भारत में बहुत सारे युवकों का सपना आईएएस, पीसीएस तथा अन्य सरकारी ऑफिसर बनकर देश की सेवा करने का तथा आईएएस पद पर मिलने वाली सैलरी प्राप्त करने का सपना होता है, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) हर वर्ष सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का आयोजन करती है जिसको उत्तीर्ण करने के बाद देश को आईएएस, पीसीएस जैसे अधिकारी मिलते हैं।
यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा भारत के सबसे कठिन परीक्षा में से एक मानी जाती है और IAS रिजल्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए कठिन परिश्रम के साथ-साथ सही गाइडेंस, UPSC सिलेबस और सही किताबों का ज्ञान होना आवश्यक है। सिविल सेवा परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए एक उम्मीदवार को मुख्यतः तीन चरण प्रीलिम्स (प्रारम्भिक परीक्षा), मेंस (मुख्य परीक्षा) और साक्षात्कार को उत्तीर्ण करने पड़ता है, उसके बाद DAF के जरिए अपनी प्रेफरेंस देनी पड़ती है। हालाँकि इस परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवार को UPSC PRE Syllabus और UPSC MAINS सिलेबस का ज्ञान होना चाहिए।
प्रीलिम्स परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद ही उम्मीदवार मेंस परीक्षा के लिए चयनित होते हैं और मेंस (मुख्य परीक्षा) को उत्तीर्ण करने के के लिए GS1, GS2, GS3, GS4 प्रश्नपत्रों को पास करना होता है, तो आज मैं आपको जनरल स्टडीज (GS) के लिए महत्वपूर्ण किताबों के बारे में बताऊंगा जिसका अध्ययन करने से आप सिविल सेवा परीक्षा में अपनी सफलता को सुनिश्चित कर सकते हैं।
UPSC BooK Lists
- सोसाइटी इन इंडिया, लेखक : राम आहूजा
- सोशल प्रॉब्लम इन इंडिया, लेखक : राम आहूजा
- इंडियन पॉलिटी, लेखक : एम. लक्ष्मीकांत
- इंडियन आर्ट एंड कल्चर, लेखक : नितिन सिंघानिया
- इंडियाज स्ट्रगल फ़ॉर इंडिपेंडेंस, लेखक : बिपिन चंद्र
- हिस्ट्री ऑफ मॉडर्न इंडिया, लेखक (History Books For UPSC) : बिपिन चंद्र
- इंडियन इकॉनमी, लेखक (Economics Book For UPSC) : रमेश सिंह
- ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल एटलस, ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिकेशन
- अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ मॉडर्न इंडिया, लेखक : राजीव अहीर
- जियोग्राफी ऑफ इंडिया, लेखक (Geography Book For UPSC) : मजीद हुसैन
- इंडिया सींस इंडिपेंडेंस, लेखक : बिपिन चंद्र
- इंडिया एंड वर्ल्ड जियोग्राफी, लेखक : मजीद हुसैन
- एनसीइंट एंड मिडिवल इंडिया, लेखक : पूनम दलाल दहिया
- एनवायरमेंट स्टडीज, लेखक : आर. राजगोपालन
- इंटरनेशलन रिलेशन फ़ॉर जनरल स्टडीज, लेखक : पवनीत सिंह
एनसीईआरटी बुक्स / NCERT Books For UPSC
अगर अभ्यर्थी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने जा रहा है तो उम्मीदवार को सबसे पहले कक्षा 6 से कक्षा 12वीं तक की एनसीईआरटी की किताबों को पढ़ लें। कक्षा 12वीं के रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान तथा बायोलॉजी के बस कुछ चेप्टरों को ही पढ़ें तथा नोट्स बनायें। एनसीईआरटी की किताबों को पढ़ने के बाद ही अभ्यर्थी हमारे द्वारा ऊपर लिखित किताबों को पढ़ें तथा यूपीएससी के सिलेबस के आधार पर सभी चैप्टर्स को बांट लें और उनका अध्ययन करें। आपको बता दें कि इसका फुल फॉर्म यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन होता है।
Study Material For UPSC
यूपीएससी के तैयारी के दौरान अग्रलिखित किताबों के अलावा भी अन्य स्टडी मटेरियल पढ़ने पढ़ते हैं, जो आपको करेंट अफयर्स से अवगत कराते हैं तथा आपकी तैयारी में मूल्य संवर्धन (value addition) का काम करते हैं, वे निम्नलिखित हैं :
- करंट अफेयर्स
- इकोनॉमिक सर्वे (लेटेस्ट)
- फाइनेंस कमीशन रिपोर्ट (लेटेस्ट)
- प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो रिलीज़
- बजट (लेटेस्ट)
- सेंट्रल मिनिस्ट्रीज़ की एनुअल रिपोर्ट्स
- 2nd ARC रिपोर्ट
- न्यूज़पेपर
- योजना मैगज़ीन
- नीति आयोग एक्शन एजेंडा
How to Prepare for UPSC?
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के दौरान हमें प्रीलिम्स (प्रारम्भिक परीक्षा) और मेंस (मुख्य परीक्षा) की तैयारी साथ-साथ करनी पड़ती है और उम्मीदवार किताबों को कैसे पढ़ना चाहिए, इसको लेकर अस्पष्ट रहते हैं। प्रारम्भिक परीक्षा हेतु हमें केवल किसी टॉपिक के मुख्य भाग को पढ़ना चाहिए तथा उसका नोट्स बना लेना चाहिए लेकिन मुख्य परीक्षा के लिए हमें हमेशा टॉपिक को अंदर से और उसके कॉन्सेप्ट को समझना चाहिए।
यूपीएससी सामान्यतः मुख्य परीक्षा में किसी से टॉपिक से क्या, कैसे और क्यों सम्बंधित प्रश्न पूछती है, इसलिए मुख्य परीक्षा की तैयारी करते समय हमें इन तीन चीजों पर ज्यादा फोकस करना चाहिए।
हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा दी गयी यह जानकारी आपको पसंद आई होगी, ऐसे ही यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को पाने के लिए हमारी आधिकारिक वेबसाइट सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।
यूपीएससी हेतु कोई एक किताब महत्वपूर्ण नही है बल्कि प्रत्येक विषय के लिए एक-एक किताब पढ़ी जाती है।
यूपीएससी का सिलेबस लगभग 1-2 साल में पूरा किया जा सकता है लेकिन यह उम्मीदवार के योग्यता पर भी निर्भर करता है।
यह उम्मीदवार के योग्यता पर निर्भर करता है, अगर उम्मीदवार का बेसिक ज्ञान सभी विषयों में अच्छा है तो उसे NCERT की किताबें पढ़ने के कोई आवश्यक नहीं है और उम्मीदवार का बेसिक ज्ञान कमजोर है तो उसे जरूर ही NCERT की किताबें पढ़ लेनी चहिए।
Thanks sir
Thank you sir for your guidance
Gear 6
₹ 473.67
Equity Multi Cap
₹ 228.74
100
200
300
400
Note: Live performance includes rebalances. It is a tool to communicate factual return information and should not be seen as advertisement or promotion.
Thank you sir main abhi 9 th me hun aur abhi se hi iski tayyari karna chahati hu.
Upsc book
ram ram sa bhaiya ji bahut badiya jankari di h
Hamen Sahi Gyan dene ke liye thank u sar
Thanks sir 😊😊
Upsc
8770559612