेलेक्ट करें और व्यू रिकार्ड्स पर क्लिक कर दें।
  3. क्लिक करने के पश्चात नए पेज पर आप खाते का प्रकार, गांव का नाम, जमाबंदी नंबर को भरकर सर्च पर क्लिक कर दें। अब स्क्रीन पर आपकी जमाबंदी की नक़ल खुल कर आ जाएगी।

आशा है, आपको हमारे द्वारा दी गई Indraprastha Bhulekh Delhi से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे- जमाबंदी, खसरा खतौनी, अपना खाता आदि अच्छी लगी होगी। इसके अलावा अगर आपके कोई सवाल हैं तो आप नीचे कॉमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते हैं।